- Hindi News
- Career
- Haryana Recruitment For 5,500 Posts; Recruitment Notification Released For 3,112 Group C Posts, 4 Jobs Including 114 Vacancies At NPCIL
25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी हरियाणा में पुलिस कॉन्स्टेबल के 5,500 पदों पर भर्ती निकली है। हरियाणा में ग्रुप C की 3112 वैकेंसी और न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन में 114 नौकरियां निकली हैं। साथ ही बात झारखंड में 3451 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख की।
इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए….
1. हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल के 5,500 पदों पर भर्ती, 12वीं पास करें अप्लाई
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने हरियाणा पुलिस में कॉन्स्टेबल के 5,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार 11 जनवरी, 2026 से ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती के तहत 4,500 मेल कॉन्स्टेबल और 600 महिला कॉन्स्टेबल की भर्ती की जाएगी। इनके साथ ही जीआरपी के लिए 400 मेल कॉन्स्टेबल के पद रिजर्व रखे गए हैं।

वैकेंसी डिटेल्स :
| पद का नाम | पदों की संख्या |
| पुरुष कॉन्स्टेबल (सामान्य ड्यूटी) | 4,500 |
| महिला कॉन्स्टेबल (सामान्य ड्यूटी) | 600 |
| पुरुष कॉन्स्टेबल (सरकारी रेलवे पुलिस) | 400 |
| कुल पदों की संख्या | 5500 |
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- 12वीं पास
- 10वीं कक्षा में हिंदी या संस्कृत में से कोई एक विषय पढ़ा होना चाहिए
एज लिमिट :
- न्यूनतम : 18 वर्ष
- अधिकतम : 25 वर्ष
- आरक्षित वर्ग के लिए आयु में नियमानुसार छूट लागू होगी
शारीरिक योग्यता :
हाइट – पुरुष :
- 170 सेंटीमीटर
- रिजर्व कैटेगरी के लिए हाइट में 2 सेंटीमीटर की छूट दी गई है
चेस्ट :
- 83 सेंटीमीटर
हाइट – महिला :
- मिनिमम 158 सेमी
- रिजर्व कैटेगरी : 2 सेंटीमीटर की छूट
दौड़ :
- पुरुष : 12 मिनट में 2.5 किलोमीटर की दौड़ पूरी करना होगी
- महिला : 6 मिनट में 1 किलोमीटर की दौड़
- एक्स सर्विसमैन : 5 मिनट में एक किमी की दौड़
रिजर्व कैटेगरी के लिए लागू होंगे ये नियम :
- BCA/BCB/EWS वर्ग के उम्मीदवारों को यह तय करना होगा कि उनका संबंधित प्रमाण पत्र 1 अप्रैल, 2025 के बाद बना हुआ हो और आवेदन की आखिरी तारीख तक मान्य रहे।
- DSC/OSC कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए प्रमाण पत्र 13 नवंबर, 2024 के बाद जारी होना जरूरी है।
- पूर्व सैनिक (ESM) के आश्रितों के लिए प्रमाण पत्र 12 जनवरी, 2025 या उसके बाद जारी या संशोधित होना चाहिए।
सैलरी :
- 21,700 – 69,100 रुपए प्रतिमाह
सिलेक्शन प्रोसेस :
- फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट
- फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट
- नॉलेज टेस्ट
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल एग्जाम
एग्जाम पैटर्न :
- हरियाणा जनरल नालेज : 20 प्रश्न
- कंप्यूटर नॉलेज : 10 प्रश्न
सब्जेक्ट :
- जनरल नालेज
- जनरल स्टडीज
- जनरल साइंस
- करेंट अफेयर्स
- एग्रीकल्चर
- जनरल एप्टीट्यूड
- न्यूमेरिकल एबिलिटी
- पशुपालन से संबंधित भी सवाल पूछे जाएंगे
- कुल प्रश्नों की संख्या : 100
- टोटल मार्क्स : 94.5
- लैंग्वेज : हिंदी, इंग्लिश
क्वालिफाइंग मार्क्स :
- जनरल : 50%
- एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, अन्य रिजर्व कैटेगरी : 40%
ऐसे करें आवेदन :
- ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर Live Advertisement Segment में भर्ती विज्ञापन पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन के लिए लॉग इन करें।
- रजिस्ट्रेशन करके फॉर्म भरें।
