तिरुवनंतपुरम7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

शेफाली वर्मा ने दूसरे और तीसरे टी-20 में फिफ्टी लगाई थी।
भारत और श्रीलंका के बीच टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज शाम 7 बजे से खेला जाएगा। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस शाम 6.30 बजे से होगा। इंडिया विमेंस ने सीरीज में पहले ही 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इसलिए टीम अब आखिरी 2 मुकाबलों में एक्सपेरिमेंट कर सकती है।
भारत की शेफाली वर्मा सीरीज की टॉप स्कोरर हैं, उन्होंने 2 फिफ्टी लगाकर 157 रन बनाए हैं। वहीं तेज गेंदबाज रेणुका सिंह और ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा 4-4 विकेट लेकर टॉप गेंदबाज हैं। श्रीलंका से कविषा दिलहारी 3 विकेट ले चुकी हैं।
शेफाली वर्मा सीरीज की टॉप रन स्कोरर हैं।
10 हजार रन के करीब मंधाना
- भारत की उप कप्तान स्मृति मंधाना 10 हजार इंटरनेशनल रन के करीब हैं। वे मुकाबले में 27 रन बनाते ही इस रिकॉर्ड को हासिल कर लेंगी।
- दीप्ति शर्मा विमेंस टी-20 में टॉप विकेट टेकर बनने से महज 1 विकेट दूर हैं। उनके ऑस्ट्रेलिया की मेगन शट के बराबर 151 विकेट हैं।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, वैष्णवी शर्मा और श्री चरणी।
श्रीलंका: चमारी अटापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, इमेशा दुलानी, निलाक्षी डी सिल्वा, कविषा दिलहारी, मालकी मदारा, इनोका राणावारी, मालशा स्नेहानी और निमाषा मीपागे।
टी-20 वर्ल्ड कप से पहले अहम सीरीज मई 2026 में विमेंस का टी-20 वर्ल्ड कप होना है। 12 टीमों का टूर्नामेंट इंग्लैंड में होगा। वनडे वर्ल्ड कप की विजेता इंडिया विमेंस खिताब को जीतने की प्रबल दावेदार है। उसे देखते हुए टी-20 सीरीज भारत और श्रीलंका दोनों के लिए ही अहम है।
तीसरे टी-20 में शेफाली की मैच विनिंग पारी तिरुवनंतपुरम में 26 दिसंबर को तीसरा टी-20 खेला गया। श्रीलंका 7 विकेट खोकर 112 रन ही बना सकी। रेणुका ठाकुर ने 21 रन देकर 4 विकेट लिए। भारत ने 13.2 ओवर में 2 ही विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। शेफाली वर्मा ने 42 गेंद पर 79 रन बनाए। रेणुका प्लेयर ऑफ द मैच रहीं।
रेणुका ठाकुर सीरीज की टॉप विकेट टेकर हैं।
दूसरे टी-20 में वैष्णवी शर्मा को 2 विकेट विशाखापट्टनम में 23 दिसंबर को दूसरा टी-20 खेला गया। श्रीलंका 9 विकेट खोकर 128 रन ही बना सका। वैष्णवी शर्मा और श्री चरणी ने 2-2 विकेट लिए। इंडिया विमेंस ने 11.5 ओवर में 3 ही विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। शेफाली वर्मा ने 34 गेंद पर 69 रन बनाए, वे प्लेयर ऑफ द मैच भी चुनी गईं।
पहले टी-20 में 8 विकेट से जीता भारत विशाखापट्ट्नम में ही 21 दिसंबर को पहला टी-20 खेला गया। श्रीलंका 6 विकेट खोकर 121 रन ही बना सकी। विष्मी गुणारत्ने ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। भारत ने 14.4 ओवर में महज 2 विकेट गंवाकर टारगेट हासिल कर लिया। जेमिमा रोड्रिग्ज ने 44 गेंद पर 69 रन बनाए, वे प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं।
वैष्णवी शर्मा ने पहले टी-20 में डेब्यू किया, लेकिन वे कोई विकेट नहीं ले सकीं।