Site icon Newsleak

fog in lucknow during ind vs sa t20i | लखनऊ में कोहरे ने बिगाड़ा IND-SA का खेल, VIDEO: फैंस बोले- मजा नहीं आया; अखिलेश ने लिखा- यह फॉग नहीं, स्मॉग है – Lucknow News

कोहरे के कारण भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चौथा टी-20 रद्द कर दिया गया है। मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होना था, लेकिन घने कोहरे की वजह से टॉस भी नहीं हो पाया। अंपायर्स ने 6 बार ग्राउंड कंडीशन का मुआयना किया। लेकिन, रात

.

सचिन तेंदुलकर के फैन सुधीर शंख लेकर आए थे। उन्होंने टीम इंडिया की जीत के लिए शंखनाद भी किया था। साधु-संत भी मैच देखने पहुंचे थे, लेकिन मैच रद्द होने से सारा मजा किरकिरा हो गया। मैच देखने नेपाल से आए शशांक मिश्रा ने कहा- बहुत दूर से मैच देखने आया था, लेकिन मैच रद्द हो गया। बहुत बुरा लगा। आशीष जायसवाल- कुलदीप सिंह ने कहा- मैच नहीं हुआ। मजा नहीं आया है। अब हमारा पैसा वापस होना चाहिए। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा- दिल्ली का प्रदूषण अब लखनऊ तक पहुंच गया है। इसकी वजह कोहरा या फॉग नहीं, स्मॉग है। VIDEO में देखिए मोमेंट्स…

—————————-

कल का LIVE पढ़िए…

लखनऊ में कोहरे ने IND-SA का खेल बिगाड़ा:चौथा T-20 मैच रद्द होने से फैंस मायूस, अखिलेश बोले- यह फॉग नहीं; स्मॉग है

कोहरे के कारण भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चौथा टी-20 रद्द कर दिया गया है। मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होना था, लेकिन घने कोहरे की वजह से टॉस भी नहीं हो पाया। अंपायर्स ने 6 बार ग्राउंड कंडीशन का मुआयना किया। लेकिन, रात 9:30 बजे तक स्थिति में सुधार नहीं होने पर मैच रद्द कर दिया गया। (पूरी LIVE खबर पढ़िए)

Source link

Exit mobile version