पर्थ20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बेन स्टोक्स एक बार फिर द एशेज सीरीज में इंग्लैंड की कप्तानी कर रहे हैं।
इंग्लिश क्रिकेट बोर्ड ने द एशेज सीरीज के लिए 12 मेंबर्स की टीम जारी कर दी है। टीम को 21 नवंबर से पर्थ स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेलना है। भारतीय समय के अनुसार यह मैच सुबह 7:50 बजे से शुरू होगा।
एशेज सीरीज ऑस्ट्रेलिया के पास है। टीम ने 2021 के सीजन में 5 मैचों में से 4 जीते थे, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा था। उसके बाद 2023 की सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही थी।
पर्थ टेस्ट के लिए जारी इंग्लैंड की टीम। (फोटो- ECB)
पर्थ टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम
बेन स्टोक्स (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, शोएब बसीर, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जैमी स्मिथ और मार्क वुड।
स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करेंगे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 5 नवंबर को पर्थ टेस्ट के लिए 15 मेंबर्स की टीम जारी कर दी थी। इसमें चोटिल पैट कमिंस की जगह स्टीव स्मिथ को पहले टेस्ट के लिए कप्तान बनाया गया था। तेज गेंदबाजों में मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और स्कॉट बोलैंड शामिल थे। ब्रेंडन डॉजेट और शॉन एबट भी तेज गेंदबाजी के विकल्प रखे गए थे।
स्टीव स्मिथ पहले टेस्ट में कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे।
5 नवंबर को जारी ऑस्ट्रेलिया की टीम स्टीव स्मिथ (कप्तान), शॉन एबट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, ब्रेंडन डॉजेट, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लायन, मिचेल स्टार्क, जैक वेदराल्ड, ब्यू वेबस्टर।
हेजलवुड चोटिल हुए, डॉगेट डेब्यू कर सकते हैं 13 नवंबर को ऑस्ट्रेलियाई पेसर जोश हेजलवुड शैफील्ड शील्ड के एक मैच में चोटिल हो गए थे। उन्हें सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर न्यू साउथ वेल्स और विक्टोरिया के मैच में दाहिनी हैमस्ट्रिंग में जकड़न महसूस हुई थी। उनकी जगह क्वीनसलैंड के तेज गेंदबाज माइकल नीसर को टीम में शामिल किया गया। इस मैच में ब्रेंडन डॉगेट डेब्यू कर सकते हैं। टीम के कप्तान कप्तान पैट कमिंस भी नहीं खेल रहे हैं। लांस मॉरिस, झाय रिचर्डसन और स्पेंसर जॉनसन पहले से ही चोटिल हैं।
शैफील्ड शील्ड मैच के दौरान इंजर्ड हुए हेजलवुड।
पिछले 8 साल से ऑस्ट्रेलिया के पास है एशेज एशेज ट्रॉफी पिछले 8 साल से ऑस्ट्रेलिया के पास है। टीम ने पिछली बार 2015 में इसे जीता था। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने 2017 में अपने घर में 4-0 की जीत दर्ज की थी। इंग्लैंड ने 2011 से ऑस्ट्रेलिया में कोई टेस्ट मैच नहीं जीता है। उसने आस्ट्रेलिया में आखिरी सीरीज भी 2011 में ही जीती थी।
इस बार 5 टेस्ट मैचों की सीरीज ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में शुरू होगी। दूसरा टेस्ट ब्रिस्बेन के गाबा में 4 दिसंबर से शुरू होगा। यह दिन रात्रि टेस्ट मैच होगा। तीसरा टेस्ट एडिलेड ओवल में 17 से 21 दिसंबर तक खेला जाएगा। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड अपने पारंपरिक बॉक्सिंग डे टेस्ट की होस्ट 26 दिसंबर से करेगा। पांचवां टेस्ट सिडनी में चार जनवरी से शुरू होगा।
—————————————————–
टेस्ट क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…
कप्तान गिल भारतीय टीम के साथ गुवाहाटी जाएंगे; BCCI ने कहा- खेलने पर फैसला बाद में लेंगे
भारतीय कप्तान शुभमन गिल पर BCCI ने मेडिकल अपडेट दिया है। बुधवार को भारतीय बोर्ड ने एक प्रेस रिलीज के जरिए बताया- ‘गिल तेजी से रिकवर कर रहे हैं। वे 19 नवंबर को टीम के साथ गुवाहाटी जाएंगे। मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर रखेगी। उनके दूसरा टेस्ट में खेलने को लेकर फैसला बाद में लिया जाएगा।’ पढ़ें पूरी खबर