Site icon Newsleak

India and New Zealand sign a free trade agreement; DRDO will now collaborate with the National Defence University for research. | करेंट अफेयर्स 23 दिसंबर: भारत और न्यूजीलैंड ने फ्री ट्रेड एग्रीमेंट किया; DRDO अब नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर करेगा रिसर्च

  • Hindi News
  • Career
  • India And New Zealand Sign A Free Trade Agreement; DRDO Will Now Collaborate With The National Defence University For Research.

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने SHANTI बिल को मंजूरी दी। DRDO ने नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी के साथ डील की। भारत और न्यूजीलैंड के मुक्त व्यापार समझौते को मंजूरी मिली। ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…

नेशनल (NATIONAL)

1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने VB-G-RAM-G बिल को मंजूरी दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) गारंटी बिल, 2025 (VB-G-RAM-G) को मंजूरी दी।

साल 2005 में मनरेगा योजना शुरू की गई थी।

  • इस कानून ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) की जगह ले ली है।
  • अब काम के गारंटी वाले दिन एक साल में 100 से बढ़कर 125 होंगे।
  • इसके लिए 1,51,282 करोड़ रुपए का बजट पास किया गया है।

2. DRDO ने नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी के साथ डील की

22 दिसंबर को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन यानी DRDO और नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी (RRU) ने डिफेंस और इंटरनल सिक्योरिटी के लिए डील की।

नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में ये डील हुई।

  • इसमें DRDO की साइंटिस्ट और डायरेक्टर जनरल डॉ. चंद्रिका कौशिक और RRU के कुलपति, प्रोफेसर डॉ. बिमल एन. पटेल ने समझौता ज्ञापन (MoU) पर साइन किया।
  • इस डील के तहत दोनों ऑर्गेनाइजेशन सिक्योरिटी फोर्स को जॉइंट रिसर्च प्रोग्राम, पीएचडी और फेलोशिप में मदद करेंगे।
  • इस MoU का उद्देश्य डिफेंस और इंटरनल सिक्योरिटी टेक्नोलॉजी में देश की आत्मनिर्भरता को बढ़ाना है।

3. SHANTI बिल को मंजूरी मिली

20 दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद में पारित परमाणु ऊर्जा के सतत उपयोग और उन्नति (शांति) विधेयक को मंजूरी दे दी है।

इस बिल के बाद सभी तरह के सिविल न्यूक्लियर सेक्टर को इसमें शामिल किया जाएगा।

  • इसका पूरा नाम सस्टेनेबल हार्नेसिंग एंड एडवांसमेंट ऑफ न्यूक्लियर एनर्जी फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया (SHANTI) बिल है।
  • बिल बनने के बाद अब प्राइवेट कंपनियां इसमें पार्टनरशिप कर सकेंगी।
  • इस कानून के बाद प्राइवेट कंपनियां और जॉइंट वेंचर को सरकार से लाइसेंस दिया जाएगा और उन्हें न्यूक्लियर पावर प्लांट लगाने की अनुमति मिल जाएगी।
  • इस कानून के बाद एटॉमिक एनर्जी एक्ट 1962 और सिविल लायबिलिटी फॉर न्यूक्लियर एक्ट 2010 खत्म हो गया है।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

4. भारत और न्यूजीलैंड ने फ्री ट्रेड एग्रीमेंट किया

22 दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी और न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को मंजूरी दी।

  • इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) की घोषणा की।
  • इस समझौते के बाद दोनों देशों में ट्रेड, इंवेस्टमेंट, इनोवेशन को बढ़ावा मिलेगा।
  • इसके साथ ही डिफेंस,स्पोर्ट्स, एजुकेशन और लोगों के बीच कॉन्टैक्ट यानी पीपल-टू-पीपल टाइज पर भी सहमति जताई।

5. मिकेला बेंथॉस ने व्हीलचेयर से स्पेस की यात्रा की

जर्मनी की दिव्यांग इंजीनियर मिकेला बेंथॉस ने इतिहास रचते हुए व्हीलचेयर से स्पेस की यात्रा की।

