IND-NZ टी-20 मैच…थ्री लेयर में चेकिंग के बाद एंट्री:न्यूजीलैंड को सपोर्ट करने पहुंचे छत्तीसगढ़िया युवक, देखिए रायपुर का रूट मैप, भीड़ में नहीं फंसेंगे


रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20 मैच खेला जा रहा है। एंट्री गेट शाम 4 बजे से खुल गए थे। रायपुर में कई चौक-चौराहों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति है। इनमें अटल एक्सप्रेस हाईवे, तेलीबांधा चौक, VIP रोड की सड़कें शामिल हैं। ओडिशा के राजेंद्र देव ने कहा कि हम टीम इंडिया को चीयर करने आए हैं। जीतने के बाद ही जाएंगे। हम हार्दिक की बैटिंग और अभिषेक शर्मा के चौके-छक्के देखना चाहते हैं। वहीं मैच देखने अपने परिजनों के साथ बच्चे भी पहुंचे हैं। बच्चों ने कहा कि हार्दिक पांडया से मिलने की चाहत है। उन्हीं को देखने जा रहे हैं। इसके अलावा मैच देखने के लिए दूसरे शहरों से आने वाले दर्शकों के लिए ट्रैफिक रूट जारी किए गए हैं, ताकि वे ट्रैफिक में फंसने से बच सकें। नया रायपुर इलाके में दोपहर 12 बजे से रात 1 बजे तक मीडियम और भारी गाड़ियों की एंट्री बैन है। छत्तीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन ने इस बार कुछ बदलाव भी किए हैं। पहली इनिंग के बाद कोई एंट्री नहीं होगी। सीटें पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दी जाएंगी। फिजिकल टिकट के बिना एंट्री नहीं मिलेगी। पहले देखिए ये तस्वीरें… मैच से जुड़े तमाम अपडेट्स पढ़ने-देखने के लिए नीचे दिए लाइव ब्लॉग से जरूर गुजर जाइए…

Source link

Leave a Comment