Newsleak

Gujarat Govt Jobs | 11000 Vacancies Released; DCC Bank 104 Posts

  • Hindi News
  • Career
  • Gujarat Govt Jobs | 11000 Vacancies Released; DCC Bank 104 Posts

27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी गुजरात में 11000 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने की, जामनगर डीसीसी बैंक में 104 पदों पर भर्ती की। साथ ही बिहार में सिविल जज पीसीएस जे परीक्षा 2026 के तहत 173 भर्ती की लास्ट डेट एक्सटेंड होने की।

इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए…

1. गुजरात में 11000 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 15 अप्रैल से करें अप्लाई

गुजरात राज्य प्राथमिक शिक्षा चयन समिति (GSPESC) ने 1 अप्रैल 2026 को विद्या सहायक (कक्षा-3) भर्ती 2026 का डिटेल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती कक्षा 1 से 5वीं तक के छात्रों को पढ़ाने के लिए की जाएगी। इस भर्ती के तहत गुजरात के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में लगभग 11,000 पद भरे जाएंगे, जो जिला और नगर प्राथमिक शिक्षा समितियों के अंतर्गत आते हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट dpegujarat.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

कुल पदों में से 4% पद दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। जो पद पहले भर्ती अभियान में नहीं भर पाए थे, उन्हें इस भर्ती के माध्यम से भरा जाएगा। फीस जमा करने और हार्डकॉपी जमा करने की आखिरी तारीख भी 24 अप्रैल तय की गई है।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

टीईटी – 1 एग्जाम पास, D.El.Ed. या इसके समकक्ष या D.El.Ed. फाइनल ईयर के स्टूडेंट भी आवेदन कर सकते हैं।

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 18 साल
  • अधिकतम : 33 साल
  • रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को गुजरात सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी।

फीस :

  • जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 200 रुपए
  • एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी : 100

सैलरी :

  • पे लेवल – 7 के अनुसार शुरुआती 5 साल के लिए : 26 हजार रुपए प्रतिमाह
  • 5 साल के बाद : 25,500 – 81,100 रुपए प्रतिमाह
  • अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा।

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • मेरिट लिस्ट
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • डिस्ट्रिक्ट एंड स्कूल एलोकेशन

सिलेबस :

  • चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पेडागॉजी : लर्निंग थ्योरीज, चाइल्ड साइकोलॉजी, टीचिंग मैथड्स
  • लैंग्वेज 1 (गुजराती) : ग्रामर, कॉम्प्रिहेंशन, टीचिंग स्किल्स, लैंग्वेज डेवलपमेंट
  • लैंग्वेज 2 (इंग्लिश) : बेसिक इंग्लिश, वोकेब्यूलरी, ग्रामर, कम्युनिकेशन स्किल्स
  • मैथमेटिक्स : एरिदमेटिक, जियोमेट्री, मेजरमेंट, टीचिंग मैथोडोलॉजी
  • एनवायरोमेंटल स्टडीज : साइंस एंड सोशल स्टडीज बेसिक्स, एनवायरोमेंट, डेली लाइफ कॉन्सेप्ट्स

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट dpegujarat.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Vidyasahayak Recruitment/Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
  • अगर नए यूजर हैं तो पहले रजिस्ट्रेशन करें।
  • लॉग इन करके अन्य डिटेल्स दर्ज करें।
  • मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें।
  • इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

2. जामनगर डीसीसी बैंक में 104 पदों पर भर्ती,

जामनगर डीसीसी बैंक भर्ती 2026 के तहत क्लर्क, चपरासी और असिस्टेंट ऑफिसर सहित 104 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.ugrowhrservices.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स :

पद का नाम पदों की संख्या
असिस्टेंट ऑफिसर, आईटी 1
असिस्टेंट ऑफिसर, कंप्लायेंस 1
असिस्टेंट ऑफिसर,ट्रेजरी 1
असिस्टेंट ऑफिसर,स्टैटिक्स 1
क्लर्क 59
चपरासी 41
कुल पदों की संख्या 104

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

पद के अनुसार 10वीं, 12वीं पास, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री।

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 18 साल
  • अधिकतम : 35 साल
  • रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी।

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • रिटन एग्जाम
  • इंटरव्यू

जरूरी डॉक्यूमेंट्स :

  • एजुकेशनल सर्टिफिकेट
  • आईडी प्रूफ
  • फोटो और सिग्नेचर
  • एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.ugrowhrservices.com पर जाएं।
  • करिअर सेक्शन पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करके इस नंबर से लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी भरें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फीस का भुगतान करें।
  • फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

3. बिहार में 173 पदों के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, 30 अप्रैल तक करें अप्लाई

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) सिविल जज पीसीएस जे परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2026 तक के लिए एक्सटेंड की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 18 मार्च 2026 थी।

कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स :

