Site icon Newsleak

Haryana Olympic Association Issues Stern Warning, No Hooliganism in Sports | हरियाणा ओलिंपिक संघ की खिलाड़ियों को वार्निंग: हथियारों संग वीडियो बनाया तो बैन लगेगा; बॉक्सरों की पोस्ट के बाद एडवाइजरी – Panchkula News

रोहतक के किक बॉक्सर साहिल भारद्वाज और अंतरराष्ट्रीय जैवलिन थ्रो खिलाड़ी अनु रानी ने जयमाला के बाद स्टेज से हर्ष फायरिंग की थी और रिवॉल्वर में कारतूस लोड करती इंटरनेशनल बॉक्सर मनीषा मौण।

हरियाणा ओलिंपिक एसोसिएशन (HOA) ने खिलाड़ियों और कोचों को सोशल मीडिया पर हथियार, हिंसा या गलत तरह के वीडियो डालने के खिलाफ सख्त एडवाइजरी जारी की है।

.

कुछ खिलाड़ियों के बंदूक और हथियार दिखाने वाले वीडियो वायरल होने के बाद अर्जुन और भीम पुरस्कार विजेताओं समेत कई वरिष्ठ खिलाड़ियों ने लिखित शिकायत की थी।

इसी शिकायत और रोहतक के एडवोकेट राजनारायण पंघाल की एप्लिकेशन पर कार्रवाई करते हुए HOA ने साफ चेतावनी दी है कि ऐसे वीडियो डालने वाले खिलाड़ियों पर प्रतिबंध, निलंबन और अन्य अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

आदेश की कॉपी।

आदेश में क्या है, सिलसिलेवार पढ़िए 5 पॉइंट में

  • हथियारों वाले वीडियो पर सख्त रोक: खिलाड़ियों और कोचों द्वारा हथियार, फायरिंग और हिंसा वाले वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की घटनाएं बढ़ीं, तो HOA ने तुरंत सख्त एडवाइजरी जारी की। इसमें कहा गया है कि ऐसा कंटेंट खेल की छवि के खिलाफ है।
  • शिकायत और खिलाड़ियों के विरोध के बाद फैसला: रोहतक के एडवोकेट और खेल प्रेरक राजनारायण पंघाल की शिकायत के बाद, अर्जुन और भीम पुरस्कार विजेताओं समेत कई वरिष्ठ खिलाड़ियों ने भी विरोध जताया। इन्हीं आपत्तियों के बाद यह कदम उठाया गया।
  • नियम तोड़ने पर सीधा बैन: HOA ने साफ कर दिया है कि यदि कोई खिलाड़ी हथियारों वाले फोटो या वीडियो डालता है, तो उसे राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से बैन किया जा सकता है। निलंबन और कानूनी कार्रवाई भी शामिल है।
  • सभी संघों को जीरो-टॉलरेंस आदेश: HOA अध्यक्ष कैप्टन जसविंद्र सिंह ‘मीनू बेनीवाल’ ने सभी जिला ओलंपिक संघों को निर्देश दिया है कि हथियारों और हिंसा वाला कंटेंट बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगा। यह संदेश हर खिलाड़ी और कोच तक पहुंचाया जाए।
  • हर साल जागरूकता सत्र अनिवार्य: HOA ने आदेश दिया है कि सभी जिलों में साल में एक बार जागरूकता सत्र जरूर हों। इसमें खिलाड़ियों को सोशल मीडिया का सही उपयोग, कानूनी नियम और खेल अनुशासन के बारे में बताया जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर और अर्जुन अवॉर्डी मनीषा मौण अक्सर पति के साथ रील बनाती।

मनीषा मौण के वायरल वीडियो पर हुआ था विवाद

  • रिवॉल्वर लेकर कारतूस लोड करती नजर आईं मनीषा: कैथल निवासी अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर और अर्जुन अवॉर्डी मनीषा मौण का एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह शादी समारोह में हाथ में रिवॉल्वर लेकर कारतूस लोड करती नजर आईं। पंजाबी गाने के साथ शूट किए गए इस वीडियो पर कई लोगों ने सवाल उठाए। विवाद बढ़ने पर उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि यह वीडियो सिर्फ शौकिया तौर पर बनाया गया था और आपत्ति होने पर वह इसे डिलीट कर देंगी।
  • पहले कहा असली रिवॉल्वर, बाद में खिलौना बताया: मनीषा ने शुरू में बताया कि वीडियो में दिख रही रिवॉल्वर उनके पिता की है, जो फौज में रहे हैं और उन्होंने इसे सुरक्षा के लिए लिया था। लेकिन जब मामला और तूल पकड़ा, तो उन्होंने दोबारा संदेश भेजकर कहा कि यह असली नहीं बल्कि दीवाली का खिलौना पिस्टल है, जिसका इस्तेमाल बच्चे पटाखे चलाने में करते हैं।
  • हरियाणा में गन कल्चर पर पहले से सख्ती जारी: हरियाणा पुलिस पहले ही सोशल मीडिया पर हथियारों और गन कल्चर को प्रमोट करने वालों पर सख्ती कर रही है। DGP ओपी सिंह ने इस पर स्पष्ट हिदायत दे रखी है। इसके अलावा राज्य में हरियाणवी गानों में हथियारों को ग्लोरिफाई करने पर भी प्रतिबंध है। करीब 30 गाने बैन किए गए हैं, जिनमें अकेले मासूम शर्मा के सबसे ज्यादा गाने शामिल हैं।

साहिल ने अनु के गले में वरमाला डालने के बाद नोटों की गड्डियों को हवा में उड़ाया।

साहिल और अनु रानी शादी में हर्ष फायरिंग कर फंसे

  • हर्ष फायरिंग का वीडियो आया, केस दर्ज: मेरठ में 18 नवंबर को इंटरनेशनल जैवलिन थ्रोअर अनु रानी और रोहतक के किक बॉक्सर साहिल भारद्वाज की शादी के दौरान स्टेज से हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ। जयमाला के तुरंत बाद दोनों ने स्टेज पर लाइसेंसी राइफल से फायरिंग की, जिसके बाद मेरठ के सरधना थाने में दोनों पर मुकदमा दर्ज किया गया।
  • राइफल बरामद, लाइसेंस रद्द करने की तैयारी: पुलिस ने जांच में पता लगाया कि फायरिंग में इस्तेमाल राइफल लाइसेंसी थी। 20 नवंबर को पुलिस ने यह राइफल रोहतक से जब्त कर ली। मेरठ पुलिस अब प्रशासन को लाइसेंस निरस्त करने की सिफारिश भेजेगी और रोहतक डीएम को इसका पत्र भेजा जाएगा।

Source link

Exit mobile version