Gautam Gambhir Test Coaching Update; BCCI | VVS Laxman | गौतम गंभीर ही भारत के टेस्ट कोच रहेंगे: BCCI सचिव सैकिया बोले- लक्ष्मण को कोच बनाने की खबर गलत; बोर्ड ने कोई कदम नहीं उठाया

स्पोर्ट्स डेस्क10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गौतम गंभीर ही भारत के टेस्ट कोच बने रहेंगे। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने साफ किया है कि टेस्ट टीम के नए कोच के तौर पर VVS लक्ष्मण से संपर्क किए जाने की खबरें पूरी तरह गलत और बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि बोर्ड ने टेस्ट टीम के लीडरशिप ग्रुप में बदलाव को लेकर कोई फैसला नहीं किया है।

सैकिया ने ANI से बातचीत में कहा, यह खबर पूरी तरह तथ्यहीन है। कुछ प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान भी इसे चला रहे हैं, लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं है। BCCI इसका सीधा खंडन करता है। यह सिर्फ कल्पना पर आधारित खबर है।

लक्ष्मण को कोच बनाए जाने की खबर हाल के दिनों में कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया था कि टेस्ट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद VVS लक्ष्मण को अगला टेस्ट कोच बनाया जा सकता है। यह अटकलें ऐसे समय में सामने आईं, जब भारत को घर में साउथ अफ्रीका से 2-0 से टेस्ट सीरीज गंवानी पड़ी। इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ भी टीम को 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था।

यह तस्वीर 2022 की है। उस समय हेड कोच राहुल द्रविड़ की गैरमौजूदगी में VVS लक्ष्मण ने भारतीय टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी संभाली थी।

यह तस्वीर 2022 की है। उस समय हेड कोच राहुल द्रविड़ की गैरमौजूदगी में VVS लक्ष्मण ने भारतीय टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी संभाली थी।

वनडे-टी-20 में भारत का प्रदर्शन मजबूत टेस्ट क्रिकेट में हालिया नाकामियों के उलट, सीमित ओवरों में टीम इंडिया का प्रदर्शन मजबूत रहा है। गौतम गंभीर की कोचिंग में भारत ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप T20 बिना कोई मैच हारे जीता। हालांकि टेस्ट में भारत ने उनके कार्यकाल में 7 मैच जीते, 10 हारे और 2 ड्रॉ खेले हैं।

अगली चुनौती टी-20 वर्ल्ड कप आगे की बात करें तो फिलहाल भारत की सबसे बड़ी चुनौती टेस्ट नहीं, बल्कि टी-20 वर्ल्ड कप है। टीम अपने खिताब का बचाव करेगी। इस बार टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथ में होगी। टूर्नामेंट 7 फरवरी से शुरू होगा और भारत अपना पहला मैच उसी दिन मुंबई में अमेरिका के खिलाफ खेलेगा।

भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप की डिफेंडिंग चैंपियन है। 29 जून 2024 को बारबडोस में टीम इंडिया ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब अपने नाम किया था।

भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप की डिफेंडिंग चैंपियन है। 29 जून 2024 को बारबडोस में टीम इंडिया ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब अपने नाम किया था।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment