Newsleak

Iran Football President: World Cup Play Difficult Amidst War

  • Hindi News
  • Sports
  • Iran Football President: World Cup Play Difficult Amidst War | FIFA 2026

स्पोर्ट्स डेस्क26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
ईरान फुटबॉल टीम ने फरवरी में ही अमेरिका के एरिजोना में वर्ल्ड कप की तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं। - Dainik Bhaskar

ईरान फुटबॉल टीम ने फरवरी में ही अमेरिका के एरिजोना में वर्ल्ड कप की तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं।

फुटबॉल की दुनिया के सबसे बड़े टूर्नामेंट ‘फीफा वर्ल्ड कप 2026’ पर युद्ध का साया मंडराने लगा है। इजरायल और अमेरिका के हमलों के कारण ईरान टूर्नामेंट का बॉयकॉट कर सकता है।

ईरान फुटबॉल फेडरेशन के प्रेसिडेंट मेहदी ताज ने कहा है कि मौजूदा हालातों में नेशनल टीम का अमेरिका जाकर फुटबॉल खेलना बेहद मुश्किल है। वर्ल्ड कप 11 जून से 19 जुलाई के बीच अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा में खेला जाएगा। ईरान को अपने तीनों मैच अमेरिका में ही खेलने हैं।

उम्मीद के साथ वर्ल्ड कप नहीं देख सकते- मेहदी ईरानी स्पोर्ट्स वेबसाइट ‘वर्र्जिश-3’ से बातचीत में मेहदी ताज ने कहा, “इस हमले के बाद हमसे यह उम्मीद नहीं की जा सकती कि हम आशा और उत्साह के साथ वर्ल्ड कप की ओर देखें।”

अमेरिका और इजरायल के हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए। इससे पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव का माहौल बन गया।

इजराइली हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए। उनकी तस्वीर को पकड़कर रोतीं ईरानी महिला।

ट्रंप सरकार ने ट्रैवल बैन भी लगाया ईरान के लिए स्पोर्ट्स के अलावा राजनीतिक परेशानियां भी कम नहीं हैं। ट्रंप सरकार ने ईरानी फैंस को देश में एंट्री देने से मना कर दिया है। ऐसे में ईरानी टीम का अमेरिका जाकर खुलकर खेल पाना भी मुश्किल लग रहा है।

अमेरिका में होने हैं ईरान के मैच ईरान को वर्ल्ड कप के लिए ग्रुप-जी में रखा गया है। शेड्यूल के मुताबिक, ईरान को अपने मुकाबले अमेरिकी शहरों में ही खेलने हैं…

  • 15 जून: vs न्यूजीलैंड; वेन्यू- इंग्लवुड, कैलिफोर्निया
  • 21 जून: vs बेल्जियम; वेन्यू- इंग्लवुड, कैलिफोर्निया
  • 26 जून: vs इजिप्ट; वेन्यू- सिएटल

2022 के फीफा वर्ल्ड कप में ईरान और अमेरिका के बीच मुकाबला खेला गया था, जिसे अमेरिका ने 1-0 से जीता था।

फीफा ने अब तक कुछ नहीं कहा वर्ल्ड कप 11 जून से 19 जुलाई तक अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में होना है। ईरान-इजरायल के मामले पर इंटरनेशनल फुटबॉल फेडरेशन (FIFA) ने कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर ईरान ने टूर्नामेंट से नाम वापस लिया तो फीफा को फाइनेंशियल नुकसान उठाना पड़ सकता है।

ईरान ने 7वीं बार फीफा वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया है। हालांकि, टीम अब तक 3 मैच ही जीत सकी।

क्रिकेट वर्ल्ड कप में बांग्लादेश बॉयकॉट कर चुका खेल जगत में यह पहला मौका नहीं है जब कोई देश वर्ल्ड कप बॉयकॉट करने के बारे में सोच रहा हो। पिछले महीने ही बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने सुरक्षा कारणों को हवाला देते हुए भारत में टी-20 वर्ल्ड कप खेलने से मना कर दिया था। जिसके बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में एंट्री दे दी।

क्रिकेट वर्ल्ड कप 7 फरवरी से शुरू हुआ। 1 मार्च तक फर्स्ट और सेकेंड राउंड के 52 मुकाबले खेले गए। 20 टीमों से 4 टॉप टीमें निकलीं। जिनके बीच 4 और 5 मार्च को सेमीफाइनल खेले जाएंगे। फाइनल 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। भारत, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में एंट्री की है।

———————————

क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज

क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें

——————————————————-

क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

भारत टी-20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में; वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब टीम 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड से भिड़ेगी। आखिरी सुपर-8 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया। संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा नाबाद 97 रन बनाए। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version