- Hindi News
- Sports
- Gautam Gambhir Gets Triple Role Offer From Rajasthan Royals Amid India Head Coach Duties
स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को IPL की फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स से बड़ा प्रस्ताव मिला है। रिपोर्ट के मुताबिक, टीम के नए निवेशकों में से एक ने गंभीर को पार्टनर, मेंटर और CEO का ऑफर दिया है।
साथ ही उन्हें 2 से 3 प्रतिशत इक्विटी स्टेक देने की भी पेशकश की गई है। बताया जा रहा है कि फ्रेंचाइजी के अधिकतर मौजूदा शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी नए मालिकों को बेच रहे हैं और सौदा ट्रांसफर प्रक्रिया में है।

गंभीर इंडियन मेन्स क्रिकेट टीम के हेड कोच हैं
हालांकि, गंभीर फिलहाल इंडियन मेन्स क्रिकेट टीम के हेड कोच हैं, ऐसे में वे यह प्रस्ताव स्वीकार नहीं कर सकते। लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों के तहत सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट नियम है कि कोई भी व्यक्ति एक साथ टीम इंडिया और किसी IPL फ्रेंचाइजी के साथ आधिकारिक भूमिका में नहीं रह सकता।
कॉन्ट्रैक्ट 2027 ODI वर्ल्ड कप के बाद खत्म होगा
गंभीर के करीबी सूत्रों का कहना है कि वह अभी पूरी तरह अपने मौजूदा पद पर रहेंगे। इनका BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट है, जो 2027 ODI वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो जाएगा।
संन्यास के बाद गंभीर IPL में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वे 2022 और 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मेंटर रहे और टीम को दोनों बार प्लेऑफ तक पहुंचाया। इसके बाद 2024 सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के साथ जुड़कर फ्रेंचाइजी को तीसरा IPL खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

फिलहाल गंभीर टीम इंडिया के साथ टी-20 वर्ल्ड कप अभियान में व्यस्त हैं। भारत लगातार तीन ग्रुप मैच जीतकर सुपर-8 में पहुंच चुका है और बुधवार को नीदरलैंड से भिड़ेगा।
————————————-
क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
————————
यह खबर भी पढ़ें…
चिन्नास्वामी स्टेडियम में IPL मैचों की इजाजत:शिवकुमार ने X पर पोस्ट कर दी जानकारी,कर्नाटक सरकार ने शर्तों के साथ दी मंजूरी

2025 में पहली बार IPL जीतने वाली टीम RCB का होमग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम है।
कर्नाटक सरकार की कैबिनेट ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में IPL मैच आयोजित करने की मंजूरी दे दी है। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने इसकी जानकारी X पर दी है। कुछ शर्तों के साथ IPL मैच कराए जाएंगे। टिकटिंग, भीड़ नियंत्रण और स्टेडियम में प्रवेश से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा। पूरी खबर पढ़े
