Newsleak

ENG Vs NEP T20 World Cup 2026 LIVE Score Update; Harry Brook Rohit Paudel

स्पोर्ट्स डेस्क19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शनिवार को क्रिकेट फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। 2022 की चैंपियन इंग्लैंड अपने अभियान की शुरुआत नेपाल के खिलाफ करेगी। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाने वाला यह मुकाबला टूर्नामेंट का पांचवां मैच होगा। क्रिकेट इतिहास में यह पहली बार है जब इंग्लैंड और नेपाल की टीमें टी-20 इंटरनेशनल में आमने-सामने होंगी।

2024 के बाद इंग्लैंड के टॉप टी-20 प्लेयर्स

जोस बटलर: इंग्लैंड के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक। बटलर ने 147 मैचों में 3950 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 148.66 का है, जिनमें 1 शतक और 28 अर्धशतक शामिल हैं।

आदिल रशीद: गेंदबाजी आक्रमण की जान। रशीद ने 137 मैचों में 150 विकेट झटके हैं। 7.44 की इकोनॉमी उन्हें बेहद खतरनाक बनाती है।

जोफ्रा आर्चर: चोट के बाद वापसी कर रहे आर्चर की रफ्तार नेपाल के लिए बड़ी चुनौती होगी। श्रीलंका के खिलाफ हालिया सीरीज में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है।

मौजूदा फॉर्म इंग्लैंड: पूर्व चैंपियन इंग्लैंड ICC रैंकिंग में तीसरे स्थान पर है। वर्ल्ड कप से ठीक पहले टीम ने न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीतकर अपने इरादे साफ कर दिए हैं। इस बार टीम नए कप्तान हैरी ब्रूक के नेतृत्व में मैदान पर है।

नेपाल: नेपाल की टीम एशिया और ईस्ट-एशिया पैसिफिक क्वालिफायर में अजेय रहकर यहां तक पहुंची। टीम ने ग्रुप स्टेज और सुपर सिक्स के सभी मैच जीतकर वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया। नेपाल की टीम 2014 में अफगानिस्तान को वर्ल्ड कप में हरा चुकी है। टीम ने टूर्नामेंट में 2 ही मैच जीते हैं।

2024 के बाद नेपाल के टॉप टी-20 प्लेयर्स

दीपेंद्र सिंह ऐरी: नेपाल की सबसे बड़ी उम्मीद। उनके नाम 9 गेंद पर सबसे तेज टी-20 इंटरनेशनल फिफ्टी का रिकॉर्ड है। उन्होंने 90 मैचों में 139.11 की स्ट्राइक रेट से 1956 रन बनाए हैं।

संदीप लामिछाने: टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाज। संदीप ने 67 मैचों में 129 विकेट लिए हैं, जिसमें 9 रन देकर 5 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

पिच रिपोर्ट वानखेड़े की पिच हमेशा से रनों के लिए जानी जाती है। छोटी बाउंड्री के कारण यहाँ फिल सॉल्ट और बटलर जैसे पावर हिटर्स को बड़े शॉट्स खेलने में आसानी होगी। हालांकि शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल सकती है, लेकिन स्पिनर्स के लिए यहाँ मदद कम है। यहाँ औसत स्कोर 180+ रहता है, जो 220 तक भी जा सकता है।

वेदर रिपोर्ट मुंबई में शनिवार को तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। उमस (Humidity) ज्यादा होने के कारण खिलाड़ियों को परेशानी हो सकती है। मैच शाम को है, इसलिए दूसरी पारी में ओस (Dew) एक बड़ा फैक्टर साबित होगी। मौसम विभाग के अनुसार बारिश की कोई संभावना नहीं है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), विल जैक्स, हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, सैम करन, जैमी ओवरटन, लियम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद।

नेपाल: कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख, रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, संदीप जोरा, आरिफ शेख, गुलशन झा, लोकेश बम, सोमपाल कामी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने।

मैच कहां देखें? इस मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, मोबाइल और ओटीटी यूजर्स जियोहॉटस्टार पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। मैच के हर पल के अपडेट्स के लिए आप दैनिक भास्कर ऐप से भी जुड़े रह सकते हैं।

_______________

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

T20 वर्ल्डकप 2026 सूर्या ने कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा:सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द अवॉर्ड जीते, USA ने 3 कैच छोड़े; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में जीत से शुरुआत की है। कप्तान सूर्या ने न सिर्फ मैच जिताऊ पारी खेली, बल्कि विराट कोहली का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। वे टी-20 में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय बन गए। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version