IND vs ENG T20 World Cup 2026 LIVE Score Update; Sanju Samson Hardik Pandya Ishan Kishan

मुंबई3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मैच रोमांचक मोड़ पर है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत के खिलाफ 254 रन का टारगेट चेज कर रही इंग्लैंड को 11 बॉल पर 33 रन की जरूरत है।

टीम ने 18.1 ओवर में 5 विकेट पर 221 रन बना लिए हैं। जैकब बेथेल और सैम करन पिच पर हैं। बेथेल ने 19 बॉल पर फिफ्टी पूरी की और वे शतक के करीब हैं।

14वें ओवर की आखिरी बॉल पर अर्शदीप सिंह ने विल जैक्स (35 रन) को कैच आउट कराया। अक्षर पटेल ने टॉम बैंटन (17 रन) को बोल्ड कर दिया।

पावरप्ले में वरुण चक्रवर्ती ने जोस बटलर (25 रन) को बोल्ड किया। वरुण ने बटलर को टी-20 में छठी बार आउट किया है। जसप्रीत बुमराह ने हैरी ब्रूक (7 रन) को अक्षर पटेल के हाथों कैच कराया।

अक्षर ने बैकवर्ड पॉइंट में पीछे की ओर 24 मीटर दौड़ते हुए कैच पकड़ा। हार्दिक पंड्या ने अपनी पहली ही गेंद पर फिल सॉल्ट (5 रन) को कैच आउट कराया। मैच का स्कोरबोर्ड

संजू सैमसन ने फिफ्टी लगाई, भारत 253/7 इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए। संजू सैमसन ने 89 रन की पारी खेली। जबकि शिवम दुबे ने 43 रन बनाए। ईशान किशन ने 39, हार्दिक पंड्या ने 27 और तिलक वर्मा ने 21 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड से विल जैक्स और आदिल रशीद ने 2-2 विकेट झटके। एक विकेट जोफ्रा आर्चर को मिला। 2 बैटर्स रनआउट हुए।

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया भारत ने टी-20 वर्ल्डकप में अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बना लिया। टीम इंडिया का सबसे बड़ा स्कोर रिकॉर्ड 256 रन है। जोकि टीम ने इस वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 मैच में बनाया था।

ओवरऑल टी-20 वर्ल्ड कप में यह चौथा सबसे बड़ा स्कोर रहा। श्रीलंका के नाम टी-20 वर्ल्ड कप में हाईएस्ट टोटल का रिकॉर्ड हैं, टीम ने केन्या के खिलाफ 2007 में 260 रन बनाए थे।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।

इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद।

—————————————

क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज

क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें

लाइव अपडेट्स

8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंग्लैंड का स्कोर 200 पार हुआ, बेथेल शतक के करीब

17वें ओवर में इंग्लैंड ने 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। जैकब बेथेल ने अर्शदीप सिंह के ओवर की आखिरी दो बॉल पर चौका और छक्का लगाया। इसी के साथ टीम 200 पार पहुंची।

26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अर्शदीप ने विल जैक्स को पवेलियन भेजा

14वें ओवर की आखिरी बॉल पर अर्शदीप सिंह ने विल जैक्स (35 रन) को कैच आउट कराया। उनके इस ओवर से 12 रन आए।

35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अक्षर पटेल के ओवर से 15 रन आए

13वां ओवर डाल रहे अक्षर पटेल ने 15 रन खर्च कर दिए। विल जैक्स ने अक्षर की दूसरी बॉल पर छक्का और तीसरी बॉल पर चौका लगाया।

39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बेथेल-जैक्स में फिफ्टी पार्टनरशिप

12वें ओवर की आखिरी बॉल पर जैकब बेथेल ओर विल जैक्स ने फिफ्टी पार्टनरशिप कर ली है। विल जैक्स ने वरुण चक्रवर्ती के ओवर की आखिरी बॉल पर छक्का लगाया और साझेदारी को 50 पार पहुंचा दिया।

43 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जैकब बेथेल की 19 बॉल पर फिफ्टी

11वें ओवर में जैकब बेथेल ने फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 19 बॉल पर अर्धशतक लगाया।

बेथेल ने बुमराह की तीसरी बॉल पर 2 दौड़े। इन रनों के सहारे बेथेल ने फिफ्टी पूरी की। बुमराह के इस ओवर से 12 रन आए।

