Jos Buttler Hails Vaibhav Surwanshis Unmatched Talent

स्पोर्ट्स डेस्क4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
वैभव सूर्यवंशी ने लिस्ट-ए करियर के 8 मैच में 353 रन बनाए हैं। - Dainik Bhaskar

वैभव सूर्यवंशी ने लिस्ट-ए करियर के 8 मैच में 353 रन बनाए हैं।

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने 14 साल के भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। बटलर ने कहा कि उन्होंने अपने करियर में इससे बेहतर खिलाड़ी नहीं देखा, खासकर इतनी कम उम्र में।

बटलर ने यह बात लव फॉर क्रिकेट पॉडकास्ट में कही। उन्होंने कहा- 14 साल की उम्र में जिस तरह वैभव बल्लेबाजी कर रहा है, वह हैरान करने वाला है। अगर वह अभी ऐसा खेल रहे हैं, तो 16, 18 या 20 साल की उम्र में कितना आगे जाएंगे, इसकी कल्पना ही की जा सकती है।

वैभव की प्रतिभा पर शक करना मुश्किल- वुड

पॉडकास्ट में मौजूद तेज गेंदबाज मार्क वुड ने बटलर से कहा कि यह बहुत बड़ा बयान है और पूछा कि क्या वैभव आगे चलकर सुपरस्टार बनेगा या रास्ते में भटक भी सकता है। इस पर बटलर ने कहा कि वैभव की प्रतिभा पर शक करना मुश्किल है। 14 साल की उम्र में ऐसा प्रदर्शन अपने आप में बड़ी बात है।

IPL में भी शतक लगा चुके

बटलर ने यह भी कहा कि अगर वैभव ने सिर्फ अंडर-19 क्रिकेट में ही रन बनाए होते, तो लोग सीनियर क्रिकेट का इंतजार करते। लेकिन वे IPL में भी शतक लगा चुके हैं और पहली ही गेंद पर छक्का मार चुके हैं, यह उसकी काबिलियत दिखाती है।

वैभव सूर्यवंशी IPL में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं।

वैभव सूर्यवंशी IPL में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं।

फाइनल में 15 चौके और 15 सिक्स लगाया

अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में वैभव ने इंग्लैंड के खिलाफ 80 गेंदों पर 175 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने15 चौके और 15 छक्के लगाए। भारत ने 411 रन बनाए और 100 रन से मैच जीतकर छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया।

टूर्नामेंट में 439 रन बनाने वाले वैभव को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। फाइनल में 15 छक्के लगाकर उसने अंडर-19 वर्ल्ड कप की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड भी तोड़ा।

2025 में कई रिकॉर्ड अपने नाम किया

2025 का साल वैभव के लिए रिकॉर्ड भरा रहा। वे IPL कॉन्ट्रैक्ट पाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। वैभव ने टी-20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक लगाया और अंडर-19 वनडे, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और लिस्ट-ए क्रिकेट में भी कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। इसी प्रदर्शन के चलते उन्हें प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment