Newsleak

Haryana Govt Jobs 4227 Posts

18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी हरियाणा में 4,227 पदों पर भर्ती की। यह भर्ती कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) फेज-II ग्रुप-सी के तहत की जाएगी। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में अप्रेंटिस के 637 पदों पर भर्ती की। साथ ही DRDO में अप्रेंटिस के 21 पदों पर निकली भर्ती की।

इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए….

1. हरियाणा में 4,227 पदों पर भर्ती के लिए आज से आवेदन शुरू

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) फेज-II ग्रुप-सी भर्ती के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के तहत ग्रुप C के 4,227 पद भरे जाएंगे। उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in के माध्यम से एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

एग्जाम के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने ग्रुप C पदों के लिए CET फेज-I पास किया है।

पोस्ट वाइज वैकेंसी डिटेल्स :

पद का नाम विभाग का नाम पदों की संख्या
मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर (MPHW), महिला ESI हेल्थ केयर 20
MPHW (महिला) स्वास्थ्य विभाग 595
MPHW (पुरुष) स्वास्थ्य विभाग 700
स्टाफ नर्स ESI हेल्थ केयर 20
नर्स स्वास्थ्य विभाग 296
नर्स DMER 1475
सिस्टर ट्यूटर स्वास्थ्य विभाग 12
रेडियोग्राफर स्वास्थ्य विभाग 99
रेडियोग्राफर DMER 32
डिस्पेंसर (आयुर्वेदिक) ESI हेल्थ केयर 3
डाइटीशियन स्वास्थ्य विभाग 22
फॉरेस्ट गार्ड वन विभाग 779
जूनियर इंजीनियर (सिविल) HAFED 5
जूनियर इंजीनियर (सिविल) हरियाणा पावर जेन. कॉर्प. 23
असिस्टेंट मैनेजर (IA) HSIIDC 8
जूनियर इंजीनियर (सिविल) पुलिस हाउसिंग कॉर्प. 15
जूनियर इंजीनियर (सिविल) टाउन एंड कंट्री प्लानिंग 6
जूनियर इंजीनियर (बागवानी) HSVP 16
जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट वेयरहाउसिंग कॉर्प. 73
जूनियर इंजीनियर (बागवानी) कुरुक्षेत्र देव. बोर्ड 1
जूनियर इंजीनियर (बागवानी) पुलिस हाउसिंग कॉर्प. 1
जूनियर इंजीनियर (बागवानी) DMER 3
टेक्नीशियन (I&C) हरियाणा पावर जेन. कॉर्प. 7
प्लांट अटेंडेंट (I&C) हरियाणा पावर जेन. कॉर्प. 10
लीगल असिस्टेंट श्रम विभाग 2
लीगल असिस्टेंट HSIIDC 2
लीगल असिस्टेंट खान और भूविज्ञान 2

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • 10वीं पास के साथ ITI से लेकर बीएससी, एमएससी की डिग्री।
  • 10वीं या 12वीं में हिंदी या संस्कृत विषय पढ़ा होना चाहिए।

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 18 साल
  • अधिकतम : 42 साल
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को हरियाणा सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

सैलरी :

  • 9,300 – 34,800 रुपए प्रतिमाह
  • इसके अलावा अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा।

क्वालिफाइंग मार्क्स :

  • सामान्य : 50% मार्क्स
  • आरक्षित वर्ग : 40% मार्क्स

एग्जाम पैटर्न :

  • ड्यूरेशन : 1 घंटा 45 मिनट
  • कुल प्रश्न : 100
  • प्रश्नों का प्रकार : एमसीक्यू
  • निगेटिव मार्किंग : नहीं

ऐसे करें आवेदन :

  • हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
  • अगर अप्लाई करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर क्रिएट नहीं किया है, तो पहले New Registration के लिंक पर क्लिक करें।
  • क्रिएट किए हुए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉग इन करें।
  • योग्यता संबंधित सभी जानकारियों की डिटेल्स अपने सर्टिफिकेट्स के मुताबिक भरें।
  • सभी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके फीस जमा करें।
  • फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

ऑनलाइन आवेदन लिंक

2. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में 637 पदों पर निकली भर्ती

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने अप्रेंटिस के 637 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार IOCL की ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com या अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स :

पद पदों की संख्या
ट्रेड अप्रेंटिस (रासायनिक) 129
फिटर (मैकेनिकल – आईटीआई) 143
टेक्नीशियन अप्रेंटिस – रसायन विज्ञान 107
टेक्नीशियन अप्रेंटिस – यांत्रिक 49
टेक्नीशियन अप्रेंटिस – इलेक्ट्रिकल 126
टेक्नीशियन अप्रेंटिस – डिसिप्लिन इंस्ट्रुमेंटेशन 39
सचिवीय सहायक (पानीपत + दिल्ली) 11
अकाउंटेंट 1
डेटा एंट्री ऑपरेटर 32

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • बीएससी (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स या इंडस्ट्रियल केमेस्ट्री)
  • केमिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रुमेंटल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
  • एनसीवीईटी, एससीवीटी से आईटीआई (फिटर)
  • बीए,बीएससी, बीकॉम या 12वीं पास (डेटा एंट्री ऑपरेटर के लिए)

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 18 साल
  • अधिकतम : 24 साल
  • यह एज लिमिट 20 फरवरी 2026 को आखिरी तारीख के अनुसार लागू होगी।
  • एससी : 5 साल की छूट
  • ओबीसी (एनसीएल) : 3 साल की छूट
  • पीडब्ल्यूबीडी : 10 साल की छूट

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • मेरिट बेसिस पर
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

स्टाइपेंड :

अप्रेंटिस एक्ट के अनुसार

जरूरी डॉक्यूमेंट्स :

  • डेट ऑफ बर्थ के रूप में संबंधित शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी 10वीं/ एसएसएलसी/ मैट्रिकुलेशन सर्टिफिकेट और मार्कशीट
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पीडब्ल्यूबीडी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • नवीनतम ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पैन कार्ड/ आधार कार्ड
  • कलर्ड पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • नीली स्याही में सिग्नेचर।

ऐसे करें आवेदन :

  • IOCL की ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध करियर लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां रजिस्ट्रेशन लिंक उपलब्ध होगा।
  • लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • अपने अकाउंट में लॉग इन करके फॉर्म भरें।
  • फॉर्म सब्मिट करें। आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

3. डीआरडीओ में अप्रेंटिस की निकली भर्ती

रक्षा मंत्रालय के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के ISSA ने अप्रेंटिस के 21 पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती एक साल के लिए है। उम्मीदवारों को ई मेल के माध्यम से स्कैन किए हुए आवेदन भेजकर अप्लाई करना होगा।

वैकेंसी डिटेल्स :

पद का नाम पदों की संख्या
ग्रेजुएट अप्रेंटिस 16
टेक्नीशियन अप्रेंटिस 5
कुल पदों की संख्या 21

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस (कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग) :

कंप्यूटर सााइंस एंड इंजीनियरिंग में बीई /बी टेक (रेगुलर कोर्स) में फर्स्ट क्लास की डिग्री।

  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस (मैथ्स/मैथमेटिक्स) :

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से मैथ्स में M.Sc. (रेगुलर कोर्स) में फर्स्ट क्लास की डिग्री।

  • टेक्नीशियन अप्रेंटिस (डिप्लोमा, कंप्यूटर साइंस) :

राज्य या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा (रेगुलर कोर्स) होना चाहिए।

एज लिमिट :

जारी नहीं

सिलेक्शन प्रोसेस :

मेरिट बेसिस पर

स्टाइपेंड :

पद का नाम स्टाइपेंड
ग्रेजुएट अप्रेंटिस 12,300 रुपए प्रतिमाह
टेक्नीशियन अप्रेंटिस 10,900 रुपए प्रतिमाह

ऐसे करें आवेदन :

  • सबसे पहले ऑफिशियल विज्ञापन (ISSA/HRD/Apprentice/2026/01) में दिया गया फॉर्म डाउनलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म को भरें।
  • सभी सर्टिफिकेट की सेल्फ वेरिफाइड स्कैन कॉपी अटैच करें।
  • पूरा भरा हुआ फॉर्म और डॉक्यूमेंट्स इस ईमेल hrd.issa@gov.in के जरिए भेजें।