50 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जैकब बेथेल रनआउट होने से बचे

10वें ओवर जैकब बेथेल रनआउट होने से बच गए। अक्षर पटेल की तीसरी बॉल को पॉइंट की ओर खेल और रन लेने के लिए निकल पड़े।

दूसरी ओर पंड्या ने इसे नॉन स्ट्राइक पर थ्रो किया, लेकिन निशाना नहीं लगा। इसके बावजूद अक्षर के पास बेथेल को रनआउट करने का मौका था। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ।

55 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंग्लैंड का स्कोर 100 पार हुआ, 4 बैटर्स आउट

9वें ओवर की पहली बॉल पर इंग्लैंड ने 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया।

जैकब बेथेल ने वरुण चक्रवर्ती की पहली बॉल पर चौका लगाकर टीम को ट्रिपल डिजिट में पहुंचाया।

58 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अक्षर पटेल ने टॉम बैंटन को बोल्ड किया

8वें ओवर की तीसरी बॉल पर अक्षर पटेल ने टॉम बैंटन (17 रन) को बोल्ड कर दिया।

इससे पहले बैंटन ने अक्षर की बॉल पर लगातार दो छक्के लगाए।

03:58 PM5 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इंग्लैंड 50 पार, बेथेल ने लगातार 3 छक्के मारे, बटलर आउट

254 रन का टारगेट चेज कर रही इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। टीम ने पावरप्ले में 68 रन बनाने में टॉप-3 विकेट गंवा दिए।

छठे ओवर की 5वीं बॉल पर वरुण चक्रवर्ती ने जोस बटलर को बोल्ड कर दिया। उन्होंने बटलर को छठी बार आउट किया है।

इससे पहले बुमराह ने हैरी ब्रूक (7 रन) और हार्दिक पंड्या ने फिल सॉल्ट (5 रन) को पवेलियन की राह दिखाई।

03:54 PM5 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

अक्षर ने 24 मीटर पीछे दौड़कर कैच पकड़ा, ब्रूक आउट

5वें ओवर की पहली बॉल पर जसप्रीत बुमराह ने हैरी ब्रूक (7 रन) को अक्षर पटेल के हाथों कैच कराया। अक्षर ने बैकवर्ड पॉइंट में पीछे की दौड़ते हुए कैच पकड़ा। हार्दिक पंड्या ने अपनी पहली ही गेंद पर फिल सॉल्ट (5 रन) को कैच आउट कराया।

03:36 PM5 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

हार्दिक ने सॉल्ट को कैच कराया

पंड्या-सूर्या विकेट सेलिब्रेट करते हुए।

पंड्या-सूर्या विकेट सेलिब्रेट करते हुए।

दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर भारत को पहला विकेट मिल गया। हार्दिक पंड्या ने फुलर लेंथ आउट स्विंगर फेंकी। फिल सॉल्ट लेग साइड की ओर शॉट खेलने गए, लेकिन कवर्स पोजिशन पर अक्षर पटेल के हाथों कैच हो गए। सॉल्ट 3 गेंद पर 5 रन ही बना सके।

03:32 PM5 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

सॉल्ट ने पहली गेंद पर चौका लगाया

इंग्लैंड से फिल सॉल्ट और जोस बटलर ओपनिंग करने आए। सॉल्ट ने अर्शदीप सिंह के खिलाफ पहली ही गेंद पर चौका लगा दिया। ओवर में फिर बटलर ने भी 2 चौके लगाकर स्कोर 13 रन तक पहुंचा दिया।

03:25 PM5 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इनिंग ब्रेक: इंग्लैंड को 254 रन का टारगेट

टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्डकप में अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया है। भारत इसी वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ 256 रन भी बना चुका है।

03:24 PM5 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

आखिरी ओवर से 16 रन आए, एक विकेट भी गिरा

भारतीय पारी के आखिरी ओवर में 16 रन बने। इस ओवर में एक विकेट भी गिरा।

टीम इंडिया ने 20 ओवर में 253 रन बनाकर इंग्लैंड को 254 रन का टारगेट दिया है।

03:12 PM5 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

तिलक वर्मा 3 छक्के मारकर आउट, आर्चर ने बोल्ड किया

19वें ओवर की 5वीं बॉल पर जोफ्रा आर्चर ने तिलक वर्मा (21 रन) को बोल्ड कर दिया। इससे पहले तिलक वर्मा ने उनके ओवर में 3 छक्के मारे।

03:04 PM5 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

शिवम दुबे 43 रन बनाकर आउट

18वें ओवर में शिवम दुबे 43 रन बनाकर रनआउट हुए। उन्हें इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने डायरेक्ट थ्रो पर आउट किया।

सैम करन के ओवर की 5वीं बॉल तिलक वर्मा के हेलमेट पर लगी। इस कारण कुछ देर के लिए खेल रोका गया।

02:57 PM5 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

भारत का स्कोर 200 पार हुआ, पंड्या-दुबे क्रीज पर

17वें ओवर की 5वीं बॉल पर भारतीय टीम ने 200 रन का आंकड़ा पार कर दिया। हार्दिक पंड्या ने जैमी ओवरटन की बॉल पर मिडऑफ पर चौका लगाया। इसी चौके से भारतीय टीम 200 पार हो गई।

02:53 PM5 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

सूर्यकुमार 11 रन बनाकर आउट, आदिल को दूसरा विकेट

कप्तान सूर्यकुमार यादव 11 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आदिल रशीद ने विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों स्टंप कराया। रशीद को दूसरा विकेट मिला है। उन्होंने ईशान किशन (39 रन) को भी पवेलियन भेजा।

02:39 PM5 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

सैमसन 89 रन बनाकर आउट, जैक्स को दूसरा विकेट

14वें ओवर की पहली बॉल पर भारत ने तीसरा विकेट गंवाया। यहां पर संजू सैमसन 89 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें विल जैक्स ने फिल सॉल्ट के हाथों डीप कवर्स पर कैच कराया।

विल जैक्स को दूसरा विकेट मिला है। उन्होंने पावरप्ले के अंदर अभिषेक शर्मा (9 रन) को भी पवेलियन भेजा था।

02:28 PM5 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

शिवम दुबे ने आदिल रशीद की बॉल पर दो छक्के मारे

12वें ओवर में शिवम दुबे ने आदिल रशीद की बॉल पर दो छक्के लगाए। उन्होंने पहली और 5वीं बॉल पर छक्का लगाया। आदिल के इस ओवर से 15 रन आए।

02:18 PM5 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ईशान आउट, 97 रन की साझेदारी टूटी

10वें ओवर में भारत ने दूसरा विकेट गंवाया। यहां पर ईशान किशन 39 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आदिल रशीद ने विल जैक्स के हाथों कैच आउट कराया।

इसी के साथ 45 बॉल पर 97 रनों की पार्टनरशिप ब्रेक हो गई। ईशान की जगह शिवम दुबे क्रीज पर आए हैं।

02:11 PM5 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

भारत का स्कोर 100 पार हुआ, सैमसन-ईशान नाबाद

9वें ओवर में भारतीय टीम ने 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। सैम करन के ओवर की तीसरी बॉल पर ईशान किशन ने सिंगल लेकर टीम को ट्रिपल डिजिट तक पहुंचाया।

02:09 PM5 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

संजू की छक्के से फिफ्टी, 26 बॉल पर हाफ सेंचुरी

सैमसन ने लियम डॉसन की बॉल पर छक्का लगाकर फिफ्टी पूरी की।

सैमसन ने लियम डॉसन की बॉल पर छक्का लगाकर फिफ्टी पूरी की।

8वें ओवर में संजू सैमसन ने फिफ्टी पूरी की। उन्होंने लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक लगाया।

सैमसन ने लियम डॉसन की चौथी बॉल पर लॉन्ग ऑफ पर छक्का लगाया और 26 बॉल पर हाफ सेंचुरी पूरी की। इस ओवर से 19 रन आए।

02:03 PM5 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

सैमसन और ईशान में फिफ्टी पार्टनरशिप

7वें ओवर में संजू सैमसन ने ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए फिफ्टी पार्टनरशिप कर ली है। सैमसन ने आदिल रशीद की पहली बॉल पर चौका लगाया और साझेदारी को 50 पार पहुंचा दिया। टीम इंडिया ने 20 रन पर अभिषेक शर्मा का विकेट गंवाया था।

