Newsleak

Japan Cricket Association Statement on Team Hotels

37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
भारतीय टीम ने पिछले एशियन गेम्स में गोल्ड जीता था। (फाइल फोटो) - Dainik Bhaskar

भारतीय टीम ने पिछले एशियन गेम्स में गोल्ड जीता था। (फाइल फोटो)

जापान क्रिकेट एसोसिएशन (JCA) ने एशियन गेम्स में क्रिकेटर्स के ठहरने को लेकर उपजे विवाद पर कहा है कि टीमें अगर चाहें तो अपने ठहरने के लिए खुद होटल का इंतजाम कर सकती हैं।

गेम्स में हिस्सा लेने वाली कई टीमों के बोर्ड ने होटल की सुविधाओं पर सवाल उठाए थे। इनमें BCCI और PCB शामिल थे।

एशियन गेम्स का आयोजन 19 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच जापान के आइची और नागोया शहर में होना है।

विमेंस क्रिकेट के मुकाबले 17 सितंबर से शुरू होंगे। जबकि, पुरुष टीम 28 सितंबर को सीधे क्वार्टरफाइनल में अपना पहला मुकाबला खेलेगी।

मियाजी बोले- कई खिलाड़ी कंटेनर होटल में रुक रहे

JCA के CEO नाओकी एलेक्स मियाजी ने बताया कि एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) और आयोजन समिति (AINAGOC) इस मसले पर बातचीत कर रहे हैं।

उन्होंने कहा- ‘हमने क्रिकेट टीम को होटल का विकल्प दिया है। जबकि कई अन्य खेलों के खिलाड़ियों के लिए क्रूज शिप या कंटेनर होटल जैसी सीमित सुविधाएं हैं।’ मियाजी ने कहा…

  • प्लेयर एरिया में टॉयलेट की सुविधा उपलब्ध रहेगी। मैदान पर बने ड्रेसिंग रूम भले ही अस्थाई हों, लेकिन इन्हें इस तरह तैयार किया गया है कि खिलाड़ियों और अधिकारियों को पूरा आराम मिले।
  • पिच और आउटफील्ड कम समय में सीमित संसाधनों के बीच तैयार की गई है। यह एशियन गेम्स के इतिहास में क्रिकेट की सबसे बेहतरीन प्लेइंग सरफेस होगी। श्रीलंकाई क्यूरेटर्स की मदद से यहां टर्फ और हाइब्रिड पिच तैयार की जा रही है।

4 वजहों से नाराज था BCCI

  1. होटल के छोटे रूमखिलाड़ियों के ठहरने के लिए होटल के कमरे बहुत बेहद छोटे हैं। बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि कमरे इतने तंग हैं कि अगर दो खिलाड़ी अपना भारी-भरकम किट बैग खोल लें तो चलने या खड़े होने तक की जगह नहीं बचती।
  2. स्टेडियम 20 किमी दूरस्टेडियम के पास के फाइव स्टार होटल पहले से बुक होने के कारण क्रिकेटर्स को 20 किलोमीटर दूर ठहराया जा रहा है। इससे ट्रैवल टाइम और थकान की समस्या है। इस बार एशियन गेम्स में खिलाड़ियों के लिए कोई अलग स्पोर्ट्स विलेज नहीं बनाया गया है।
  3. बेसबॉल स्टेडियम को क्रिकेट मैदान बनायामैचों के लिए ‘कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क’ को सिलेक्ट किया गया है, जो पहले बेसबॉल स्टेडियम था। इसे हाल ही में क्रिकेट स्टेडियम में बदला गया है। पिच और आउटफील्ड अब तक इंटरनेशनल लेवल पर सही तरीके से टेस्ट नहीं हुई है।
  4. टेंट में ड्रेसिंग रूम, वॉशरुम 500 मीटर दूरड्रेसिंग रूम पक्के मकान की बजाय टेंट में बनाए गए हैं। यहां से वॉशरुम 500 मीटर दूर है, जिससे खिलाड़ियों को असुविधा हो रही है।

ओलिंपिक 2028 में भी खेल जाएगा क्रिकेट

क्रिकेट का खेल एक सदी से भी ज्यादा समय के बाद LA 2028 में ओलिंपिक में वापसी करने वाला है। इससे पहले पेरिस 1900 में क्रिकेट सिर्फ एक ही बार खेला गया था। जब ग्रेट ब्रिटेन ने टेस्ट मैच में फ्रांस को हराकर स्वर्ण पदक जीता था। पूरी खबर पढ़ें…

यह फोटो 1900 के पेरिस ओलिंपिक में क्रिकेट इवेंट की है। तब ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस की टीमों ने इसमें हिस्सा लिया था।

————————————–

एशियन गेम्स में क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

एशियाड में क्रिकेट का शेड्यूल जारी; भारतीय पुरुष टीम का पहला मैच 28 सितंबर को

जापान में होने वाले एशियन गेम्स में क्रिकेट का शेड्यूल जारी हो चुका है। भारतीय पुरुष टीम 28 सितंबर को सीधे क्वार्टरफाइनल में अपना पहला मुकाबला खेलेगी। भारत का मैच किस टीम से होगा, यह अभी तय नहीं है। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version