Site icon Newsleak

Hylo Open Final | PV Sindhu & Lakshya Sen Reach Finals In Germany

  • Hindi News
  • Sports
  • Hylo Open Final | PV Sindhu & Lakshya Sen Reach Finals In Germany

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन ने 5 लाख डॉलर (करीब 4.4 करोड़ रुपए) इनामी राशि वाले हाइलो ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है।

जर्मनी के सारब्रुकेन शहर में चल रहे टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों ने शनिवार को अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले सीधे गेम में जीते। आज दोनों के पास टाइटल जीतने का मौका है।

सिंधु ने अनमोल को 21-13, 21-16 से हराया

महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में पूर्व वर्ल्ड चैंपियन सिंधु का सामना भारत की 19 साल की अनमोल खरब से था। पहले गेम में अनमोल ने शुरुआत में 4-2 की बढ़त बनाई, लेकिन सिंधु ने आक्रामक खेल और सटीक नेट प्ले के दम पर वापसी की। ब्रेक तक सिंधु 11-9 से आगे थीं।

ब्रेक के बाद सिंधु ने अपनी बढ़त 15-10 कर ली। इसके बाद उन्होंने 7 गेम प्वाइंट हासिल किए और अनमोल की रिटर्न बाहर जाने पर पहला गेम 21-13 से जीत लिया।

दूसरे गेम में दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। एक समय स्कोर 8-8 और फिर 13-13 से बराबर था। अनमोल ने लगातार अंक हासिल कर 15-13 की बढ़त बनाई, लेकिन सिंधु ने जल्द ही स्कोर 15-15 कर दिया।

सिंधु ने लगातार दबाव बनाए रखा और चार मैच प्वाइंट हासिल किए। सिंधु ने सटीक रिटर्न लगाकर पहला ही मैच प्वाइंट भुनाया और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

सिंधु ने अनमोल कर हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

सिंधु बोलीं- विरोधी कोई भी हो, अपना 100% देना लक्ष्य था

जीत के बाद सिंधु ने कहा, “मैं अनमोल के खिलाफ काफी लंबे समय बाद खेल रही थी। सेमीफाइनल में दो भारतीय खिलाड़ियों का होना अच्छी बात है। विरोधी खिलाड़ी चाहे कोई भी हो या उसकी रैंकिंग कुछ भी हो, मेरा ध्यान सिर्फ अपने खेल पर 100% देने पर था। मुझे खुशी है कि मैं फाइनल में पहुंच गई हूं।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं खुश हूं कि पूरे मैच में बढ़त बनाए रखी और उसे लगातार बढ़ाते हुए दो गेम में मुकाबला खत्म किया। उम्मीद है कि रविवार को फाइनल में भी यही लय बरकरार रखूंगी।”

फाइनल में सिंधु का सामना डेनमार्क की 8वीं वरीयता प्राप्त लाइन हजमार्क क्यार्सफेल्ड से होगा।

लक्ष्य सेन ने दुनिया के 13वें नंबर के खिलाड़ी पोपोव को हराया

पुरुष सिंगल्स के सेमीफाइनल में लक्ष्य सेन ने फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव को 21-17, 21-13 से हराया। पहला गेम शुरुआत में बराबरी का रहा। स्कोर 4-4 होने के बाद लक्ष्य ने 7-5 की बढ़त बनाई। उन्होंने इसे 10-6 तक पहुंचाया। ब्रेक तक भारतीय खिलाड़ी पांच अंक आगे थे।

ब्रेक के बाद पोपोव ने वापसी की और स्कोर 15-17 कर दिया। हालांकि, लक्ष्य ने दबाव में भी बेहतर खेल दिखाया। उन्होंने चार गेम प्वाइंट हासिल किए और नेट पर सटीक शॉट लगाकर पहला गेम 21-17 से जीत लिया।

दूसरे गेम में लक्ष्य ने 4-1 की बढ़त बनाई। पोपोव ने स्कोर 4-4 से बराबर किया, लेकिन लक्ष्य ने स्मैश के दम पर फिर बढ़त हासिल कर ली। ब्रेक तक वह चार अंक आगे थे।

लक्ष्य ने आक्रामक खेल जारी रखा। उन्होंने मजबूत डिफेंस के साथ पोपोव को लगातार दबाव में रखा और स्कोर 14-7 कर दिया। जल्द ही उन्हें 9 मैच प्वाइंट मिले। दो मौके गंवाने के बाद लक्ष्य ने सटीक स्मैश लगाकर तीसरे मैच प्वाइंट पर मुकाबला जीत लिया।

लक्ष्य बोले- ऑल इंग्लैंड के बाद पहली बार पुरानी लय महसूस कर रहा हूं

जीत के बाद 25 साल के लक्ष्य सेन ने कहा, ‘पिछले कुछ महीनों में मुझे हल्की चोटें (निगल्स) लगी थीं। इस वजह से मैं कुछ समय तक कोर्ट से दूर रहा। कई टूर्नामेंट में भी 100% नहीं दे पाया। लेकिन यहां अपने प्रदर्शन से खुश हूं। लगातार इतने मैच खेलने से मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है।’

उन्होंने कहा, ‘ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के बाद पहली बार मुझे लगा कि मैं फिर से अच्छा बैडमिंटन खेल रहा हूं। मुझे अपनी लय वापस मिलती महसूस हो रही है।’

2021 वर्ल्ड चैंपियनशिप के ब्रॉन्ज मेडल विजेता लक्ष्य का फाइनल में सामना इंडोनेशिया के चौथी वरीयता प्राप्त जोनाटन क्रिस्टी और डेनमार्क के टॉप सीड एंडर्स एंटोनसेन के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।

——————————————

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

रिपोर्ट- रोहित शर्मा विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे:MCA को बताया, श्रीलंका वनडे सीरीज के बाद मुंबई टीम से जुड़ेंगे

रोहित शर्मा दिसंबर में होने वाली विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेलेंगे। उन्होंने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) को अपनी उपलब्धता बता दी है।

मीडिया रिपोर्ट मुताबिक, रोहित वे भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली वनडे सीरीज के बाद मुंबई टीम से जुड़ेगे। तीन मैचों की यह घरेलु वनडे सीरीज 13 से 19 दिसंबर तक खेली जाएगी। पूरी खबर

Source link

Exit mobile version