- Hindi News
- Career
- Job And Education Bulletin 8 January Assistant Professor Recruitment Cancelled In UP
10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

आज टॉप स्टोरी में बात स्कूल में बच्ची की पिटाई समेत अन्य खबरें। टॉप जॉब्स में राजस्थान में एग्रीकल्चर सुपरवाइजर के 1,100 पद समेत 3 नौकरियां। करेंट अफेयर्स में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2026 समेत 4 खबरें।
टॉप स्टोरी
1. होमवर्क न करने पर UKG की छात्रा का हाथ तोड़ा
एमपी के सतना में UKG की छात्रा को होमवर्क पूरा न करने पर टीचर ने पीट दिया, जिससे बच्ची का हाथ टूट गया। मामला प्राइवेट स्कूल CMA हायर सेकेंडरी स्कूल का है।
6 साल की बच्ची UKG में पढ़ती थी। सोमवार को उसकी छोटी बहन का जन्मदिन था, जिसकी वजह से वो होमवर्क नहीं कर पाई।
अगले दिन स्कूल में इस बात टीचर ने जोरदार थप्पड़ जड़ दिया जिससे बच्ची का बैलेंस बिगड़ गया और वो जमीन पर गिर गई। इस घटना के बाद बच्ची के पिता ने शिकायत दर्ज कराई है और टीचर पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।


2. UP में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती रद्द
UP में असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा रद्द कर दी गई है। यह फैसला खुद CM योगी आदित्यनाथ ने लिया है।
यूपी STF को इस परीक्षा में धांधली और अवैध धन वसूली का पता चला था। ठगों ने फर्जी पेपर बनाकर अभ्यर्थियों से वसूली की थी। सरकार ने धांधली के आरोप लगने के बाद इस परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है।
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने 33 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 910 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। इसके लिए एक लाख से ज्यादा आवेदन आए थे। इसका एग्जाम 16 और 17 नवंबर, 2025 को प्रदेश के 52 सेंटर्स पर हुआ था।

करेंट अफेयर्स
1. भारत मंडपम में होगा यंग लीडर्स डायलॉग-2026
- 9 जनवरी को नई दिल्ली के भारत मंडपम में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2026 आयोजित किया जाएगा।
- ये कार्यक्रम 12 जनवरी तक चलेगा।
- इसमें देश के अलग-अलग हिस्सों से चुने गए युवा शामिल होंगे और अपने विचार रखेंगे।
- इसमें पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।

खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने यंग लीडर्स डायलॉग-2026 के आयोजन की जानकारी दी।
2. कवीन्द्र पुरकायस्थ का निधन
- 8 जनवरी को पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कवीन्द्र पुरकायस्थ का निधन हो गया। वे 94 साल के थे।
- वे पहली बार 1991 में सिलचर लोकसभा क्षेत्र से चुने गए थे।
- 1998 से 1999 तक पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वो दूरसंचार राज्यमंत्री थे।

कवीन्द्र पुरकायस्थ का जन्म तत्कालीन सिलहट जिले के कमरखाल में हुआ था, जो वर्तमान में बांग्लादेश का हिस्सा है।
3. संचार मंत्रालय ने कृषि मंत्रालय के साथ MoU साइन किया
- 7 जनवरी को संचार मंत्रालय ने नई दिल्ली में कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय और ग्रामीण विकास मंत्रालय के साथ दो MoU साइन किए।
- यह MoU ग्रामीण हिस्सों के किसानों और आम लोगों को बैंकिंग सर्विस देने और गलत खबरों से बचाने के लिए किया गया है।
- इसके बाद नकली कीटनाशकों की समस्या पर भी काम किया जाएगा।
- सभी कीटनाशक के सैंपल में एक QR कोड होगा, जो डिजिटल ट्रैकिंग कंट्रोल करेगा।
4. माधव गाडगिल का निधन
- 7 जनवरी को प्रसिद्ध पर्यावरणविद माधव गाडगिल का निधन हो गया। वे 82 साल के थे।
- गाडगिल भारत के एक बड़े इकोलॉजिस्ट थे।
- वे साल 2010 में पश्चिमी घाट पारिस्थितिकी विशेषज्ञ पैनल के अध्यक्ष थे, जिसे गाडगिल आयोग के नाम से जाना जाता था।

माधव गाडगिल को साल 2024 में ‘चैम्पियंस ऑफ द अर्थ’ सम्मान मिला था।
टॉप जॉब्स
1. राजस्थान में एग्रीकल्चर सुपरवाइजर के 1,100 पदों पर भर्ती
राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग यानी RSSB की ओर से एग्रीकल्चर सुपरवाइजर के 1,100 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 जनवरी, 2026 से शुरू होगी और 11 फरवरी, 2026 तक इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।
कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इसके अलावा, फॉर्म में करेक्शन करने की अंतिम तिथि 14 फरवरी 2026 को निर्धारित की गई है।

2. इंडियन आर्मी में 350 पदों पर भर्ती
इंडियन आर्मी ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (टेक्निकल) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत कुल 350 पदों पर भर्ती होने हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन की लास्ट डेट 5 फरवरी तय की गई है।

3. बिहार लोक सेवा आयोग में प्रोजेक्ट मैनेजर की वैकेंसी
बिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSC ने प्रोजेक्ट मैनेजर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। यह भर्ती 9 पदों के लिए है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 8 जनवरी, 2026 से शुरू हो गई है।
इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया दोबारा शुरू की गई है। कैंडिडेट्स 29 जनवरी 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

—————————————————