Newsleak

Historic rematch between Mayweather and Pacquiao in September

  • Hindi News
  • Sports
  • Boxing: Historic Rematch Between Mayweather And Pacquiao In September

लास वेगास32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
फ्लॉयड मेवेदर जूनियर और मैनी पैकियाओ 11 साल बाद एक बार फिर आमने-सामने होंगे। - Dainik Bhaskar

फ्लॉयड मेवेदर जूनियर और मैनी पैकियाओ 11 साल बाद एक बार फिर आमने-सामने होंगे।

मुक्केबाजी की दुनिया के दो सबसे बड़े दिग्गज फ्लॉयड मेवेदर जूनियर और मैनी पैकियाओ एक बार फिर प्रोफेशनल रिंग में आमने-सामने होंगे। इस ऐतिहासिक री-मैच की घोषणा कर दी गई है, जो 19 सितंबर को लास वेगास के अत्याधुनिक ‘द स्फीयर’ में होगा।

दोनों ​खिलाड़ी 11 साल बाद एक बार फिर आमने-सामने होंगे। इससे पहले 2 मई 2015 को हुई उनकी पहली भिड़ंत ने कमाई और व्यूअरशिप के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। उस फाइट से 410 मिलियन डॉलर (करीब 2680 करोड़ रुपए) का रेवेन्यू जनरेट हुआ था जबकि टिकट विंडो से 72.2 मिलियन डॉलर (करीब 470 करोड़) की कमाई हुई थी। वह मुकाबला मेवेदर ने अपने नाम किया था।

मेवेदर का 50-0 का परफेक्ट रिकॉर्ड जबकि पैकियाओ ​ने पिछले साल की थी वापसी

अमेरिका के मेवेदर ने हाल ही में रिंग में वापसी की पुष्टि की। 49 वर्षीय मेवेदर 2017 में कोनोर मैक्ग्रेगोर को हराने के बाद 50-0 के परफेक्ट रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए थे। वहीं, फिलीपींस के 47 वर्षीय पैकियाओ ने भी 2025 में मारियो बैरियोस के खिलाफ ड्रॉ खेलकर रिंग में वापसी की है। उन्होंने करियर में 73 फाइट में से 62 जीती हैं।

Source link

Exit mobile version