Site icon Newsleak

Harmanpreet Kaur Leads India to Historic World Cup Win

29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने वनडे वर्ल्ड कप और एशियन गेम्स जीता था।

हरमनप्रीत कौर ने मंगलवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी। उनकी कप्तानी में भारत ने 2025 महिला वनडे वर्ल्ड कप जीतकर 47 साल का खिताबी सूखा खत्म किया। हरमनप्रीत भारत को महिला वर्ल्ड कप जिताने वाली पहली भारतीय महिला कप्तान बनीं।

इसके अलावा, उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल भी जीता। टेस्ट क्रिकेट में भी हरमनप्रीत ने भारत को लॉर्ड्स में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दिलाई। स्टोरी में हरमनप्रीत की टॉप-5 अचीवमेंट्स…

1. वर्ल्ड कप जिताने वाली पहली भारतीय महिला कप्तान

हरमनप्रीत की कप्तानी में भारत ने 2025 विमेंस वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता। 2 नवंबर को खेले गए फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम किया। इसके साथ ही हरमनप्रीत भारत को विमेंस वर्ल्ड कप जिताने वाली पहली भारतीय महिला कप्तान बनीं। भारतीय टीम 1978 से इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही थी।

वनडे वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय महिला टीम।

2. एशियन गेम्स में दो गोल्ड, कॉमनवेल्थ में सिल्वर

हरमनप्रीत ने भारतीय महिला टीम को 2022 और 2026 एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जितया। इसके अलावा 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने सिल्वर हासिल किया। फाइनल में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 रन से हार मिली थी।

भारतीय विमेंस टीम की यह फोटो 2022 एशियन गेम्स की है।

3. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 170 रन की ऐतिहासिक पारी

कप्तानी से अलग हरमनप्रीत की सबसे यादगार पारियों में 2017 वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की पारी शामिल है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 170 रन बनाए थे। यह वनडे वर्ल्ड कप में किसी भारतीय महिला बल्लेबाज का सबसे बड़ा स्कोर है। हालांकि, भारत की ओर से वनडे में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी के मामले में वह दूसरे नंबर पर हैं, क्योंकि दीप्ति शर्मा ने 188 रन बनाए हैं।

हरमनप्रीत ने 115 बॉल पर नाबाद 177 रन की पारी खेली था। भारत के हार के बावजूद उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया था।

4. लॉर्ड्स में टेस्ट जीतने वाली पहली भारतीय महिला कप्तान

हरमनप्रीत की कप्तानी में भारत ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड को टेस्ट मैच में 270 रन से हराया। इस जीत के साथ हरमनप्रीत लॉर्ड्स में टेस्ट जीतने वाली पहली भारतीय महिला कप्तान बनीं।

लॉर्ड्स टेस्ट जीतने के बाद खुशी मनाती भारतीय टीम।

5. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी टेस्ट जीत का इतिहास

2023 में हरमनप्रीत की कप्तानी में भारत ने वानखेड़े स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया। इसके साथ वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट जीतने वाली पहली भारतीय महिला कप्तान बनीं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 12 टेस्ट खेले गए हैं। इनमें ऑस्ट्रेलिया ने 5 और भारत ने 1 मैच जीता है। 6 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।

भारत ने वानखेड़े टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया।

———————- हरमनप्रीत से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… BCCI मीटिंग के बाद हरमनप्रीत ने छोड़ी कप्तानी

हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। यह फैसला एक दिन पहले गुवाहाटी में हुई BCCI की मीटिंग के बाद आया है। पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version