- Hindi News
- Sports
- India Vs Australia 3rd T20 Update; Smriti Mandhana Jemimah Rodrigues | IND W Vs AUS W
स्पोर्ट्स डेस्क21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

भारतीय विमेंस टीम ने तीसरे टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 17 रन से हरा दिया है। इसी के साथ टीम इंडिया ने तीन टी-20 मैचों की सीरीज को 2-1 से जीत लिया है। भारत की ऑस्ट्रेलिया में 2016 के बाद यह पहली टी-20 सीरीज जीत है।
तीसरे मैच में टीम इंडिया ने टॅास जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 176 रनों का स्कोर बनाया था। टीम इंडिया की तरफ से बल्लेबाजी में स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स का कमाल देखने को मिला।

भारतीय विमेंस टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर हराकर पहली बार टी-20 सीरीज का खिताब अपने नाम किया है।
स्मृति मंधाना प्लेयर ऑफ द मैच बनी
इस मैच में स्मृति मंधाना ने 55 गेंदों में 8 चौके और 3 छक्कों से साथ 82 रनों की शानदार पारी खेली। इसी प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। वहीं जेमिमा रोड्रिग्स के ने 46 गेदों में 59 रनों की पारी खेली।
भारतीय विमेंस टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर हराकर पहली बार टी-20 सीरीज का खिताब अपने नाम किया है।


भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन
भारत की ओर से गेंदबाजी में श्रेयांका पाटिल और श्री चरणी ने कमाल किया। दोनों ने 3-3 विकेट झटके। इसके अलावा अरुंधती रेड्डी ने 2 विकेट लिए, जबकि रेणुका सिंह ठाकुर को 1 सफलता मिली।
159 रन पर सिमटी ऑस्ट्रेलिया
176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 19 रन के स्कोर पर ही पहला विकेट गंवा दिया। जॉर्जिया वोल सिर्फ 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं।
बेथ मूनी भी इस मैच में कुछ खास नहीं कर सकीं और महज 6 रन बनाकर आउट हो गईं। शुरुआती झटकों के बाद कंगारू टीम संभल नहीं सकी और लगातार अंतराल में विकेट गंवाती रही।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से सिर्फ एश्ले गार्डनर ने अच्छा खेला। उन्होंने 57 रन की पारी खेली। 20 ओवर में ऑस्ट्रेलिया 9 विकेट के नुकसान पर 159 रन ही बना सकी और भारत ने यह मुकाबला 17 रन से अपने नाम कर लिया।
——————————————————
टी-20 वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए
सूर्या बोले– अभिषेक के फॉर्म की चिंता न करें:उनकी चिंता करें, जिनके खिलाफ उनका बल्ला चलेगा; वर्ल्डकप के तीनों मैच में 0 पर आउट हुए

टी-20 वर्ल्ड कप के तीन मैचों में बिना खाता खोले आउट हुए टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा के सपोर्ट में कप्तान सूर्यकुमार यादव का बयान आया है।
शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सूर्या बोले, अभिषेक शर्मा का फॉर्म चिंता का विषय नहीं है। मुझे चिंता उन लोगों की है, जो अभिषेक की चिंता कर रहे हैं। मुझे फिक्र उन टीमों की है, जिनके खिलाफ अभिषेक का बल्ला चलेगा। उसने पिछले साल टीम के लिए सब कुछ किया था, अब हमारी बारी है कि हम उसका साथ दें।
भारत का मुकाबला रविवार को सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद में खेला जाएगा। पूरी खबर