ऑफिशियल वेबसाइट लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

4. ISRO में 49 पदों पर भर्ती; लास्ट डेट 12 फरवरी

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी ISRO के स्पेस एप्लिकेशंस सेंटर, अहमदाबाद ने टेक्नीशियन ‘B’ और फार्मासिस्ट ‘A’ पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट careers.sac.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

सब्जेक्ट वाइस वैकेंसी डिटेल्स :

साइंटिस्ट/इंजीनियर ‘एसडी’ :

सब्जेक्ट पदों की संख्या
RF और माइक्रोवेव 2
वायरलेस / सैटेलाइट / डिजिटल कम्युनिकेशन 1
एग्रीकल्चरल फिजिक्स / मौसम विज्ञान 1
कुल पदों की संख्या 4

साइंटिस्ट/इंजीनियर ‘एससी’ :

पद का नाम पदों की संख्या
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन 03
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन (VLSI / माइक्रो-इलेक्ट्रॉनिक्स) 10
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन (वायरलेस / सैटेलाइट) 01
कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग 07
कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (NESAC के लिए) 01
पावर इलेक्ट्रॉनिक्स 04
अप्लाइड ऑप्टिक्स / ऑप्टिकल इंजीनियरिंग 01
सिविल / एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग / हाइड्रोलॉजी 01
एग्रीकल्चर 06
स्टैटिक्स / मैथ्स 01
फिजिकल ओशनोग्राफी 01
मरीन बायोलॉजी / मरीन साइंस 01
एटमोस्फियरिक साइंस एंड ओशनोग्राफी 08
कुल पदों की संख्या 45

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

पद के अनुसार एमई, एमटेक, एमएससी (इंजीनियर), बीई, बीटेक, बीएससी की डिग्री।

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 18 वर्ष
  • अधिकतम : 35 वर्ष
  • आयु की गणना 13 नवंबर, 2025 के अनुसार की जाएगी।
  • आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

सिलेक्शन प्रोसेस :

साइंटिस्ट/इंजीनियर ‘एसडी’ :

  • शॉर्ट-लिस्टिंग
  • इंटरव्यू

साइंटिस्ट/इंजीनियर ‘एससी’ :

  • कंप्यूटर बेस्ड रिटन एग्जाम
  • इंटरव्यू

सैलरी : साइंटिस्ट/इंजीनियर ‘एसडी’ :

67,100 – 2,08,700 रुपए प्रति माह

साइंटिस्ट/इंजीनियर ‘एससी’ :

  • 56,100 – 1,77,500 रुपए प्रति माह
  • इसरो के नियमों के अनुसार अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा।

एग्जाम सेंटर :

  • अहमदाबाद
  • भोपाल
  • बेंगलुरु
  • भुवनेश्वर
  • चंडीगढ़
  • चेन्नई
  • देहरादून
  • गुवाहाटी
  • हैदराबाद
  • जयपुर
  • कोलकाता
  • लखनऊ
  • मुंबई
  • नागपुर
  • नई दिल्ली
  • रायपुर
  • रांची
  • तिरुवनंतपुरम

ऐसे करें आवेदन :

  • ISRO SAC की वेबसाइट isro.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Recruitment सेक्शन में जाकर Technician/Pharmacist 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद ‘Apply Online’ लिंक पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म भरें।
  • सभी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • फीस का भुगतान करें।
  • फॉर्म सब्मिट करें।
  • इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें

पंजाब नेशनल बैंक में 5138 वैकेंसी ; हरियाणा में 1672 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, इंडियन बैंक में 7 ओपनिंग्स

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी पंजाब नेशनल बैंक में 5138 पदों पर निकली भर्ती की। हरियाणा में 1672 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने की। इस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 16 फरवरी 2026 से होगी। साथ ही इंडियन बैंक में स्पोर्ट्स पर्सन के लिए 7 पदों पर निकली भर्ती की जानकारी। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version