- Hindi News
- Sports
- Ranji Trophy 2025 26 Final: Karnataka Vs Jammu & Kashmir, J&K 178 2 Till Tea On Day 1
स्पोर्ट्स डेस्क25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

प्रसिद्ध कृष्णा ने दोनों ओपनर्स को पवेलियन भेजा।
रणजी ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के बीच हुबली क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। जम्मू-कश्मीर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है। पहले दिन टी-ब्रेक तक जम्मू-कश्मीर ने 2 विकेट खोकर 178 रन बना लिए हैं।
शुभम पुदीर 64 रन और पारस डोगरा 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं ओपनर यावर हसन ने 88 रनों की पारी खेली, जबकि कमरान इकबाल सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हुए। दोनों ही विकेट प्रसिद्ध कृष्णा ने लिए हैं।
शुभम पुदीर की फिफ्टी

जम्मू-कश्मीर के शुभम पुदीर ने फिफ्टी पूरी की।
जम्मू कश्मीर की ओर से नंबर-3 पर बल्लेबाजी कर रहे शुभम पुदीर फिफ्टी पूरी कर चुके हैं। उनके अलावा, यावर हसन ने भी अर्धशतक लगाया।
जम्मू-कश्मीर ने 18 रन पर गंवाया पहला विकेट टॉस जीतकर बैटिंग कर रही जम्मू-कश्मीर की शुरुआत खराब रही। टीम ने 18 रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया था। यहां पर करीम इकबाल 6 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच कराया।
शुभम और यावर के बीच शतकीय साझेदारी

शुभम पुदीर और यावर हसन ने दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की।
पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद शुभम पुंदीर बल्लेबाजी के लिए उतरे। शुभम और यावर हसन ने दूसरे विकेट के लिए 139 रनों की साझेदारी की। दोनों ने करीब 40 ओवर तक बैटिंग की। इस बीच यावर और शुभम ने अपने अर्धशतक भी पूरे किए।
प्रसिद्ध ने तोड़ी शतकीय साझेदारी शुभम पुंदीर और यावर हसन की शतकीय साझेदारी को प्रसिद्ध कृष्णा ने ब्रेक किया। उन्होंने 51वें ओवर की छठी बॉल पर यावर हसन को विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच कराया। यावर ने150 बॉल पर 88 रन बनाए।

प्रसिद्ध कृष्णा ने यावर हसन को कैच आउट कराया।
जम्मू-कश्मीर ने दो बदलाव किए फाइनल में जम्मू-कश्मीर ने दो बदलाव किए हैं। बैटर शुभम खजुरिया की जगह कमरान इकबाल खेल रहे हैं, जबकि गेंदबाज वंशराज की जगह साहिल लोत्रा को जगह मिली है। दूसरी ओर कर्नाटक टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। टीम सेमीफाइनल में खेली सेम टीम-कॉम्बिनेशन के साथ मैदान में उतरी है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
कर्नाटक: देवदत्त पडिकल (कप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, करुण नायर, समरन रविरचंद्रन, श्रेयस गोपाल, कृतिक कृष्णा (wk), विद्याधर पाटिल, विजयकुमार वयस्क, शिखर शेट्टी, प्रसिद्ध कृष्णा।
जम्मू-कश्मीर: पारस डोगरा (कप्तान), कमरान इकबाल, यावर हसन, शुभम पुंदीर, अब्दुल समद, कन्हैया वधावन, अबिद मुश्ताक, आकिब नबी डार, युद्धवीर सिंह चरक, साहिल लोत्रा, सुनील कुमार।
———————————————- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज
क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
