- Hindi News
- Career
- India Japan Veer Guardian 26 Military Exercise Begins Today | Current Affairs
56 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-
नेशनल (NATIONAL)
1. वीर गार्जियन 26 अभ्यास आज से शुरू होगा
- 9 सितंबर से भारत और जापान के बीच द्विपक्षीय वायु सेना अभ्यास ‘वीर गार्जियन 26’ शुरू हुआ।
- भारतीय वायु सेना और जापान एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स के बीच ये अभ्यास जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर शुरू होगा।
- ये अभ्यास भारतीय वायु सेना (IAF) और जापान एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स (JASDF) के बीच आयोजित किया जा रहा है।
- इस संयुक्त सैन्य अभ्यास का उद्देश्य दोनों मित्र देशों की वायु सेनाओं के बीच ऑपरेशनल समझ को बढ़ाना है।
- ये अभ्यास दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
- भारत और जापान के बीच रणनीतिक साझेदारी ‘क्वाड’ (QUAD) समूह का भी एक प्रमुख हिस्सा है।
- दोनों देशों का ये सैन्य अभ्यास हिंद-प्रशांत क्षेत्र (Indo-Pacific) में सुरक्षा और शांति को बढ़ावा देने में भी मदद करेगा।
- ‘वीर गार्जियन’ अभ्यास दोनों देशों के पायलटों को एक-दूसरे की तकनीकों और युद्ध रणनीतियों को समझने का अवसर प्रदान करता है।
- भारत और जापान के बीच अन्य रक्षा अभ्यास जैसे ‘धर्म गार्जियन’ और ‘जिमेक्स’ (JIMEX) भी नियमित रूप से होते हैं।
- भारतीय वायुसेना के अनुसार, जापान के दो C-2 परिवहन विमान जोधपुर स्थित एयर फोर्स स्टेशन पर उतरे।
ये अभ्यास वैश्विक स्तर पर उभरती रक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए दोनों देशों को तैयार करने में मदद करता है।
2. पीएम मोदी गुजरात में 35200 करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट शुरू किये
- 8 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी गुजरात के वडोदरा में कई प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
- पीएम इस कार्यक्रम में 35200 करोड़ के प्रोजेक्ट साथ ही वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्राइट कॉरिडोर (WDFC) के तीन महत्वपूर्ण सेक्शंस का उद्घाटन-शिलान्यास किया।
- इनकी कुल लंबाई 326 रूट किमी है और इसे 20,700 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत से विकसित किया गया है।
- 329 किमी लंबी और 9,700 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत वाले तीन रेल प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास भी किया।
- इनमें वडोदरा-रतलाम तीसरी और चौथी रेल लाइन्स, मियागाम करजन-चोरंदा-मालसर गेज कंवर्जन और विश्वामित्री-दभोई रेल लाइन डबलिंग प्रोजेक्ट शामिल हैं।
- इसके अलावा, पीएम मोदी गुजरात सरकार की करीब 2,600 करोड़ रुपए के विभिन्न प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा में जेन-जी से भी संवाद किया।
इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)
3. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 3 दिनों की यात्रा पर श्रीलंका पहुंचे
- 8 सितंबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिनों की आधिकारिक यात्रा पर श्रीलंका पहुंचे हैं।
- भारत-श्रीलंका के बीच ये यात्रा रक्षा और समुद्री सहयोग को मजबूत करने के लिए है।
- राजनाथ सिंह अपनी इस यात्रा के दौरान श्रीलंका के सीनियर नेताओं से द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत करेंगे।
- राजनाथ अपनी इस यात्रा के दौरान कोलंबो में भारतीय प्रवासी समुदाय से भी मुलाकात करेंगे।
- राजनाथ के साथ रक्षा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के सीनियर ऑफिसर्स का एक दल भी रहेगा।
- भारत और श्रीलंका के बीच रीजनल सिक्योरिटी, डिफेंस, ट्रेड , इकोनॉमिक रिलेशन प्रमुख आधार है।
रक्षा मंत्री की श्रीलंका यात्रा नेवरहुड फर्स्ट पॉलिसी का हिस्सा है।
निधन (DEATH)
4. मलयाली फिल्म डायरेक्टर आर सरथ का निधन
- 7 सितंबर को प्रसिद्ध मलयाली फिल्म डायरेक्टर और कहानीकार आर सरथ का निधन हो गया। वे 65 साल के थे।
- सरथ की मशहूर फिल्मों में सायाह्नम, स्थिति, शीलाबती, और पैराडाइज जैसी फिल्में शामिल हैं।
- सरथ ने अपने करियर की शुरुआत केरल कौमुदी में पत्रकार के तौर पर की थी।
- साल 2000 में सरथ ने सायाह्नम फिल्म बनाई, जिसे इंदिरा गांधी अवॉर्ड फॉर बेस्ट डेब्यू फिल्म ऑफ ए डायरेक्टर मिला।
सरथ 2021 में केरल सरकार के जनसंपर्क विभाग में डिप्टी डायरेक्टर के पद से रिटायर हुए।
मिसलीनियस
5. ब्रिटेन ने भारत की कार्बन क्रेडिट योजना को मंजूरी दी
- 8 सितंबर को ब्रिटेन (UK) की सरकार ने भारत की नेशनल कार्बन क्रेडिट योजना को मंजूरी दी।
- ये योजना क्लाइमेट चेंज से निपटने के लिए है। ब्रिटेन की मंजूरी के बाद भारतीय निर्यातकों को यूके के नए कार्बन टैक्स के तहत एडिशनल डबल टैक्स नहीं चुकाना होगा।
- ये फैसला भारत और ब्रिटेन के बीच जारी मुक्त व्यापार समझौते (FTA) की वार्ताओं और दोनों देशों के आर्थिक संबंधों को बेहतर करने के लिए है।
- भारत की अपनी घरेलू ‘कार्बन क्रेडिट ट्रेडिंग स्कीम’ (CCTS) के वैश्विक प्रभाव को मजबूती मिली है।
- इस फैसले के बाद भारत के स्टील, सीमेंट, एल्यूमीनियम और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे भारी विनिर्माण उद्योगों के निर्यातकों को इस ऐतिहासिक फैसले से अरबों रुपए की वित्तीय राहत मिलेगी।
- इस कर छूट के बाद भारतीय मैन्युफैक्चरर के बनाए गए पर्यावरण अनुकूल उत्पाद ब्रिटेन और अन्य यूरोपीय बाजारों में ज्यादा बेहतर दामों पर बेचे जा सकेंगे।
- ये समझौता दोनों देशों के जलवायु परिवर्तन से लड़ने और पेरिस जलवायु समझौते के लक्ष्यों को प्राप्त करने के सामूहिक वैश्विक संकल्प को प्रदर्शित करता है।
- कार्बन क्रेडिट एक प्रकार का ट्रैड सर्टिफिकेशन लेटर है, जो ये बताता है कि किसी औद्योगिक इकाई ने अपने प्रयासों से वायुमंडल से एक टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन को कम किया है।
आज का इतिहास
- 1850 में आधुनिक हिंदी साहित्य के पितामह और नाटककार भारतेंदु हरिश्चंद्र का जन्म हुआ था।
- 1949 में भारत की संविधान सभा ने हिंदी को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया।
——————————-
ये खबर भी पढ़ें..
8 सितंबर के करेंट अफेयर्स:ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी 39 नागा अवशेष भारत वापस भेजेगी, पीएम मोदी ने पेरिस मंदिर का उद्घाटन किया
आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-पूरी खबर पढ़ें..
