- Hindi News
- Sports
- Cricket
- India Vs England World Cup Semifinal Umpire List; Nitin Menon Chris Gaffaney | Allahudien Paleker
स्पोर्ट्स डेस्क17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

क्रिस गैफनी इस टूर्नामेंट में भारत के साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबलों में भी ऑन-फील्ड अंपायर रह चुके हैं।
भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। ICC ने दोनों सेमीफाइनल के लिए मैच अंपायर और ऑफिशियल्स की घोषणा कर दी है। भारत के मुकाबले में ऑन-फील्ड अंपायर क्रिस गैफनी और अल्लाहुद्दीन पालेकर होंगे।
वहीं, रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले पहलो सेमीफाइनल में फील्ड अंपायर होंगे। जबकि थर्ड अंपायर भारत के नितिन मेनन होंगे।
भारतीय टीम सेमीफाइनल में 5 मार्च को इंग्लैंड से भिड़ेगी।
पहला सेमीफाइनल- साउथ अफ्रीका Vs न्यूजीलैंड टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को कोलकाता में खेला जाएगा, जहां साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले में ऑन-फील्ड अंपायर की जिम्मेदारी रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ संभालेंगे, जबकि थर्ड अंपायर नितिन मेनन होंगे। फोर्थ अंपायर के रूप में रॉड टकर मौजूद रहेंगे और मैच रेफरी की भूमिका जवागल श्रीनाथ निभाएंगे।
दूसरा सेमीफाइनल- भारत Vs इंग्लैंड दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मार्च को मुंबई में खेला जाएगा। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में ऑन-फील्ड अंपायर क्रिस गैफनी और अल्लाहुद्दीन पालेकर होंगे, जबकि थर्ड अंपायर की जिम्मेदारी एड्रियन होल्डस्टॉक संभालेंगे। चौथे अंपायर के रूप में पॉल राइफल मौजूद रहेंगे और मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट होंगे।
गैफनी भारत के मैच में अंपारिंग कर चुके दोनों टीमें 2024 में भी सेमीफाइनल में आमने-सामने हुई थीं, जहां भारत ने 68 रन से शानदार जीत दर्ज की थी। उस मुकाबले में भी क्रिस गैफनी अंपायर की भूमिका में मौजूद थे। मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक गैफनी भारत के साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबलों में भी ऑन-फील्ड अंपायर रह चुके हैं।
—————————-
स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…
T20 वर्ल्डकप ICC टूर्नामेंट में पांचवीं बार होगा भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल:अब तक मुकाबला 2-2 से बराबर
भारत और इंग्लैंड ICC टूर्नामेंट में पांचवीं बार सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगे। अब तक खेले गए 4 मुकाबलों में दोनों टीमें 2-2 जीत के साथ बराबरी पर हैं। दिलचस्प बात यह है कि भारत ने इंग्लैंड को जब भी सेमीफाइनल में हराया, देश तब खिताब जीतने में भी कामयाब रहा। पढ़ें पूरी खबर…