Newsleak

Exam Cheating Prevention; Medical Students Holidays Cancelled

  • Hindi News
  • Career
  • NMC Advisory: Exam Cheating Prevention; Medical Students Holidays Cancelled

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

Neet Re exam कल यानी 21 जून को होगा। देश भर में इसकी तैयारियां जारी हैं। इस एग्जाम में नकल रोकने और पेपर लीक से बचने के लिए सरकार ने कड़े प्रतिबंध किए हैं। इसी बीच नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने देश के सभी मेडिकल कॉलेजों में पढ़ रहे MBBS व अन्य मेडिकल स्टूडेंट्स की छुट्टियां 21 और 22 जून को कैंसिल कर दी हैं।

इस संबंध में NMC ने एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि MBBS समेत अन्य मेडिकल स्टूडेंट्स को 20 और 21 जून को छुट्टियां न दी जाएं। हालांकि अगर कोई स्टूडेंट इमर्जेंसी के चलते लीव लेता है तो उसे छुट्‌टी दी जा सकती है। लेकिन इस मामले में भी उचित कारण होने पर ही स्टूडेंट्स को छुट्टी दी जाएगी।

एडवाइजरी के अनुसार, नीट की एग्जाम में इससे पहले भी कुछ मामलों में मेडिकल कॉलेजों के स्टूडेंट्स की एग्जाम से जुड़ी संदिग्ध गतिविधियाों से जुड़ने की बात सामने आ चुकी है।

ऐसे में मेडिकल संस्थानों और कॉलेजों को सतर्क रहना जरूरी है। NMC के अनुसार इस निर्देश के पीछे का उद्देश्य किसी भी तरह की अनियमितता को रोकना और परीक्षा प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनाए रखना है।

NMC ने इस एडवाइजरी में लिखा है कि शिक्षा मंत्रालय से प्राप्त लेटर के सदंर्भ में ये निर्देश जारी किए जा रहे हैं। इसमें नीट री-एग्जाम सही तरीके से संचालन के लिए ये पहल की जा रही है। इसके तहत सभी मेडिकल कॉलेजों को सुनिश्चित करने के लिए निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा।

पेपर लीक के बाद रद्द हुआ था एग्जाम

21 जून को नीट री-एग्जाम का आयोजन होगा। इससे पहले 3 मई को नीट यूजी 2026 का आयोजन किया गया था, लेकिन पेपर लीक सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने नीट यूजी 2026 को रद्द कर दिया गया था।

ये खबर भी पढ़ें

QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 जारी:टॉप 100 में एक भी भारतीय यूनिवर्सिटी नहीं, भारत में IIT दिल्ली टॉप पर, DU-JNU की रैकिंग सुधरी

QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 जारी हो गई है। इस रैंकिंग द्वारा जारी टॉप 100 यूनिवर्सिटी की रैंकिंग में एक भी भारत का संस्थान शामिल नहीं हो सका है। वहीं टॉप 200 की लिस्ट में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) दिल्ली ने एक बार फिर भारत के सबसे अच्छे एजुकेशन और रिसर्च संस्थान के तौर पर अपनी जगह बनाई है। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version