Site icon Newsleak

Government School Infrastructure Crisis; Delhi Karnataka Cases

  • Hindi News
  • Career
  • Government School Infrastructure Crisis; Delhi Karnataka Cases | UDISE Report Card

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

देश में सरकारी स्कूलों की खस्ताहालत आए दिन सामने आ रही है। बुधवार को कर्नाटक के बागलकोट में एक सरकारी स्कूल की छत का कंक्रीट गिरने से 6 बच्चे घायल हो गए हैं। एक बच्चे के सिर में ज्यादा चोट आई है। ये हादसा तब हुआ जब स्कूल चल रहा था।

हालांकि अधिकारियों का कहना है कि सभी छात्रों को मामूली चोटें आईं और उनका अस्पताल में उचित इलाज चल रहा है।

क्लास में बैठे थे बच्चे, अचानक कंक्रीट झड़ने लगा

ये घटना उस समय हुई, जब छात्र रोज की तरह अपनी क्लास में पढ़ाई कर रहे थे। तभी अचानक क्लास की छत का एक हिस्सा टूट गया और कंक्रीट का मलबा नीचे बैठने की जगह पर गिरने लगा। इससे क्लास में अफरा-तफरी मच गई और बच्चों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया।

पेरेंट्स पहले भी कर चुके हैं शिकायत

इस घटना के बाद स्कूल में छात्रों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वहीं बच्चों के पेरेंट्स का कहना है कि हम पहले भी स्कूल की जर्जर हालत को लेकर शिकायत कर चुके हैं। स्कूल की स्थाई मरम्मत की जानी चाहिए।

CEO ने तुरंत मरम्मत के आदेश दिए

स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के उप निदेशक (DDPI) इस घटना के बास स्कूल पहुंचे और उन्होंने घटना का संज्ञान लिया है। साथ ही CEO ने बताया कि पंचायत राज इंजीनियरिंग विभाग (PRED) को इमारत के टूटे हिस्से की तुरंत मरम्मत के निर्देश दिए हैं।

दिल्ली के स्कूल में पंखा गिरने से बच्ची का सिर फटा

इसके साथ ही एक घटना दिल्ली के सागरपुर स्थित सर्वोदय कन्या विद्यालय से भी आई है। जहां बुधवार को क्लास में छात्राएं पढ़ रही थीं, उस दौरान अचानक पंखा गिरने से 8वीं की दो छात्राएं घायल हो गईं।

एक छात्रा के सिर पर गंभीर चोट आई और उसका सर फट गया। उसके सर में 9 टांके आए हैं।

टेंट हाउस स्कूल की घटना

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ये स्कूल टेंट हाउस स्कूल के नाम से जाना जाता है। सुबह 8:30 की घटना है, जब दो छात्राओं के ऊपर स्कूल का सीलिंग फैन गिर गया था। परिजनों ने 100 नंबर कॉल करके पुलिस को सूचना दी थी. फिलहाल आगे की जांच किया जा रहा है.

जांच के लिए फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी बनाई

साउथ वेस्ट जिले की उप शिक्षा निदेशक ने घटना की जांच के लिए एक फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी बनाई है। ये कमेटी

तीन कार्य-दिवसों के भीतर रिपोर्ट सौंपनी होगी। अधिकारियों के मुताबिक, इस स्कूल की प्रिंसिपल करीब एक महीने पहले रिटायर हो चुकी थीं, और यह मामला जिला शिक्षा विभाग के संज्ञान में लाया गया है।

UDISE के मुताबिक 7.73 भवनों को मरम्मत की जरूरत

———————-

ये खबर भी पढ़ें..

हॉस्टल में खराब खाने, बदहाली के खिलाफ छात्राओं का प्रदर्शन:छात्राओं ने रामधुन गाकर किया विरोध, खाने में प्लास्टिक, सिगरेट के टुकड़े मिले

सूरत के सरकारी समरस गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने 1 सितंबर की रात को विरोध प्रदर्शन किया। उनका ये प्रदर्शन खाने की खराब क्वालिटी, पानी की सप्लाई और रहने की खराब व्यवस्थाओं को लेकर था। पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version