02:00 PM5 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

भारत की तेज शुरुआत, पावरप्ले में स्कोर 67/1

टॉस हारकर बैटिंग कर रही भारतीय टीम ने तेज शुरुआत की है। हालांकि, टीम ने एक विकेट भी गंवा दिया है।

शुरुआती 6 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 67/1 है। अभिषेक शर्मा 9 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें विल जैक्स ने पवेलियन भेजा।

01:51 PM5 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

भारत का स्कोर 50 पार, सैमसन-ईशान क्रीज पर

5वें ओवर में भारत ने 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। ईशान किशन ने जैमी ओवरटन की तीसरी और चौथी बॉल पर लगातार दो चौके लगाकर टीम को 50 पार पहुंचाया।

01:49 PM5 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

विल जैक्स के दूसरे ओवर में दो चौके लगे

भारतीय पारी के चौथे और विल जैक्स के दूसरे ओवर से 11 रन आए। उनकी दूसरी बॉल पर संजू सैमसन ने चौका लगाया। उसके बाद चौथी बॉल पर ईशान किशन ने चौका मारा।

01:44 PM5 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

सैमसन को जीवनदान, हैरी ब्रूक से कैच ड्रॉप हुआ

तीसरे ओवर की दूसरी बॉल पर भारतीय ओपनर संजू सैमसन को जीवनदान मिला। जोफ्रा आर्चर की फुलर लेंथ बॉल पर कप्तान हैरी ब्रूक से मिड ऑन पर कैच ड्रॉप हो गया। यहां सैमसन 15 रन पर खेल रहे थे।

01:41 PM5 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

अभिषेक शर्मा 9 रन बनाकर आउट, विल जैक्स ने पवेलियन भेजा

अभिषेक शर्मा 9 रन बनाकर आउट हुए।

अभिषेक शर्मा 9 रन बनाकर आउट हुए।

भारतीय टीम ने दूसरे ओवर की आखिरी बॉल पर पहला विकेट गंवाया। यहां पर अभिषेक शर्मा 9 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें विल जैक्स ने फिल सॉल्ट के हाथों कैच कराया।

अभिषेक का विकेट सेलिब्रेट करते इंग्लिश प्लेयर्स।

अभिषेक का विकेट सेलिब्रेट करते इंग्लिश प्लेयर्स।

01:35 PM5 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

सैमसन ने आर्चर की बॉल पर छक्का और चौका लगाया

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जोफ्रा आर्चर को नई बॉल थमाई। भारतीय टीम से संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा पारी की शुरुआत करने उतरे।

सैमसन ने जोफ्रा आर्चर की तीसरी बॉल पर चौका लगाकर भारत का खाता खोला। उन्होंने अगली बॉल पर छक्का भी लगाया। इस ओवर से 12 रन आए।

01:30 PM5 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

भारतीय टीम ने सुपर-8 में एक मैच गंवाया

भारतीय टीम ने सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच गंवा दिया था। उसके बाद टीम ने लगातार दो मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

01:25 PM5 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इंग्लैंड सुपर-8 में अजेय रहा

सुपर-8 स्टेज में इंग्लैंड ने एक भी मैच नहीं गंवाया। टीम ने पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ फाइनलिस्ट न्यूजीलैंड को भी हराया। दूसरी ओर टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक मैच गंवाया, लेकिन टीम ने जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।

01:18 PM5 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इंग्लैंड की प्लेइंग-11 देखिए, एक चेंज हुआ

01:15 PM5 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

भारत की प्लेइंग-11 देखिए, कोई बदलाव नहीं

01:11 PM5 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

टॉस का सिक्का उछालते कप्तान सूर्यकुमार यादव। (फोटो BCCI)

टॉस का सिक्का उछालते कप्तान सूर्यकुमार यादव। (फोटो BCCI)

01:07 PM5 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

3 फोटो में वॉर्मअप सेशन देखिए

01:00 PM5 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

दोनों टीमें छठी बार सेमीफाइल खेलेंगी

भारत की टीम छठी बार टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची है। टीम इससे पहले 2007, 2014, 2016, 2022 और 2024 में भी टॉप-4 टीमों में जगह बना चुकी है, टीम ने 5 में से 3 सेमीफाइनल जीते।

