Newsleak

India Hockey Team Jersey Controversy

  • Hindi News
  • Sports
  • India Hockey Team Jersey Controversy | Asian Games Japan Blue Kit Update

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
एशियन गेम्स 19 सितंबर से जापान में खेले जाएंगे। - Dainik Bhaskar

एशियन गेम्स 19 सितंबर से जापान में खेले जाएंगे।

जापान में होने वाले एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम एक बार फिर नीली जर्सी में नजर आएगी। नीदरलैंड्स और बेल्जियम में खेले गए हॉकी वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय पुरुष और महिला टीमों की प्राइमरी किट नारंगी कर दी गई थी।

जर्सी बदले जाने पर काफी विवाद हुआ था। कई पूर्व हॉकी खिलाड़ियों ने इसे गलत बताया था। इसे देखते हुए अब हॉकी इंडिया ने एशियन गेम्स के लिए अपना फैसला बदल दिया है।

भारतीय टीम इस साल हॉकी वर्ल्ड कप में नारंगी जर्सी पहनकर खेली थी।

नीले टर्फ की वजह से बदला गया था जर्सी का रंग

हॉकी इंडिया ने 27 जुलाई को जर्सी बदलने का कारण बताते हुए कहा था कि ऐसा नीले रंग के टर्फ की वजह से किया गया था। कहा गया कि नीली जर्सी के कारण भारतीय खिलाड़ियों को अपने साथी प्लेयर्स को देखने में दिक्कतें आ रही थीं।

हालांकि पूर्व कप्तानों धनराज पिल्ले, वीरेन रासकिन्हा, परगट सिंह, अजीत पाल सिंह और वासुदेवन भास्करन ने इस बदलाव की कड़ी आलोचना की थी।

भारत के पूर्व हॉकी कप्तान धनराज पिल्ले ने नारंगी जर्सी पर नाराजगी जताई थी।

हॉकी इंडिया के अधिकारियों में भी मतभेद दिखा

इस विवाद पर हॉकी इंडिया के भीतर भी खींचतान देखने को मिली थी। अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने बयान दिया था कि यह फैसला उनकी जानकारी के बिना लिया गया, जबकि सचिव भोला नाथ सिंह का दावा था कि सभी अधिकारियों को इसकी जानकारी थी।

हॉकी इंडिया प्रसिडेंट दिलीप तिर्की ने नारंगी जर्सी अपनाने पर कहा था- यह फैसला उनकी जानकारी के बिना लिया गया है।

IOA से पहली पसंद नीली जर्सी बताई

जापान रवानगी से ठीक पहले हॉकी इंडिया ने अपने इस फैसले को वापस ले लिया। हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष शेखर मनोहरन ने पुष्टि करते हुए कहा- ‘भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने हमसे किट की पहली पसंद पूछी थी। हॉकी इंडिया ने पहली प्राथमिकता नीले रंग को और दूसरी प्राथमिकता नारंगी रंग को दी है।’

पूल-A में भारत के साथ जापान और साउथ कोरिया

टूर्नामेंट में 12 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें छह-छह टीमों के दो पूल में बांटा गया है। भारत को पूल-A में रखा गया है। इस पूल में भारत के साथ मेजबान जापान, साउथ कोरिया, बांग्लादेश, श्रीलंका और इंडोनेशिया हैं। सभी मुकाबले काकामीगाहारा के गिफू प्रीफेक्चरल ग्रीन स्टेडियम में खेले जाएंगे।

—————————————-

स्पोर्ट्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

क्या अगले साल भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तान में खेलेंगे?:पाकिस्तान में होंगे 2027 साउथ एशियन गेम्स; रिपोर्ट- भारत ने भागीदारी पर हामी भरी

भारत ने पाकिस्तान में होने वाले 2027 साउथ एशियन फेडरेशन (SAF) गेम्स में अपना दल भेजने पर सहमति दे दी है। पाकिस्तानी मीडिया ‘द न्यूज’ की रिपोर्ट के मुताबिक, साउथ एशियन ओलिंपिक एसोसिएशन की मीटिंग में भारत के प्रतिनिधियों ने मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट में शामिल होने का न्योता स्वीकार किया है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version