51 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की टेस्ट और वनडे टीम का ऐलान हो गया है। जसप्रीत बुमराह एक साल बाद टेस्ट टीम में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने आखिरी टेस्ट मैच पिछले साल नवंबर 2025 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था।
शुभमन गिल को टेस्ट पहले तीन वनडे के लिए कप्तान बनाया गया है। सीरीज के बाकी दो वनडे के लिए श्रेयस अय्यर को कमान सौंपी जाएगी। इस दौरान गिल के साथ उप कप्तान केएल राहुल को भी आराम दिया जाएगा। ईशान किशन उपकप्तान होंगे।
भारत 22 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक न्यूजीलैंड दौरे पर रहेगा। इस दौरान टीम 5 टी-20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलेगी।
आकाशदीप भी टेस्ट टीम में लौटे
तेज गेंदबाज आकाशदीप सिंह की भी टेस्ट टीम में वापसी हुई है। उन्होंने आखिरी टेस्ट जुलाई 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में खेला था।
आकाशदीप ने पिछले साल जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट खेला।
टेस्ट में 17 खिलाड़ी शामिल
शुभमन गिल की कप्तानी वाली टेस्ट टीम में 17 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल टीम का हिस्सा हैं। पंत का चयन फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर है।
टी-20 टीम का पहले ही ऐलान हो चुका
भारतीय टी-20 टीम का पहले ही ऐलान हो चुका है। 36 साल के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद वापसी हुई है। उन्होंने अपना आखिरी मैच 2022 में खेला था। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भी टीम में बरकरार हैं।
टी-20 टीमः श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव।
—————————-
स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…
भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद भारतीय टीम में वापसी:न्यूजीलैंड दौरे के लिए सूर्यवंशी टी-20 टीम में बरकरार; मंधाना विमेंस टीम की कप्तान
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम का ऐलान कर दिया गया है। 36 साल के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद वापसी हुई है। उन्होंने अपना आखिरी मैच 2022 में खेला था। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी टीम में बरकरार हैं। पूरी खबर पढ़ें…
