Newsleak

HS Prannoy Badminton Taipei Open 2026 Result Update; Minoru Koga

  • Hindi News
  • Sports
  • HS Prannoy Badminton Taipei Open 2026 Result Update; Minoru Koga | India Japan

8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय ने ताइपे ओपन में शानदार शुरुआत की है। सातवीं वरीयता प्राप्त प्रणय ने बुधवार को जापान के मिनोरू कोगा को 21-11, 21-14 से मात दी। यह मुकाबला 35 मिनट तक चला।

अगले दौर में प्रणय का मुकाबला भारत के मिथुन मंजूनाथ और हॉन्ग-कॉन्ग के जेसन गुनावन के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। प्रणय फिलहाल वर्ल्ड रैंकिंग में 36वें स्थान पर हैं। वे पूर्व में वर्ल्ड चैंपियनशिप और एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीत चुके हैं। ताइपे आने से पहले इस साल वे केवल तीन बार ही पहले दौर से आगे बढ़ पाए थे।

क्वार्टर फाइनल की तलाश में प्रणय

लक्ष्य सेन और आयुष शेट्टी की अनुपस्थिति में प्रणय ताइपे ओपन में भारतीय मेंस सिंगल्स चुनौती की अगुवाई कर रहे हैं। प्रणय इस साल अब तक आठ टूर्नामेंट खेल चुके हैं, लेकिन किसी में भी दूसरे दौर से आगे नहीं बढ़ पाए हैं। ऐसे में वे इस टूर्नामेंट में अपने पहले क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेंगे।

अन्य भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन

टूर्नामेंट के पहले दौर में अन्य भारतीय खिलाड़ियों को हार का सामना करना पड़ा। मेंस सिंगल्स में रौनक चौहान को सिंगापुर के रिची दूता रिचर्डो ने 21-14, 21-16 से हराया। वहीं, महिला एकल में श्रियांशी वलीशेट्टी को थाईलैंड की सुपानिदा केथोंग ने 21-11, 21-12 से मात दी।

——————–

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

गुलवीर 10,000m रेस में सिल्वर जीतने वाले पहले भारतीय

भारतीय खिलाड़ियों ने ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 5वें दिन 2 सिल्वर मेडल जीत लिए। मंगलवार देर रात गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10 हजार मीटर की रेस में दूसरा स्थान हासिल किया। वे इस इवेंट में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने। इससे पहले महिला वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने कुल 227 किलो वजन उठाकर सिल्वर जीता। भारत के 3 मुक्केबाजों ने भी अपने मैच जीतकर मेडल पक्के कर लिए हैं। तीनों सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। पूरी खबर…

Source link

Exit mobile version