कैटेगरी का नाम पदों की संख्या
अनारक्षित 69
ईडब्ल्यूएस 17
ईबीसी 36
बीसी 21
एससी 28
एसटी 02
कुल 173

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ में बैचलर डिग्री।
  • 3 साल का वर्क एक्सपीरियंस होना चाहिए।

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 22 साल
  • अधिकतम : 35 साल
  • महिला : अधिकतम 40 साल
  • ओबीसी : 3 साल की छूट
  • एससी/एसटी/महिला/पीडब्ल्यूडी : 5 साल की छूट

फीस :

सामान्य/ओबीसी/अन्य राज्य/एससी/एसटी/पीएच/महिला : 100 रुपए

सैलरी :

जारी नहीं

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • प्रीलिम्स एग्जाम
  • मेन्स एग्जाम
  • इंटरव्यू

एग्जाम पैटर्न :

प्रीलिम्स एग्जाम :

पेपर की संख्या विषय प्रश्नों की संख्या अंक
पेपर – 1 जनरल नॉलेज 100 100
पेपर – 2 लॉ 150 150

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • अगर आपने OTR प्रोसेस पूरा नहीं किया है, तो पहले इसे पूरा करें।
  • होमपेज पर लॉग इन डैशबोर्ड कॉलम में New Registration (One Time Registration) के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी ईमेल आईडी भरकर ओटीपी वेरिफाई करें। इसी तरह मोबाइल नंबर भी वेरिफाई करना होगा।
  • अपना पासवर्ड क्रिएट करने के बाद कैंडिडेट्स का नाम और अन्य डिटेल्स भरें।
  • रजिस्ट्रेशन करके लॉग इन करें।
  • जरूरी डिटेल्स दर्ज करें।
  • मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें।
  • इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

ऑफिशियल वेबसाइट लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

आवेदन की तारीख बढ़ने का नया नोटिफिकेशन

4. HPRCA में 312 पदों के लिए लास्ट डेट एक्सटेंड, 13 अप्रैल तक करें अप्लाई

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) की ओर से असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 312 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख को 13 अप्रैल तक के लिए एक्सटेंड कर दिया गया है।

कैटेगरी वाइज वैकेंसी डिटेल्स :

पद का नाम पदों की संख्या
सामान्य (UR) 112
ईडब्ल्यूएस 40
जनरल (WFF) 4
अनुसूचित जाति (UR) 62
अनुसूचित जाति (IRDP) 12
अनुसूचित जाति (WFF) 2
अनुसूचित जनजाति (UR) 12
अनुसूचित जनजाति (IRDP) 4
अन्य पिछड़ा वर्ग (अनारक्षित) 50
अन्य पिछड़ा वर्ग (IRDP) 12
अन्य पिछड़ा वर्ग (WFF) 2
कुल पदों की संख्या 312

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • बीएससी नर्सिंग या जीएनएम डिप्लोमा
  • हिमाचल प्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल में रजिस्ट्रेशन जरूरी

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 21 साल
  • अधिकतम : 32 साल

सिलेक्शन प्रोसेस :

कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम के बेसिस पर

सैलरी :

25 हजार रुपए प्रतिमाह

कट ऑफ :

  • जनरल : 45%
  • रिजर्व कैटेगरी : 40%

एग्जाम पैटर्न :

  • एग्जाम मोड : सीबीटी
  • प्रश्नों की संख्या : 120
  • ड्यूरेशन : डेढ़ घंटा
  • सब्जेक्ट : नर्सिंग
  • विषय : सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, रीजनिंग

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाएं।
  • रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें।
  • HPRCA पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें।
  • अपना यूजरनेम और पासवर्ड बनाने के लिए “साइन अप” पर क्लिक करें।
  • वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें।
  • HPRCA पोर्टल hprca.hp.gov.in पर जाएं। “अप्लाई ऑनलाइन ” पर क्लिक करें।
  • ड्रॉपडाउन लिस्ट से पसंदीदा एग्जाम डिस्ट्रिक्ट चुनें।
  • एप्लिकेशन फॉर्म प्रोफाइल जानकारी का इस्तेमाल करके ऑटो-फिल हो जाएगा।
  • अवेलेबल ऑनलाइन पेमेंट ऑप्शंस से पेमेंट करें।
  • फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

आवेदन की तारीख बढ़ने का नया नोटिफिकेशन

ऑफिशियल वेबसाइट लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें

महाराष्ट्र TET के आवेदन शुरू; नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर में 243 वैकेंसी, राजीव गांधी नेशनल एविएशन यूनिवर्सिटी में 14 ओपनिंग्स

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी महाराष्ट्र TET एग्जाम 2026 के लिए आवेदन शुरू होने की, नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर में 243 पदों पर निकली भर्ती की। साथ ही राजीव गांधी नेशनल एविएशन यूनिवर्सिटी में 14 ओपनिंग्स की। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version