Site icon Newsleak

Indian-Origin Mangla US Labor Dept Head

  • Hindi News
  • Career
  • Indian Origin Mangla US Labor Dept Head | Malvan Submarine Launch

11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…

नेशनल (NATIONAL)

1. विलियम मैथ्यू वॉल्श इंडिगो के CEO बने

31 मार्च को विलियम मैथ्यू वॉल्श इंडिगो के CEO अपॉइंट हुए।

  • विलियम मैथ्यू ने 1979 में पायलट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी।
  • विलियम 2005 से 2011 तक ब्रिटिश एयरवेज में रहे और बाद में ब्रिटिश एयरवेज के CEO बने।
  • विलियम अभी इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन यानी IATA के प्रमुख हैं। उनका कार्यकाल 31 जुलाई को खत्म होगा।
  • विलियम 3 अगस्त 2026 को इंडिगो के CEO का पदभार ग्रहण करेंगे।
  • विलियम वॉल्श वैश्विक एविएशन इंडस्ट्री के बड़े नामों में गिने जाते हैं।
  • वे ब्रिटिश एयरबेस और इंटरनेशनल एयरलाइंस ग्रुप (IAG) के CEO रह चुके हैं।
  • IAG के तहत आयरलैंड की एयरो लिंगस, स्पेन की आइबिरिया और ब्रिटिश की वीलिंग जैसी बड़ी एयरलाइंस आती हैं।
  • 10 मार्च को इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स ने अपने पद से रिजाइन किया था।
  • पीटर के रिजाइन के बाद विलियम इस पद को संभालेंगे।
  • विलियम वॉल्श विली नाम से भी जाने जाते हैं।

वॉल्श को ‘विली द स्लैशर’ यानी खर्चों में बेरहमी से कटौती करने वाला CEO कहा जाता है।

2. वीर विक्रम यादव DGCA के डायरेक्टर जनरल बने

31 मार्च को वीर विक्रम यादव डायरेक्‍ट्रेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) के डायरेक्टर जनरल अपॉइंट हुए।

  • वीर विक्रम उड़ीसा कैडर के 1996 बैच के IAS हैं।
  • वीर विक्रम फैज अहमद किदवई की जगह लेंगे।
  • किदवई को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) में अतिरिक्त सचिव के पद पर ट्रांसफर कर दिया गया है।
  • किदवई जनवरी 2025 में DGCA के डायरेक्टर जनरल बने थे।
  • DGCA भारत में नागरिक उड्डयन को रेगुलेट करने वाला सर्वोच्च वैधानिक निकाय है।
  • पुनीत कंसल को नागरिक उड्डयन मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है।
  • मोना के. खंडार को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव बनाया गया है।
  • ज्ञानेंद्र डी. त्रिपाठी कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग में अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्यभार संभालेंगे और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे।

वीर विक्रम इससे पहले पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर काम कर रहे थे।

मिसलीनियस (MISCELLANEOUS)

3. NASA ने आर्टेमिस II लॉन्च किया

1 अप्रैल को नासा ने आर्टेमिस II मिशन लॉन्च किया।

  • ये लॉन्च शाम 6:24 पर फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से हुआ।
  • ये मिशन 10 दिनों तक चलेगा।
  • आर्टेमिस II मिशन में 4 अंतरिक्ष यात्री रीड वाइसमैन (मिशन कमांडर), विक्टर ग्लोवर (पायलट), क्रिस्टीना कोच (मिशन स्पेशलिस्ट) और जेरेमी हैनसेन (मिशन स्पेशलिस्ट) चंद्रमा की बाहरी कक्षा की यात्रा करेंगे।
  • 50 सालों के इतिहास में पहली बार मानव पृथ्वी की कक्षा छोड़ेंगे और चंद्रमा के सुदूर हिस्से से कई किलोमीटर आगे तक जाएंगे।
  • आर्टेमिस II मिशन इस पूरी यात्रा के दौरान 11,02,400 किलोमीटर की दूरी तय करेगा।
  • आर्टेमिस II मिशन स्पेस लॉन्च सिस्टम रॉकेट है, जो ओरियन शटल यान लेकर जाएगा।
  • ओरियन को चंद्रमा तक ले जाने और चारों और घुमाने और वापस लाने के लिए डिजाइन किया गया है।
  • ये मिशन चंद्रमा पर मानव जीवन की संभावना को तलाशने और वैज्ञानिक रिसर्च के लिए है।
  • मिशन में ओरियन के उड़ान भरने के तरीके पर रिसर्च की जाएगी। साथ ही रिसर्च के लिए चंद्रमा के दूर के हिस्सों की तस्वीर भी ली जाएगी।
  • 2022 में नासा ने पहला आर्टेमिस मिशन लॉन्च किया था जो कि मानवरहित मिशन था।
  • 1972 में अपोलो मिशन के बाद ये चंद्रमा का दूसरा मानव मिशन होगा।

मिशन पर जाने वाले चारों एस्‍ट्रोनॉट चंद्रमा की सतह के दूर के कुछ हिस्सों को देखने वाले पहले मानव बन सकते हैं।