वहीं, इंग्लैंड भी छठी बार सेमीफाइनल खेल रहा है। इससे पहले टीम 2010, 2016, 2021, 2022 और 2024 में इस स्टेज तक पहुंची थी। 3 सेमीफाइनल जीतकर टीम ने फाइनल में जगह बनाई थी।

12:58 PM5 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

वर्ल्ड कप में छठी बार होगा सामना

भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 29 टी-20 मुकाबले खेले गए। भारत ने 17 और इंग्लैंड ने 12 मैच जीते। टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों ने 5 मैच खेले। भारत ने 3 और इंग्लैंड ने 2 जीते।

12:55 PM5 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

भारत के सुपरफैन सुधीर कुमार की बात

12:53 PM5 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

कप्तान सूर्या भारत के टॉप स्कोरर

इस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सूर्यकुमार यादव शानदार फॉर्म में नजर आए हैं। उन्होंने 7 मैचों में 231 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 84 रन रहा। गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने 7 मैचों में 12 विकेट झटके।

12:49 PM5 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

आदिल रशीद इंग्लैंड के टॉप बॉलर

इस टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रुक ने 7 मैचों में 228 रन बनाए हैं।

गेंदबाजी में आदिल रशीद ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 7 मुकाबलों में 11 विकेट अपने नाम किए।

12:42 PM5 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

पिच रिपोर्ट और रिकॉर्ड

  • वानखेड़े स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। साफ मौसम के कारण ओस भी अहम भूमिका निभा सकती है, जिससे टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला ले सकती है।
  • यहां 16 टी-20 इंटरनेशनल में 8 बार चेज करने वाली टीमों और 8 ही बार पहले बैटिंग करने वाली टीमों को जीत मिली। 254 रन इस मैदान का सबसे बड़ा स्कोर है, जो वेस्टइंडीज ने इसी वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया। यहां 32 पारियों में 6 बार 200 प्लस के स्कोर बन चुके हैं। इंग्लैंड की टीम ही 2025 में भारत के खिलाफ 97 रन पर ऑलआउट भी हो चुकी है।
  • मौजूदा वर्ल्ड कप में यहां 7 मैच खेले गए। शुरुआती 3 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीमों ने जीते। इसके बाद लगातार 3 मैचों में चेज करने वाली टीमों को सफलता मिली। आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए जिम्बाब्वे को 107 रन से हराया।
  • भारत ने वानखेड़े में 7 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिनमें 5 जीते और 2 गंवाए। वहीं, इंग्लैंड ने यहां 6 टी-20 खेले हैं, 3 जीते और 3 ही गंवाए। भारत और इंग्लैंड इस मैदान पर दो बार भिड़ चुके हैं और दोनों को 1-1 में जीत मिली।

12:35 PM5 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

भारतीय फैन का रिएक्शन देखिए

12:28 PM5 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

मुंबई में बारिश की कोई संभावना नहीं

गुरुवार को मुंबई में आसमान बिल्कुल साफ रहेगा और बारिश की संभावना बिल्कुल नहीं है। दिन का अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि रात में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

12:24 PM5 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे

  • मुंबई में बारिश की कोई संभावना नहीं है, फिर भी ICC ने एहतियात के तौर पर एक रिजर्व डे रखा है। अगर किसी कारण 5 मार्च को मैच पूरा नहीं हो पाता है, तो 6 मार्च (शुक्रवार) को रिजर्व डे पर मुकाबला खेला जाएगा।
  • अगर सेमीफाइनल रिजर्व डे पर भी नहीं हो सका, तो नियमों के मुताबिक इंग्लैंड सीधे फाइनल में पहुंच जाएगा। इसकी वजह यह है कि सुपर-8 स्टेज में इंग्लैंड ग्रुप-1 में पहले स्थान पर रहा था, जबकि भारत दूसरे स्थान पर था।

12:16 PM5 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

टीम इंडिया वानखेड़े स्टेडियम पहुंची

12:15 PM5 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

ENG की टीम वानखेड़े स्टेडियम पहुंची

12:11 PM5 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

कहां देख सकते हैं मैच?

इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार ऐप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का लाइव कवरेज भी फॉलो कर सकते हैं।

12:10 PM5 मार्च 2026

  • कॉपी लिंक

VIDEO में इंडिया-इंग्लैंड मैच का प्रीव्यू देखिए

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment