21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

वर्ल्ड नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने दाएं घुटने की चोट के कारण इस महीने होने वाले यूएस ओपन से नाम वापस ले लिया है। वे सीजन के आखिरी ग्रैंड स्लैम में नहीं खेलेंगे।
25 साल के सिनर ने दाएं घुटने की चोट के कारण सिनसिनाटी ओपन से भी नाम वापस लिया था। सिनर ने कहा था कि उनका ध्यान न्यूयॉर्क में खेलने के लिए तैयार होने पर रहेगा।
सिनर ने इस पोस्ट के जरिए ग्रैंडस्लैम से हटने की जानकारी दी…
सोशल पोस्ट पर लिखा- ‘बहुत दुखी और निराश हूं’
सिनर ने सोशल मीडिया पर लिखा- ‘मैं अपनी टीम और मेडिकल स्टाफ के साथ कड़ी मेहनत कर रहा था, लेकिन अब हमें यह मुश्किल फैसला लेना पड़ा है कि मैं इस साल यूएस ओपन में नहीं खेल पाऊंगा।’
उन्होंने कहा- ‘पिछले कुछ दिनों से हम मोंटे कार्लो में फिर से कोर्ट पर अभ्यास कर रहे थे। इस दौरान हमें पता चला कि दाएं घुटने की समस्या से उबरने के लिए मुझे अभी और समय चाहिए।’
सिनर ने लिखा, ‘मैं जाहिर तौर पर बहुत दुखी और निराश हूं, क्योंकि न्यूयॉर्क मेरे दिल में खास जगह रखता है। मैं वहां लौटकर शानदार प्रशंसकों के सामने जोशीले माहौल में खेलने का बेसब्री से इंतजार कर रहा था।’
सिनर ने पिछले महीने विंबलडन जीता था
सिनर ने पिछले महीने विंबलडन के मेंस सिंगल्स का खिताब जीता था। उन्होंने फाइनल में जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-7(7), 7-6(2), 6-3, 6-4 से हराया था।
सिनर लगातार दूसरी बार विंबलडन चैंपियन बने थे। वे ओपन एरा में इस चैंपियनशिप का खिताब बचाने वाले इतिहास के सिर्फ 10वें खिलाड़ी हैं।
————————————————– टेनिस से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… अल्काराज US ओपन से वापसी करेंगे, कलाई की चोट के कारण 4 महीने से टेनिस से दूर थे
स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज चार महीने बाद कोर्ट पर वापसी करेंगे। दाहिनी कलाई की चोट के कारण वे अप्रैल से टेनिस से दूर हैं। अल्काराज ने 30 अगस्त से न्यूयॉर्क में शुरू होने वाले US ओपन में खेलने की पुष्टि की है। वे टूर्नामेंट के डिफेंडिंग चैंपियन हैं। पढ़ें पूरी खबर