मिकेला व्हीलचेयर पर स्पेस जाने वाली पहली यात्री हैं।

  • शनिवार को उन्होंने अमेरिका के वेस्ट टेक्सास से ब्यू ओरिजिन के न्यू शेपर्ड रॉकेट से उड़ान भरी।
  • इस खास उड़ान में उनके साथ स्पेसएक्स के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी हैंस कोएनिग्समैन भी थे।
  • यह कंपनी अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस की है।
  • सात साल पहले एक माउंटेन बाइक दुर्घटना में उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट लगने के बाद वो दिव्यांग हुईं।
  • ब्लू ओरिजिन के मुताबिक, न्यू शेफर्ड कैप्सूल पहले से ही इस तरह डिजाइन किया गया है कि अलग-अलग क्षमताओं वाले लोग भी उड़ान भर सकें।

6. जनहित याचिकाएं दायर करने वाले मनोहर लाल शर्मा का निधन

कोयला ब्लॉक आवंटन घोटाला मामले समेत कई जनहित याचिका दायर करने वाले वकील मनोहर लाल शर्मा का निधन हो गया।

2012 में दिल्ली में हुए निर्भया सामूहिक बलात्कार मामले में एक आरोपी का बचाव किया था।

  • वे 69 वर्ष के थे।
  • उन्होंने आर्टिकल 370 को खत्म करने के लिए याचिका लगाई।
  • सरकार के फैसले, पेगासस स्पाइवेयर मुद्दे की जांच और राफेल मामले को चुनौती देने वाली याचिकाएं दायर कीं।

7. हॉलीवुड एक्टर जेम्स रैन्सोन का निधन

हॉलीवुड एक्टर जेम्स रैन्सोन का 46 साल की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को वो अपने घर में मृत पाए गए। उन्होंने सुसाइड किया है।

जेम्स ने अपना करियर 2002 की फिल्म ‘केन पार्क’ से शुरू किया था।

  • वे ‘द वायर’ और ‘इट चैप्टर-2’ जैसी फिल्मों के लिए चर्चित रहे।
  • रैन्सोन ने एचबीओ की मिनी सीरीज ‘जनरेशन किल’ में कॉर्पोरल जोश रे पर्सन की भूमिका निभाई।
  • उन्होंने अलेक्जेंडर स्कार्सगार्ड जैसे कलाकारों के साथ भी काम किया।
  • फिल्मों के अलावा वह ‘सील्स टीम’ और ‘लॉ एंड ऑर्डर’ जैसे फेमस टीवी शो का भी हिस्सा रहे।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

8. पाकिस्तान ने अंडर-19 एशिया कप जीता

21 दिसंबर को पाकिस्तान ने दूसरी बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीता। टीम ने फाइनल में भारत को 191 रन से हराया।

ये फाइनल दुबई में खेला गया।

  • पाकिस्तान ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 347 रन बनाए।
  • एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने ट्रॉफी सौंपी।
  • ये पाकिस्तान का दूसरा अंडर-19 एशिया कप है। इससे पहले 2012 में पाकिस्तान ने ये जीता था। ​​​​​​
  • 28 सितंबर को भारत ने सीनियर एशिया कप में पाकिस्तान को हराकर जीत हासिल की थी।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)

  • 22 दिसंबर 1887 में गणितज्ञ श्रीनिवास अयंगर रामानुजन का जन्म हुआ।
  • उन्होंने बिना एकेडमिक एजुकेशन के गणित में अद्भुत खोजें कीं।
  • आज के दिन को नेशनल मैथमेटिक्स डे के तौर पे मनाया जाता है।
  • सन् 1851 में भारत में पहली मालगाड़ी रुड़की से पिरन के बीच चलाई गई।
  • सन् 1966 में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) की नई दिल्ली की स्थापना की गई।
  • सन् 1851 में भारत में पहली मालगाड़ी रुड़की से पिरन के बीच चलाई गई। इसने औद्योगिक विकास और परिवहन व्यवस्था को गति दी।
  • सन् 1966 में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) की नई दिल्ली की स्थापना की गई। ये यूनिवर्सिटी जेएनयू अधिनियम के तहत संसद द्वारा स्थापित की गई थी।

————————–

ऐसी ही अन्य खबरें पढ़ें…..

‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के शिल्पकार राम सुतार का निधन:बढ़ई परिवार में जन्मे, पिता से छेनी-हथौड़ी चलाना सीखा; 1,150 से ज्यादा मूर्तियां बनाईं

‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ जैसी विशालकाय मूर्तियों के रचयिता राम वानजी सुतार का गुरुवार, 18 दिसंबर को निधन हो गया। वो 100 साल के थे और कुछ समय से बीमार चल रहे थे। पूरी खबर पढ़ें….

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version