Site icon Newsleak

IPS Mohibullah Ansari Honored With Asian Hero Award 2026

  • Hindi News
  • Career
  • IPS Mohibullah Ansari Honored With Asian Hero Award 2026 | USA Ceremony

53 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

साल 2021 बैच के IPS मोहिबुल्लाह अंसारी को 13 दिसंबर 2026 को द एशियन हीरो अवार्ड 2026 से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें ये अवार्ड USA के फ्लोरिडा में आयोजित होने वाले सातवें वर्ल्ड फेयर एंड फेस्टिवल के दौरान मिलेगा। मोहिबुल्लाह को यह सम्मान एसोसिएशन ऑफ वर्ल्ड फेयर एंड फेस्ट यूएसए की ओर से दिया जा रहा है।

उन्हें यह अवार्ड पुलिस सेवा में उनकी ईमानदारी, बेहतरीन पब्लिक सर्विस और समाज कल्याण में दिए गए उनके योगदान के लिए दिया जा रहा है। मोहिबुल्लाह ने न सिर्फ IIT दिल्ली से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की, बल्कि UPSC परीक्षा पास कर बिहार कैडर के IPS अधिकारी भी बने।

पापा की बात बनी चैलेंज

मोहिबुल्लाह अंसारी की कहानी हर उस छात्र को पढ़ाई के लिए प्रेरित करती है जो पढ़ाई में कमजोर होते हुए भी अपने जीवन में कड़ी मेहनत के बल पर कामयाब होने का सपना देखते हैं।

मोहिबुल्लाह स्कूल के दिनों में पढ़ाई में काफी पीछे थे। 10वीं और 12वीं के प्री-बोर्ड में जब उनका रिजल्ट खराब आया, तो उनके पापा ने कहा – सपना तो IIT जाने का देखते हो, लेकिन पहले पास होने लायक नंबर तो ले आओ।

बीटेक के बाद IT कंपनी में नौकरी की

अपने पापा की ये बात उनके लिए चैलेंज बनी और उन्होंने पढ़ाई करते हुए दिन – रात एक कर दिया। स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद मोहिबुल्लाह ने JEE मेन्स और JEE एडवांस्‍ड परीक्षाएं पास कीं।2011 में उनका IIT दिल्ली में एडमिशन हुआ। यहां से उन्होंने बीटेक की डिग्री हासिल की। इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने एक IT कंपनी में नौकरी की।

नौकरी छोड़ शुरू की सिविल सर्विस की तैयारी

उन्हें नौकरी शुरू करने के कुछ ही दिनों में यह महसूस हुआ कि कॉर्पोरेट करियर उनके लिए करिअर की सही राह नहीं है। इसके बाद नौकरी छोड़ी और सिविल सर्विसेस की तैयारी का फैसला किया।। मोहिबुल्लाह अंसारी ने सिविल सेवा परीक्षा 2020 में अखिल भारतीय स्तर पर 389वीं रैंक प्राप्त की थी। उन्हें तीसरे प्रयास में सफलता मिली।

———————————————————

ये खबर भी पढ़ें…

NTA ने निकाली सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स की भर्ती:एज लिमिट 65 साल, NEET, JEE जैसे एग्जाम के पेपर बनाने का मौका, नि:शुल्क करें अप्लाई

एनटीए ने सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स की भर्ती निकाली है। ये एक्सपर्ट NTA द्वारा कराई जाने वाली परीक्षाओं के लिए पेपर तैयार करेंगे। साथ ही ट्रांसलेशन रिव्यू करने वालों की भी भर्ती निकाली गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों का पैनल 3 साल तक वैलिड रहेगा, जिसकी हर साल समीक्षा की जाएगी। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version