गुवाहाटी12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

भारतीय कोच गौतम गंभीर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी टेस्ट में हार की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि टीम की हार की जिम्मेदारी सबसे पहले उन्हीं पर आती है।
गंभीर ने कहा- किसी एक खिलाड़ी या किसी एक शॉट को दोष नहीं दिया जा सकता। जिम्मेदारी सभी की है और शुरुआत मुझसे होती है। मैंने कभी किसी खिलाड़ी को दोष नहीं दिया और आगे भी नहीं दूंगा।
गंभीर से जब उनकी फ्यूचर कोचिंग के बारे में पूछा गया तब उन्होंने कहा- मेरे भविष्य का फैसला BCCI करेगा। लेकिन, यह मत भूलिए कि मैंने ही आपको इंग्लैंड में नतीजे दिलाए हैं। मैं ही चैंपियन ट्रॉफी जीतने वाला कोच था।
भारत को गुवाहाटी टेस्ट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 408 रनों की करारी हार झेलनी पड़ी है। यह रनों के लिहाज से भारत की अब तक की सबसे बड़ी हार है। इसी के साथ टीम पिछले 13 महीनों में दूसरी बार क्लीन स्वीप भी हो गई है।
आउट होने के बाद रवींद्र जडेजा क्रीज पर ही बैठ गए।
खराब प्रदर्शन के कारण गंभीर की आलोचना हो रही टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन के कारण गौतम गंभीर की आलोचना हो रही है। उनके कार्यकाल में भारत ने 18 में से 10 टेस्ट हारे हैं, जिनमें पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ और अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू मैदान पर 0-2 की हार शामिल है।
गंभीर को जुलाई 2024 में भारत का हेड कोच बनाया गया। उनकी कोचिंग में भारत को पिछले 13 महीन में अपने घर में दूसरी बार क्लीन स्वीप झेलना पड़ा है। ऐसे में टीम में लगातार बदलाव करने और टेस्ट क्रिकेट में विशेषज्ञ खिलाड़ियों की जगह ऑलराउंडर्स पर ज्यादा भरोसा करने के लिए आलोचना झेलनी पड़ी है।
———————————————–
भारत के खराब प्रदर्शन से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…
पाकिस्तान से भी कमजोर हुई टीम इंडिया, 93 साल में पहली बार 400 रन की हार
साउथ अफ्रीका ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत का 2-0 से सफाया कर दिया है। गुवाहाटी टेस्ट के पांचवें दिन 549 रन के टारगेट का पीछा कर रही भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में 140 रन पर ऑलआउट हो गई। साउथ अफ्रीका ने मैच 408 रन से जीत लिया। भारत 93 साल के अपने टेस्ट इतिहास में पहली बार 400 रनों से ज्यादा के अंतर से हारा है। पढ़ें पूरी खबर