Newsleak

IPL 2026 Schedule Change | T20 World Cup Impact; Election Impact

स्पोर्ट्स डेस्क2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
IPL 2025 का सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता था। - Dainik Bhaskar

IPL 2025 का सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता था।

IPL 2026 28 मार्च से शुरू होगा। रविवार को टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले इसकी घोषणा की गई। पहले टूर्नामेंट का आगाज 26 मार्च से होना था। तमिलनाडु, केरल, असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में होने वाले चुनाव कार्यक्रम के चलते लीग के शेड्यूल में बदलाव किया गया है।

चेपॉक, ईडन गार्डन्स में होते हैं मैच

विधानसभा चुनाव वाले राज्यों में तीन ऐसे प्रमुख स्टेडियम हैं जो IPL वेन्यू के रूप में इस्तेमाल होते रहे हैं। तमिलनाडु के चेन्नई स्थित एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) चेन्नई सुपर किंग्स का होम ग्राउंड है।

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्थित ईडन गार्डन्स कोलकाता नाइट राइडर्स का घरेलू मैदान है, जबकि असम के गुवाहाटी में बना बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम राजस्थान रॉयल्स का सेकेंड होम वेन्यू रहा है।

चुनाव के कारण दो चरणों में आ सकता है शेड्यूल

2008 में IPL शुरू होने के बाद जब भी देश में आम चुनाव (2009, 2014, 2019 और 2024) या किसी राज्य में विधानसभा चुनाव हुए हैं, टूर्नामेंट का शेड्यूल दो हिस्सों में जारी किया गया है। ऐसे में संभावना है कि इस बार भी BCCI ऐसा ही करेगा।

ओपनिंग मैच का वेन्यू भी चर्चा में, RCB के होम ग्राउंड पर संशय

IPL गवर्निंग काउंसिल इस बात पर भी मंथन कर सकती है कि टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच कहां कराया जाए, क्योंकि डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) इसमें शामिल होगी।

पिछले जून में बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB की जीत के जश्न के दौरान मची भगदड़ में 11 फैंस की मौत हो गई थी। इसके बाद RCB और कर्नाटक क्रिकेट के बीच इस बात पर चर्चा चल रही है कि टीम अपने सातों होम मैच वहीं खेलेगी या किसी दूसरे वेन्यू पर शिफ्ट करेगी।

फ्रेंचाइजी ने नवी मुंबई, रायपुर और पुणे जैसे शहरों को विकल्प के तौर पर शॉर्टलिस्ट किया है।

RCB के IPL विक्ट्री सेलिब्रेशन में 11 फैंस की मौत हो गई थी।

ऑक्शन में 26 मार्च बताया गया था

BCCI ने पिछले साल दिसंबर में अबू धाबी में हुई IPL नीलामी के दौरान फ्रेंचाइजियों को बताया था कि सीजन 26 मार्च से 31 मई तक चलेगा। उस समय 26 मार्च से शुरुआत तय मानी जा रही थी। हालांकि, अगर ओपनिंग डेट आगे बढ़ती है तो फाइनल की तारीख नहीं बदलेगी। क्योंकि 31 मई को रविवार है और अक्सर बड़े स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में खिताबी मुकाबले रविवार को ही होते हैं।

IPL 2026 का ऑक्शन अबू धाबी में हुआ था।

——————————– IPL 2026 से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… रियान पराग राजस्थान रॉयल्स के नए कप्तान होंगे

IPL 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम ने ऑलराउंडर रियान पराग को टीम का अगला कप्तान नियुक्त किया है। यह फैसला संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में चले जाने के बाद लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version