Site icon Newsleak

Ex-Google Employee Quits $4.25 Cr Job, Opens BBQ Restaurant in Texas

  • Hindi News
  • Career
  • Ex Google Employee Quits $4.25 Cr Job, Opens BBQ Restaurant In Texas

17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गूगल के पूर्व कर्मचारी सलाहुद्दीन अब्दुल-काफी ने पिछले साल 4.2 करोड़ रुपये सालाना की नौकरी छोड़ कर अपना रेस्टोरेंट खोल लिया। अब अमेरिका के टेक्सास में उनका रेस्टोरेंट हलाल बार्बेक्यू (BBQ) के नाम से मशहूर हो गया।

उनकी कहानी सोशल मीडिया पर जमकर पसंद की जा रही है। अब्दुल काफी ने गूगल से पहले माइक्रोसॉफ्ट, यूट्यूब और क्रूज में भी 14 साल तक नौकरी की थी। उनकी उम्र 35 साल है।

सलाहुद्दीन ने क्यों छोड़ी नौकरी

सलाहुद्दीन ने बताया कि उनका टेक इंडस्ट्री से मन भर गया था। उन्हें महसूस हुआ कि यहां काम सिर्फ पैसा कमाने के लिए हो रहा है, न कि लोगों की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए। इसी वजह से उन्होंने गूगल की नौकरी छाड़ दी और एक नॉन-प्रॉफिट (NGO) संस्था से जुड़ गए।

दोस्तों की तारीफ से आया रेस्टोरेंट का आइडिया

नौकरी के साथ-साथ सलाहुद्दीन को खाना पकाने का बहुत शौक था। वह अक्सर दोस्तों के लिए डिनर पार्टियां और बार्बेक्यू होस्ट करते थे। दोस्तों को उनका बनाया खाना इतना पसंद आया कि उन्होंने कहा कि ऐसा स्वाद पहले कभी नहीं चखा।

दोस्ती से मिली तारीफ के चलते उनके दिमाग में रेस्टोरेंट खोलने का आइडिया आया। उन्होंने सोचा कि क्यों न टेक्सास बार्बेक्यू में कुछ नया ट्राई किया जाए। इसके बाद दिसंबर 2024 में Kafi BBQ नाम से अपना रेस्टोरेंट खोला। शुरुआत इतनी अच्छी थी कि उन्होंने 3 दिन के लिए जो खाना बनाया था, वह पहले ही दिन खत्म हो गया और उन्हें उसी रात दोबारा खाना बनाना पड़ा।

इतनी बड़ी कमाई के बाद भी सलाहुद्दीन ने रेस्टोरेंट से खुद के लिए एक भी रुपया सैलरी नहीं ली है। वह अपनी पुरानी बचत से ही अपना खर्च चला रहे हैं। रेस्टोरेंट खोलने में करीब 8.4 करोड़ रुपये का खर्च हुआ था। इसे वह अभी तक पूरी तरह वसूल नहीं पाए हैं।

सलाहुद्दीन के अनुसार उसके पेरेंट्स इराकी थे। उन्होंने बचपन में नॉन हलाल रेस्टोरेंट जो कांसास सिटी बार्बेक्यू में जो खाना खाया था, वह उनकी इंस्पिरेशन बना। इतनी अच्छी कमाई के बाद भी काफी ने इस रेस्टोरेंट में से अपनी सैलरी अभी तक नहीं निकाली है। वे कहते हैं कि उनके रेस्टोरेंट को चलाने का खर्च बहुत ज्यादा है। वे अपनी बचत से गुजारा करते हुए सारा पैसा वापस बिजनेस में ही लगा रहे हैं। रेस्टोरेंट की मार्केटिंग और अन्य कामों में भी उनका बहुत पैसा खर्च हो जाता है।

मेटा की नौकरी छोड़ी और बेच रहे नूडल्स

मेटा के एक कर्मचारी एल्विन ने अपनी नौकरी सिर्फ इसलिए छोड़ दी क्योंकि उसे ये बोरिंग लगी। नौकरी छोड़ने के बाद अब वह नूडल्स बेचने का काम कर रहा है। अपनी इस कहानी को एल्विन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया जो तेजी से वायरल हो रही है।

लोकल फूड मार्केट में लगाया स्टॉल

नौकरी छोड़ने के बाद एल्विन ने लोकल फूड मार्केट में हॉक्केन मी का स्टॉल लगाना शुरू कर दिया। एल्विन टैन से जब पूछा गया कि उन्होंने इतनी बड़ी कंपनी क्यों छोड़ी तो उन्होंने कहा कि सॉफ्टवेयर इंजीनियर बोरिंग है।

बताया अपनी कंपनी का हाल

जब लुइसा ते ने कहा कि मेटा में काम करना लोगों का सपना होता है तो एल्विन ने जवाब दिया कि बड़ी कंपनियों में लगातार छंटनी हो रही है। मेरी खुद ही टीम कई बार रीस्ट्रक्चर हुई। ऑफिस के अंदर जाने से पहले यह सबका सपना होता है लेकिन एक बार जब आप वहां पहुंच जाते हैं तो सोचने लगते हैं कि जिंदगी में करने के लिए और क्या-क्या चीजें बची हैं।

नौकरी छोड़ने का कोई दुख नहीं

एल्विन ने अपने इंटरव्यू में बताया कि मेटा की जॉब और नूडल्स के स्टॉल की कमाई में बहुत अंतर है। मेटा में नौकरी करते हुए उन्हें नूडल्स के स्टॉल्स से दो से तीन गुना ज्यादा सैलरी मिलती थी। लेकिन इसके बाद भी उन्हें मेटा की नौकरी छोड़ने का दुख नहीं था। अब वह जो काम कर रहे हैं, उससे उन्हें ज्यादा खुशी मिलती है।

————-

ये खबर भी पढ़ें…

महाराष्ट्र में TET पेपर लीक, एग्जाम कल होना था:सरकार ने परीक्षा रद्द की; पेपर ठाणे से बरामद, पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा

महाराष्ट्र में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का क्वेश्चन पेपर करीब 24 घंटे पहले लीक हो गया। एग्जाम रविवार को होना था। महाराष्ट्र स्टेट एग्जामिनेशन काउंसिल (MSEC) ने इसके बाद परीक्षा स्थगित कर दी है। नई तारीखों का ऐलान बाद में किया जाएगा। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version