Site icon Newsleak

FSL में 28 पदों पर आवेदन की कल लास्ट डेट:जानिए-कौन-कौन से पदों के लिए मांगे है RPSC ने ऑनलाइन आवेदन


राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला के लिए विभिन्न 28 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की कल लास्ट डेट हैं। इसमें सहायक निदेशक- डीएनए डिवीजन के 8 एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी- डीएनए डिवीजन के 12, सेरोलॉजी डिवीजन के 3, नारकोटिक्स डिवीजन के 1, बायोलॉजी डिवीजन के 2 तथा केमिस्ट्री डिवीजन के 2 पद है। आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 दिसंबर 2025 से जारी है। 27 जनवरी 2026 की रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। परीक्षा तिथि व स्थान के संबंध में यथासमय सूचित कर दिया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता, वर्गवार वर्गीकरण एवं अन्य जानकारी संबंधी विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। ………. पढें ये खबर भी…. RPSC की शिकायत सरकार ने कर्मचारी चयन बोर्ड को भेजी:RTI में भी एग्जाम के मार्क्स नहीं बता रहा आयोग, कैंडिडेट बोला- सुप्रीम-कोर्ट के आदेश की अवहेलना RAS भर्ती परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट 15 अक्टूबर 2025 को जारी किया गया था। इसके बावजूद राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने भर्ती परीक्षा के पूर्ण परिणाम, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के अंक और मेरिट रैंक सार्वजनिक नहीं किए है। सूचना का अधिकार अधिनियम -2005 (RTI) के तहत भी आयोग ने सूचना देने से इनकार कर दिया। पूरी खबर पढे़ें

Source link

Exit mobile version