4. इंडियन नेवी को शैलो वाटर क्राफ्ट मालवान मिला

31 मार्च को पनडुब्बी रोधी शैलो वाटर क्राफ्ट ‘मालवान’ इंडियन नेवी को मिला।

  • कोच्चि में स्थित कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) ने इसे भारतीय नौसेना के लिए डिजाइन किया है।
  • मालवान पानी के नीचे निगरानी रख सकता है और एंटी सबमरीन वॉरफेयर (ASW) में सक्षम है।
  • मालवान टॉरपीडो, रॉकेट, आधुनिक रडार और सोनार सहित उन्नत प्रणालियों से लैस है।
  • मालवान ऐसी जगह काम आता है, जहां पनडुब्बियों को ढूंढना मुश्किल होता है।
  • मालवान जहाज में तीन इंजन लगे हैं और ये वाटरजेट सिस्टम से चलता है। ये जहाज कम तेजी से मुड़ सकता है और कम आवाज करता है।
  • मालवान समुद्र में माइन्स बिछा सकता है और समुद्र में बिछे माइन्स को डिस्ट्रॉय भी कर सकता है।
  • मालवान एक स्वदेशी वॉटर क्राफ्ट है और ये 8-शिप प्रोजेक्ट का हिस्सा है।
  • मालवान मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट के तहत तैयार किया गया है और इसका उद्देश्य भारत की तटीय रक्षा और पानी के नीचे युद्ध क्षमताओं को मजबूत करना है।
  • ये वाटर क्राफ्ट INS मालवान का हिस्सा है। INS मालवान 2003 तक नौसेना में शामिल था। मालवान उसी की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए है।

मालवान शैलो वाटर क्राफ्ट का नाम महाराष्ट्र के ‘मालवान’ शहर के नाम पर रखा गया है।

5. आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) बिल लोकसभा से पास

1 अप्रैल को लोकसभा में आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) बिल 2026 पास हुआ।

  • आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) बिल 2026 के तहत अमरावती आंध्र प्रदेश की आधिकारिक राजधानी होगी।
  • 28 मार्च को आंध्र प्रदेश विधानसभा में पारित एक प्रस्ताव के बाद लोकसभा में ये बिल लाया गया।
  • पारित प्रस्ताव में अमरावती को आंध्र की राजधानी के रूप में शामिल करने के लिए कानून में संशोधन की मांग की गई थी।
  • संशोधित बिल में आंध्र प्रदेश पुनर्गठन बिल के 5वें सेक्शन को बदलने की मांग उठाई गई थी, जिसमें 10 साल के लिए हैदराबाद को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की साझा राजधानी घोषित किया गया था।
  • 2024 तक हैदराबाद आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की साझा राजधानी थी। अब हैदराबाद सिर्फ तेलंगाना की आधिकारिक राजधानी होगी।
  • 2014 में आंध्र प्रदेश पुनर्गठन बिल के तहत, तेलंगाना आंध्र से अलग होकर देश का नया राज्य बना था।
  • ये बिल अब राज्‍यसथा में पेश किया जाएगा। इसके बाद राष्‍ट्रपति के हस्‍ताक्षर के बाद ये कानून बनेगा।
  • 2019 में आंध्र की जगन मोहन रेड्डी सरकार ने पूरी राजधानी बदलने में होने वाली मेहनत और खर्च को देखते हुए, तीन राजधानियों का फार्मूला प्रस्तावित किया था।
  • थ्री-कैपिटल फॉर्मूला के तहत, विशाखापत्तनम को कार्यकारी राजधानी, कुरनूल को न्यायिक राजधानी और अमरावती को विधायी राजधानी बनाने का सुझाव दिया गया था।

6. भारतीय मूल की मंगला कुप्पा US लेबर डिपार्टमेंट की CIO नियुक्त

31 मार्च को भारतीय मूल की टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट मंगला कुप्पा अमेरिका के श्रम विभाग यानी लेबर डिपार्टमेंट की चीफ इन्फॉर्मेशन ऑफिसर (CIO) नियुक्त हुईं।

  • मंगला अक्‍टूबर से बतौर एक्टिंग CIO ये पद संभाल रही थीं, जिसके बाद US गवर्नमेंट ने उन्‍हें आधिकारिक तौर पर अपॉइंट किया है।
  • मंगला मार्च में इसी डिपार्टमेंट की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ऑफिसर भी चुनी गई थीं।
  • मंगला US डिपार्टमेंट की इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी स्ट्रैटेजी, डिजिटल ट्रांस्फॉर्मेशन और एआई एडॉप्‍टेशन पर भी काम कर रही हैं।
  • मंगला कुप्पा भारतीय मूल की टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट हैं जिन्हें इस फील्ड में 25 साल का एक्सपीरियंस है।
  • मंगला 2010 से US लेबर डिपार्टमेंट में ही कई सीनियर पोजिशंस पर काम कर चुकी हैं, जिनमें चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर और डायरेक्टर ऑफ बिजनेस एप्लिकेशन सर्विसेज शामिल हैं।
  • इससे पहले मंगला ने लगभग एक दशक तक ब्यूरो ऑफ लेबर स्टेटिस्टिक्स के लिए काम किया है।
  • मंगला से पहले गुलाम शाकिर अमेरिकी लेबर डिपार्टमेंट के कार्यवाहक CIO थे।

मंगला ने अब तक US डिपार्टमेंट की AI मॉर्डनाइजेशन और साइबर सिक्यॉरिटी सिस्टम्स को मजबूत करने के लिए काम किया है।

आज का इतिहास

2 अप्रैल 2026

  • 1902 में अमेरिका के लॉस एंजिल्स में पहला मोशन पिक्चर थिएटर खुला।
  • 1984 में राकेश शर्मा अंतरिक्ष जाने वाले पहले भारतीय बने।
  • 2011 में भारत ने MS धोनी की कप्तानी में दूसरा क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप जीता।

——————–

ये खबरें भी पढ़ें…

MS धोनी ने माइक्रोड्रामा एप KuKu TV में निवेश किया: एयरफोर्स के लिए माउंटेन रडार तैयार करेगा BEL; 1 अप्रैल के करेंट अफेयर्स

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version