Site icon Newsleak

Former Union Minister Abu Hasem Khan Passes Away

  • Hindi News
  • Career
  • Former Union Minister Abu Hasem Khan Passes Away | Current Affairs Update

28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…

नेशनल (National)

1. नारी शक्ति अधिनियम संशोधन 2023 ड्राफ्ट को मंजूरी

8 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में नारी शक्ति अधिनियम संशोधन के ड्राफ्ट बिल को मंजूरी मिली।

  • इसे नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन भी नाम दिया गया है।
  • नारी शक्ति अधिनियम संशोधन के बाद लोकसभा, राज्यसभा और दिल्ली विधानसभा में एक तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।
  • नारी शक्ति अधिनियम संशोधन के बाद लोकसभा की सीटें 543 से बढ़ाकर 816 की जाएंगी।
  • महिला आरक्षण वर्टिकल आधार पर अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) की महिलाओं के लिए होगा।
  • नारी शक्ति अधिनियम संशोधन पहली जनगणना के बाद जारी हुए आंकड़ों के आधार पर लागू किया जाएगा।
  • संसद से मंजूरी मिलने के बाद ये कानून 31 मार्च 2029 से लागू हो सकता है और इसकी टाइम लिमिट 15 साल रखी गई है।
  • 1996 में ससंद में पहली बार महिला आरक्षण विधेयक पेश किया गया था।
  • 1998 से 2003 तक सरकार ने 4 बार विधेयक पेश किए लेकिन सरकार पास करवाने में असफल रही।
  • 2009 में सरकर ने विरोध प्रदर्शनों के बीच विधेयक पेश किया था। 2010 में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राज्यसभा में इसे पारित किया था
  • महिला आरक्षण अधिनियम (128 संशोधन) पहली बार 2023 में लागू हुआ था।

निधन (DEATH)

2. पूर्व केंद्रीय मंत्री अबू हासेम खान का निधन

8 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के सीनियर कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अबू हासेम खान चौधरी का निधन हो गया। वे 88 साल के थे।

  • अबू हासेम 1996 से 2006 तक कालियाचोक विधानसभा सीट से विधायक थे।
  • हासेम 2009 में मालदा दक्षिण संसदीय क्षेत्र से सांसद रहे।
  • 2011 से 2014 तक हासेम हेल्थ एंड फैमली वेल्फेयर मंत्री रहे।
  • हासेम 2014 से 2019 तक दोबारा एमपी चुने गए।
  • हासेम, बड़े भाई एबीए गनी खान चौधरी के मार्गदर्शन में राजनीति में आए। गनी खान चौधरी भी पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे थे।

अबू हासेम ‘दालू बाबू’ के नाम से मशहूर थे।

इंटरनेशनल (International)

3. विदेश मंत्री एस जयशंकर मॉरीशस और UAE की यात्रा पर

10 अप्रैल को विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर मॉरीशस और UAE की यात्रा के पहले चरण में मॉरीशस पहुंचे।

  • एस जयशंकर इस यात्रा में सबसे पहले 9वीं इंडियन ओशियन कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेंगे और प्रमुख भाषण देंगे।
  • एस जयशंकर इसके साथ ही इंडियन ओशियन कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने वाले देशों के प्रमुखों से भी मुलाकात करेंगे।
  • इस कॉन्फ्रेंस में समुद्री सुरक्षा, ट्रेड और सप्लाई चेन और ब्लू इकोनॉमी पर चर्चा होगी। इसके बाद 11 अप्रैल को जयशंकर UAE पहुंचेंगे।
  • UAE की यात्रा के दौरान एस जयशंकर सीनियर लीडर्स से मुलाकात करेंगे और स्ट्रैटेजिक पार्ट्नर्शिप पर बातचीत करेंगे।
  • इंडियन ओशियन कॉन्फ्रेंस भारत के विदेश मंत्रालय और भारत-स्थित थिंक टैंक इंडिया फाउंडेशन संयुक्त रूप से आयोजित कर रहे हैं।
  • हिन्द महासागर में कार्गो शिप और फेसिलिटी की सुरक्षा को लेकर साल 2016 में तत्कालीन विदेश मंत्री और बीजेपी की दिवंगत वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज ने इसकी स्थापना की थी।
  • एस जयशंकर की ये यात्रा भारत की ‘नेवर फर्स्ट पॉलिसी’ का हिस्सा है। इसका विजन महासागर और ग्लोबल साउथ से जुड़ा है।

