Site icon Newsleak

IPL Vs PSL; PCB Blessing Muzarabani Ban Reason

लाहौर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी पर पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) ने 2 साल का बैन लगाया। उन्होंने PSL फ्रेंचाइजी से करार होने के बावजूद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलने का फैसला किया था।

मुजरबानी को PSL टीम इस्लामाबाद यूनाइटेड ने रिप्लेसमेंट प्लेयर के तौर पर साइन किया था। बाद में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से ऑफर मिलने पर उन्होंने PSL से नाम वापस ले लिया।

PSL ने कहा कि फ्रेंचाइजी क्रिकेट में पारदर्शिता और प्रोफेशनलिज्म जरूरी है। पहले से किए गए करार के रहते दूसरी लीग से जुड़ना नियमों के खिलाफ है। लीग के अनुसार, ऐसे मामलों को नजरअंदाज करने से फ्रेंचाइजी और हितधारकों का भरोसा कमजोर होता है। इसलिए 2 साल का बैन लगाया गया।

मुजरबानी ने IPL में 2 मैच खेले हैं। उन्होंने ईडन गार्डन्स में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 4 विकेट लिए हैं। इससे पहले वह टी20 वर्ल्ड कप में अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर चुके हैं।

कॉर्बिन बॉश पर एक साल का प्रतिबंध लगाया गया था मुजरबानी पहले खिलाड़ी नहीं हैं, जिनके खिलाफ एग्रीमेंट तोड़ने पर लीगल एक्शन हुआ है। पिछले साल साउथ अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश ने पाकिस्तानी लीग में पेशावर जालमी के साथ समझौता किया था।

फिर बॉश एक चोटिल खिलाड़ी की जगह मुंबई इंडियंस से जुड़े थे। उन्हें एक सीजन के लिए PSL से प्रतिबंधित किया गया था। बॉश ने पाकिस्तानी बोर्ड से माफी मांगी थी और बोर्ड ने उनसे हर्जाने की मांग की थी।

रहमान की जगह KKR से जुड़े थे मुजरबानी को कोलकाता नाइट राइडर्स ने बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के रूप में अपने साथ जोड़ा था। रहमान को BCCI के निर्देश के बाद फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया था।

टी-20 इंटरनेशनल में मुजरबानी का प्रदर्शन

मेंडिस और ओवन ने भी PSL छोड़ा था इसी तरह श्रीलंका के कुसल मेंडिस और ऑस्ट्रेलिया के मिचेल ओवन ने पेशावर जालमी के लिए कुछ मैच खेले थे। पिछले साल मई में भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण लीग कुछ दिनों के लिए स्थगित हुई। इसके बाद दोनों खिलाड़ी IPL से जुड़ गए थे।

————————————————–

मुजरबानी से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी KKR की टीम में शामिल, फ्रेंचाइजी ने IPL 2026 से पहले साइन किया

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने IPL-2026 से पहले जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को अपनी टीम में शामिल किया है। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 29 साल के इस तेज गेंदबाज ने टी-20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे की ओर से 13 विकेट झटके थे। वे अपनी टीम के टॉप विकेट टेकर्स रहे हैं। जिम्बाब्वे की टीम सुपर-8 स्टेज तक पहुंची थी। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version