Site icon Newsleak

Haryana Basketball Player Death Video; Pole Collapse | Rohtak News | रोहतक में बास्केटबॉल पोल गिरने से नेशनल प्लेयर की मौत,VIDEO: प्रैक्टिस करते वक्त छाती पर गिरा 750 किलो का पोल; बहादुरगढ़ में भी ऐसा ही हादसा – meham News

रोहतक के लाखनमाजरा ब्लाॅक में बास्केटबॉल पोल गिरने से नेशनल लेवल के खिलाड़ी हार्दिक की मौत हो गई। इनसेट में हार्दिक की फाइल फोटो।

रोहतक के लाखनमाजरा में बास्केटबॉल खेलते समय एक खिलाड़ी की पोल गिरने से मौत हो गई। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें खिलाड़ी बास्केटबॉल कोर्ट में प्रैक्टिस करता दिखाई दे रहा है।

.

जैसे ही वह दौड़कर बास्केटबॉल पोल पर लटकता है, वैसे ही पूरा पोल टूटकर उसकी छाती पर गिर जाता है। इस पोल का वजन करीब 750 किलोग्राम बताया गया है। इसमें खिलाड़ी की मौके पर ही मौत हो जाती है। अस्पताल में ले जाने पर डॉक्टर भी खिलाड़ी को मृत घोषित कर देते है।

इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की। मृतक खिलाड़ी की पहचान लाखनमाजरा निवासी हार्दिक (16) के रूप में हुई है। हार्दिक 10वीं कक्षा का छात्र था। छोटा भाई 7वीं में पढ़ता है। पिता संदीप एफसीआई में नौकरी करते हैं।

वहीं, ऐसा ही एक हादसा बहादुरगढ़ में भी हुआ। यहां के शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में जर्जर बास्केटबॉल पोल गिरने से घायल 15 वर्षीय खिलाड़ी अमन की मौत हो गई। अमन दो बहनों का इकलौता भाई था। उसके पिता सुरेश कुमार डीआरडीओ कार्यालय में ग्रुप-डी कर्मचारी हैं और परिवार लाइन पार वत्स कॉलोनी में रहता है।

उधर, इन हादसों के बाद ओलिंपिक संघ ने निर्णय लिया है कि हरियाणा मे अगले तीन दिन किसी प्रकार का खेल उत्सव या आयोजन न किया जाए।

पोल टूटकर हार्दिक के पेट पर आ गिरा, इसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

कई नेशनल इवेंट में पदक जीत चुका था हार्दिक हार्दिक ने कांगड़ा में 47वीं सब जूनियर नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में सिल्वर, हैदराबाद में हुई 49वीं सब जूनियर नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज और पुडुचेरी में हुई 39 यूथ नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। उसकी अचानक मौत से परिवार में गम का माहौल है।

मेंटीनेंस के लिए तीन माह पहले सीएम से मिले थे लोग 4 साल पहले तत्कालीन राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने एमपी लैड फंड से लाखनमाजरा पंचायत को 11 लाख रुपए दिए थे। फिर भी पंचायती राज विभाग के अधिकारी स्टेडियम की मेंटीनेंस नहीं करवा पाए। मेंटीनेंस वर्क अब भी टेंडर प्रक्रिया में ही उलझा है। तीन महीने पहले लोग स्टेडियम की मेंटिनेंस को लेकर सीएम नायब सैनी से भी मिले थे। इसी बीच यह हादसा हो गया।

पुलिस से सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली रोहतक में हुई घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। लाखनमाजरा थाना एसएचओ समरजीत सिंह ने बताया कि बास्केटबॉल अभ्यास के दौरान पोल गिरने से नाबालिग खिलाड़ी हार्दिक की मौत हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ले ली है। बीएनएस 194 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

बहादुरगढ़ के होशियार सिंह स्टेडियम में टूटा पड़ा बास्केटबाल पोल। अमन के शव का अंतिम संस्कार करते परिजन और मृतक अमन का फाइल फोटो।

बहादुरगढ़ में भी इसी तरह हुआ हादसा, दो बहनों का इकलौता भाई था उधर, बहादुरगढ़ के शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में जर्जर बास्केटबॉल पोल गिरने से घायल 15 वर्षीय बास्केटबॉल खिलाड़ी अमन की मौत हो गई। सोमवार रात पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान अमन ने दम तोड़ दिया। मंगलवार शाम गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया।

परिवार के मुताबिक, अमन 10वीं कक्षा का छात्र था और श्रीरामा भारती पब्लिक स्कूल में पढ़ता था। कुछ दिन पहले ही स्कूल में हुई खेलकूद प्रतियोगिता में उसने पदक जीतकर लाया था।

खेल के दौरान पेट पर गिर गया था पोल अमन के चचेरे भाई रोहित के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे अमन रोजाना की तरह स्टेडियम में अभ्यास के लिए गया था। मात्र 10 मिनट बाद ही परिवार को सूचना मिली कि बास्केटबॉल स्टैंड गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। गिरा हुआ पोल अमन के पेट पर लगा, जिससे उसे अंदरूनी चोटें आईं। बताया गया कि बास्केटबॉल पोल काफी समय से जर्जर अवस्था में था और अचानक टूटकर गिर गया।

परिजनों का आरोप- इलाज में लापरवाही के कारण हुई मौत सिविल अस्पताल से अमन को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया, लेकिन परिवार का आरोप है कि वहां समय पर इलाज न मिलने से उसकी हालत बिगड़ती चली गई। रोहित ने बताया कि उन्होंने डॉक्टरों की लापरवाही का विरोध भी किया, लेकिन उल्टा उनके खिलाफ ही कार्रवाई की गई। अंततः सोमवार रात अमन ने दम तोड़ दिया।

——————-

ये खबर भी पढ़ें…

बहादुरगढ़ में बास्केटबॉल पोल गिरने से खिलाड़ी की मौत:दो बहनों का इकलौता भाई था, परिजनों ने लगाया डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

बहादुरगढ़ के शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में जर्जर बास्केटबॉल पोल गिरने से घायल 15 वर्षीय बास्केटबॉल खिलाड़ी अमन की मौत हो गई। सोमवार रात पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान अमन ने दम तोड़ दिया। मंगलवार शाम गमगीन माहौल में दिवंगत का अंतिम संस्कार किया गया। (पूरी खबर पढ़ें)

Source link

Exit mobile version