एस जयशंकर यात्रा के दौरान मॉरीशस के विदेश मंत्री धनंजय रितिश रामफुल से मुलाकात करेंगे।

4. भारत-इजिप्ट जॉइन्ट स्पेशल फोर्सेज एक्सरसाइज साइक्लोन -IV शुरू

9 अप्रैल को भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-इजिप्ट जॉइन्ट स्पेशल फोर्सेज एक्सरसाइज साइक्लोन -IV में हिस्सा लेने के के लिए इजिप्ट रवाना हुई। ये इसका चौथा एडिशन है।

  • ये जॉइन्ट एक्सरसाइज 9 से 17 अप्रैल तक इजिप्ट के अंशास में की जाएगी।
  • ये जॉइन्ट एक्सरसाइज दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग को मजबूत करने के लिए है।
  • इस जॉइन्ट एक्सरसाइज में इंडियन फोर्स में स्पेशल फोर्सेज (पैरा स्पेशल फोर्स) यूनिट के 25 जवान शामिल हैं।
  • इंडियन फोर्स के जवान इजिप्ट में स्पेशल फोर्स ऑपरेशनल सेटिंग की ट्रेनिंग लेंगे।
  • इस जॉइन्ट एक्सरसाइज में दोनों देश काउंटर टेरेरिज्म के लिए अपने अनुभव और प्रैक्टिस शेयर करेंगे।
  • इस जॉइन्ट एक्सरसाइज में डेजर्ट वारफेयर (रेगिस्तानी युद्ध) और अर्बन कॉमबेट में कॉर्डिनेशन बिल्ड किया जाएगा।

भारत-इजिप्ट जॉइन्ट स्पेशल फोर्सेज एक्सरसाइज साइक्लोन का पिछला एडिशन भारत में हुआ था।

मिसलीनियस (MISCELLANEOUS)

5. भारत ने COP33 की मेजबानी से नाम वापस लिया

8 अप्रैल को भारत ने यूनाइटेड नेशन फ्रेमवर्क कन्वेंशन (UNFCCC) 2028 के 33वें क्लाइमेट चेंज कन्वेन्शन (COP 33) की मेजबानी से अपना नाम वापस ले लिया है।

  • 2023 में UAE में हुए क्लाइमेट चेंज कन्वेन्शन (COP-28) के मौके पर पीएम मोदी ने भारत के मेजबानी करने की पेशकश की थी।
  • UNFCCC दुनिया का सबसे बड़ा क्लाइमेट फोरम है, इसमें 200 देश शामिल हैं।
  • क्लाइमेट चेंज कन्वेन्शन (COP) को इसे होस्ट करने वाले देश ही हर साल बदलते रहते हैं।
  • यूनाइटेड नेशन क्लाइमेट एग्रीमेंट मनाने वाले सदस्य इसका हिस्सा होते हैं।
  • UNFCCC क्लाइमेट चेंज को लेकर उठाए गए कदमों को रिव्यू करता है।
  • UNFCCC में क्लाइमेट से जुड़े फाइनेंशियल और टेक्निकल बदलावों यानी विचारों को साझा किया जाता है।
  • UNFCCC में क्लाइमेट के लिए नए एग्रीमेंट बनाना और ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन (प्रभाव) को कम करना शामिल है।
  • UNFCCC का पूरा नाम यूनाइटेड नेशन फ्रेमवर्क कन्वेंशन है। इसे 9 मई 1992 को न्यूयॉर्क में अपनाया गया था।
  • ब्राजील के रियो डी जनेरियो में अर्थ समिट के दौरान इस पर ऑफिशियली साइन हुए थे।

UNFCCC का हेड क्वार्टर जर्मनी के बून में है।

आज का इतिहास

  • 1875 में स्वामी दयानंद सरस्वती ने आर्यसमाज की स्थापना की।
  • 1912 में टाइटैनिक ब्रिटेन के साउथेप्टन बंदरगाह से अपनी पहली और आखिरी यात्रा पर निकला।
  • 1917 में महात्मा गांधी ने बिहार में 10 अप्रैल, 1917 को ‘चंपारण सत्याग्रह’ की शुरुआत की
  • 1982 में भारत के बहुउद्देशीय उपग्रह इनसेट- 1A का सफल प्रक्षेपण हुआ।

———————

ये खबर भी पढ़ें..

बांग्‍लादेश की नई सरकार के विदेश मंत्री रहमान भारत आए:115 द्वीपों के देश सेशल्‍स को 250 मीट्रिक टन खाद्यान्न भेजा; 9 अप्रैल के करेंट अफेयर्स

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version