- इसमें अपना नाम, पता, फोटो, सिग्नेचर दर्ज करें।
- फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।
2. हरियाणा में ग्रुप C के 3112 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने पिछले साल जुलाई में रद्द की गई तृतीय श्रेणी के 3112 पदों को भरने के लिए फिर से प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
पिछड़ा वर्ग-ए (बीसीए), पिछड़ा वर्ग-बी (बीसीबी) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) उम्मीदवारों के लिए सहायक प्रमाण पत्र 1 अप्रैल 2025 को या उसके बाद और आवेदन से पहले जारी किया गया होना चाहिए।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- 10वीं पास
- 10वीं में हिंदी या संस्कृत एक भाषा के तौर पर पढ़ा होना चाहिए।
एज लिमिट :
- न्यूनतम : 18 साल
- अधिकतम : 42 साल
- हरियाणा सरकार के नियमों के अनुसार, रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को उम्र में छूट दी जाएगी।
सैलरी :
पे लेवल 3 – 6 के अनुसार
सिलेक्शन प्रोसेस :
- शॉर्टलिस्टिंग (सीईटी स्कोर)
- सीईटी मेन्स एग्जाम
- स्किल टेस्ट
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल टेस्ट
कट ऑफ :
- सामान्य : 50%
- रिजर्व कैटेगरी : 40%
एग्जाम पैटर्न :
- एग्जाम मोड : ऑफलाइन
- क्वेश्चन टाइप : एमसीक्यू
- टोटल क्वेश्चन : 100
- टोटल मार्क्स : 100
- ड्यूरेशन : 1 घंटे 45 मिनट
- नेगेटिव मार्किंग : नहीं
- एग्जाम लैंग्वेज : इंग्लिश, हिंदी
ऐसे करें आवेदन :
- ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
- न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- नाम, पासवर्ड के साथ लॉग इन करें।
- फॉर्म में पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और अन्य डॉक्यूमेंट्स अटैच करें।
- फीस का भुगतान करें।
- फॉर्म प्रिव्यू करके सब्मिट करें।
- इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।
3. न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन में 114 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी
न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) में 100 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट npcilcareers.co.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 4 फरवरी तय की गई है।

वैकेंसी डिटेल्स :
| पद का नाम | पदों की संख्या |
| साइंटिफिक असिस्टेंट/बी (सिविल) | 02 |
| स्टाइपेन्ड्री ट्रेनी/ साइंटिफिक असिस्टेंट (ST/SA-Cat-I) | 12 |
| स्टाइपेन्ड्री ट्रेनी/ टेक्नीशियन (ST/TN-Cat-II) | 83 |
| एक्स-रे टेक्नीशियन (Technician/C) | 02 |
| असिस्टेंट ग्रेड 1 (HR) | 06 |
| असिस्टेंट ग्रेड 1 (F&A) | 05 |
| असिस्टेंट ग्रेड 1 (F&A) | 04 |
| कुल पदों की संख्या | 114 |
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
10वीं, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन की डिग्री।
एज लिमिट :
- न्यूनतम : 18 वर्ष
- अधिकतम : 30 वर्ष
- आरक्षित वर्ग को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
सिलेक्शन प्रोसेस :
- रिटन एग्जाम
- स्किल टेस्ट
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल एग्जाम
सैलरी :
| पद का नाम | सैलरी |
| साइंटिस्ट असिस्टेंट B | 55,932 रुपए प्रतिमाह |
| टेक्नीशियन B | 34,286 रुपए प्रतिमाह |
| एक्स रे टेक्नीशियन C | 40,290 रुपए प्रतिमाह |
| असिस्टेंट ग्रेड 1 | 40,290 रुपए प्रतिमाह |
फीस :
- स्टाइपेन्ड्री ट्रेनी, साइंटिफिक असिस्टेंट : 150 रुपए
- एक्स-रे टेक्नीशियन, असिस्टेंट ग्रेड 1 (F&A), असिस्टेंट ग्रेड – 1, पेड ट्रेनी – कैटेगरी – 2 : 100 रुपए
- एससी, एससटी, पीडब्ल्यूडी : नि:शुल्क
ऐसे करें आवेदन :
- ऑफिशियल वेबसाइट npcilcareers.co.in पर जाएं।
- करियर बटन पर क्लिक करने के बाद Registration Form लिंक पर क्लिक करें।
- GATE 2023/2024/2025 डिटेल्स के साथ रजिस्ट्रेशन करें।
- जरूरी डिटेल्स दर्ज करके डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंट आउट लेकर रखें।
4. झारखंड में 3451 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख कल
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से स्पेशल टीचर के 3451 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की कल यानी 13 जनवरी 2025 को आखिरी तारीख है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए करेक्शन विंडो 13- 14 जनवरी तक खुली रहेगी।

वैकेंसी डिटेल्स :
| पद का नाम | पदों की संख्या |
| इंटरमीडिएट ट्रेंड असिस्टेंट टीचर | 2,399 |
| ग्रेजुएट ट्रेंड असिस्टेंट टीचर – मैथ्स एंड साइंस | 356 |
| ग्रेजुएट ट्रेंड असिस्टेंट टीचर – सोशल साइंस | 352 |
| ग्रेजुएट ट्रेंड असिस्टेंट टीचर – लैंग्वेज | 344 |
| कुल पदों की संख्या | 3451 |
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएड की डिग्री
- किसी भी दिव्यांग श्रेणी में एक साल का स्पेशल एजुकेशन में डिप्लोमा। या
- सामुदायिक पुनर्वास में डिप्लोमा और स्पेशल एजुकेटर का छ: माह का डिप्लोमा
एज लिमिट :
- न्यूनतम : 21 साल
- ईडब्ल्यूएस : अधिकतम 40 साल
- ओबीसी : अधिकतम 42 साल
- एससी, एसटी : अधिकतम 45 साल
- महिला (सभी कैटेगरी के लिए) : अधिकतम 43 साल
फीस :
- जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 100 रुपए
- एससी, एसटी, महिला : 50 रुपए
सिलेक्शन प्रोसेस :
- रिटन एग्जाम
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
सैलरी :
- इंटरमीडिएट ट्रेंड असिस्टेंट टीचर : 25,500 – 81,100 रुपए प्रतिमाह
- ग्रेजुएट ट्रेंड असिस्टेंट टीचर : 29,200 – 92,300 रुपए प्रतिमाह
कैटेगरी वाइस कट ऑफ :
- ईडब्ल्यूएस : 40%
- एससी, एसटी, महिला : 32%
- ओबीसी : 36.5%
- आदिम जनजाति : 30%
एग्जाम पैटर्न :
इंटर ट्रेंड (क्लास 1 – 5वीं तक)
| पेपर | सब्जेक्ट | प्रश्नों की संख्या | मार्क्स | ड्यूरेशन |
| पेपर – 1 | मातृभाषा (हिंदी, इंग्लिश, उर्दू, संस्कृत) | 100 | 100 | 2 घंटे |
| पेपर – 2 | राज्यवार भाषा | 100 | 100 | 2 घंटे |
| पेपर – 3 | जनरल नॉलेज, चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पेडागॉजी | 100 | 100 | 3 घंटे |
| टोटल | 300 | 300 |
ग्रेजुएट ट्रेंड (क्लास 6 – 8 तक)
| पेपर | सब्जेक्ट | प्रश्नों की संख्या | मार्क्स | ड्यूरेशन |
| पेपर – 1 | मातृभाषा (हिंदी, इंग्लिश, उर्दू, संस्कृत) | 100 | 100 | 2 घंटे |
| पेपर – 2 | राज्य वार भाषा | 100 | 100 | 2 घंटे |
| पेपर – 3 | जनरल नॉलेज, चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पेडागॉगी | 100 | 100 | 2 घंटे |
| पेपर – 4 | ऑप्शनल सब्जेक्ट (साइंस, सोशल साइंस, लैंग्वेज) | 180 | 180 | 3 घंटे |
| टोटल | 480 | 480 |
ऐसे करें आवेदन :
- ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं।
- “New Registration” पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
- लॉग इन करके जरूरी डिटेल्स दर्ज करें।
- सभी डॉक्यूमेंट्स सब्मिट करें।
- फीस जमा करके फॉर्म का प्रिंटआउट ले लें।
सरकारी नौकरी की ये खबर भी पढ़ें
बिहार लोक सेवा आयोग ने स्टेनो की भर्ती निकाली, इंडियन नेवी शॉर्ट सर्विस कमीशन भर्ती नोटिफिकेशन जारी

बिहार लोक सेवा आयोग ने स्टेनोग्राफर के 15 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 12 जनवरी से शुरू होगी। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर विजिट कर 2 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें