Site icon Newsleak

IPL- दिल्ली ने बेंगलुरु को रोमांचक मुकाबले में हराया:आखिरी ओवर में 15 रन बनाए, स्टब्स-राहुल की फिफ्टी; कुलदीप, एनगिडी, अक्षर को 2-2 विकेट


दिल्ली कैपिटल्स ने IPL के रोमांचक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हरा दिया। DC को आखिरी ओवर में 15 रन चाहिए थे। डेविड मिलर ने लगातार दो छक्के और एक चौका लगाकर एक बॉल रहते जीत दिला दी। टॉस हार कर बैटिंग कर रही बेंगलुरु ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 175 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 19.5 ओवर में 6 विकेट रहते टारगेट चेज कर लिया। DC की टीम तीसरी जीत के साथ पॉइंट्स टेबल के चौथे स्थान पर आ गई है। जबकि, RCB 8 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है। स्टब्स-राहुल के अर्धशतक
176 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने पावरप्ले में ही 3 विकेट गंवा दिए। तीनों विकेट भुवरेश्वर कुमार ने लिए। हालांकि ओपनर केएल राहुल एक एंड से टिके रहे और अर्धशतक लगाया। उनके और ट्रिस्टन स्टब्स के बीच चौथे विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी हुई। राहुल के अलावा स्टब्स ने नाबाद 60 रन बनाए। डेविड मिलर ने 10 बॉल पर नॉटआउट 22 रन बनाए। बेंगलुरु के लिए भुवरेश्वर कुमार ने 3 विकेट झटके। क्रुणाल पंड्या को 1 विकेट मिला। सॉल्ट का अर्धशतक काम ना आया
पहले बैटिंग करने उतरी बेंगलुरु के लिए फिल सॉल्ट ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 38 बॉल पर 63 रन बनाए। उनकी इस सीजन की यह दूसरी फिफ्टी रही। उनके और विराट कोहली के बीच पहले विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी हुई। सॉल्ट के अलावा टिम डेविड ने 26, कोहली ने 19 और देवदत्त पडिक्कल ने 18 रन बनाए। दिल्ली के 3 बॉलर्स ने 2-2 विकेट लिए
दिल्ली के लिए अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और लुंगी एनगिडी ने 2-2 विकेट लिए। मुकेश कुमार को 1 विकेट मिला। वहीं, क्रुणाल पंड्या रन आउट हुए। मैच का स्कोरकार्ड

Source link

Exit mobile version