Newsleak

India Dominates Lords Test | Yastika Bhatia Nears Century, Smriti Mandhana Scores 70

स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

लॉर्ड्स में खेले जा रहे एकमात्र महिला टेस्ट में भारत ने मजबूत पकड़ बना ली है। तीसरे दिन दूसरे सेशन तक टीम ने दूसरी पारी में 7 विकेट पर 305 रन बना लिए हैं और उसकी कुल बढ़त 420 रन हो गई है। विकेटकीपर बल्लेबाज यस्तिका भाटिया ने 158 गेंदों पर 113 रन की पारी खेली। वे लॉर्ड्स में टेस्ट शतक लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं।

भारत ने दिन की शुरुआत 154/1 से की थी। स्मृति मंधाना (70), जेमिमा रोड्रिग्स (3) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (16) के आउट होने के बाद यास्तिका ने पारी संभाली। उन्होंने पहले अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया और फिर 113 रन बनाकर सोफी एक्लेस्टोन की गेंद पर आउट हुईं। इसके बाद दीप्ति शर्मा (10) और स्नेह राणा (1) भी पवेलियन लौट गईं। फिलहाल ऋचा घोष 31 रन और सायली सतघारे 1 रन बनाकर नाबाद हैं।

शतक लगाने के बाद यस्तिका भाटिया।

यास्तिका ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड

यास्तिका ने 145 गेंदों में अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया। उन्होंने 158 गेंदों की पारी में 14 चौके लगाए। दूसरी पारी में उन्होंने स्मृति मंधाना के साथ 73 और दीप्ति शर्मा के साथ 52 रन की साझेदारी की।

स्मृति की लगातार दूसरी फिफ्टी

ओपनर स्मृति मंधाना ने 130 गेंदों पर 70 रन बनाए। पहली पारी में भी उन्होंने 83 रन बनाए थे। वहीं शेफाली वर्मा ने 33 रन का योगदान दिया।

स्मृति मंधाना ने लगातार दूसरी इनिंग में फिफ्टी लगाई।

एक्लेस्टोन के 5 विकेट

इंग्लैंड की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन ने दूसरी पारी में 5 विकेट झटके। उन्होंने हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा, यास्तिका भाटिया और स्नेह राणा समेत पांच बल्लेबाजों को आउट किया। लॉरेन बेल को 2 विकेट मिले।

सोफी एक्लेस्टोन यस्तिका भाटिया को बधाई देती हुई।

——————————- मैच की यह खबर भी पढ़ें… लॉर्ड्स टेस्ट- भारत को 115 रन की बढ़त

लॉर्ड्स में खेले जा रहे एकमात्र महिला टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने मैच पर मजबूत पकड़ बना ली है। इंग्लैंड की पहली पारी सिर्फ 170 रन पर सिमट गई। पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया को 115 रन की बढ़त मिली। टीम ने 285 रन बनाए थे। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version