Site icon Newsleak

E-Mitra operators will check educational qualifications before filling out forms, and the RPSC will take action; a letter has been written to the Information and Technology Communications Department and the Collectors. | फार्म भरने से पहले ई-मित्र संचालक चेक करेगा शैक्षणिक योग्यता: RPSC करेगा कार्रवाई; सूचना एवं प्रौद्योगिकी संचार विभाग व कलेक्टर्स को लिखा पत्र – Ajmer News

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने प्रदेश में संचालित 80 हजार ई-मित्र कियोस्क संचालकों द्वारा की जा रही गंभीर लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने पाया है कि कई ई-मित्र संचालक बिना शैक्षणिक योग्यता जांचे ही अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदन भर रहे हैं, जिसके कारण

.

इस संबंध में आयोग द्वारा सूचना एवं प्रौद्योगिकी और संचार विभाग को ई मित्र संचालकों को निर्देशित करने के संबंध में पत्र प्रेषित किया जा चुका है। साथ ही आयोग द्वारा राज्य के सभी जिला कलेक्टरों से भी आग्रह किया गया है, कि वे अपने जिले के ई-मित्र संचालकों की निगरानी करें और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करें।

करोड़ों की बरबादी, इसलिए लिया निर्णय

आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया-जब भी किसी भर्ती का विज्ञापन निकलता है, तो ई-मित्र संचालक अभ्यर्थी की मूल शैक्षणिक योग्यता की जांच नहीं करते। वे केवल मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी के जरिए आवेदन पत्र भर देते हैं। इस लापरवाही के कारण कई भर्तियों में लाखों की संख्या में ऐसे अभ्यर्थी आवेदन कर देते हैं जो उस पद के लिए वांछित शैक्षणिक योग्यता तक नहीं रखते हैं। इससे परीक्षाओं के आयोजन में अनावश्यक श्रम, समय और सरकारी धन के करोड़ों रुपए बर्बादी होती है।

कानूनी कार्रवाई की चेतावनी ​आयोग ने स्पष्ट किया है कि गलत तरीके से आवेदन भरना केवल अभ्यर्थी की गलती ही नहीं है। ऐसा करने वाले ई-मित्र संचालक भी भारतीय न्याय संहिता की धारा 217 के तहत अपराध के भागीदार हैं।

  • अनिवार्य जांच: अब ई-मित्र संचालकों को फॉर्म भरने से पहले यह सुनिश्चित करना होगा कि अभ्यर्थी के पास उस पद के लिए आवश्यक न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता है या नहीं।
  • प्रशिक्षण और निर्देश: प्रदेश के सभी ई-मित्र संचालकों को इस संबंध में आवश्यक प्रशिक्षण और दिशा-निर्देश देने के लिए सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग को कहा गया है।

कैंडिडेट्स को भी दी चेतावनी ​यदि आप भी ई-मित्र के माध्यम से फॉर्म भरवा रहे हैं, तो सुनिश्चित करें कि आप विज्ञापन में वंचित न्यूनतमशेष वांछित शैक्षणिक योग्यताएं पूरी करते हों, अन्यथा आप और कियोस्क संचालक दोनों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जा सकती है।

…………

पढें ये खबर भी….

RAS-2023 रिजल्ट एनालिसेस, 56% ग्रामीण क्षेत्र से सलेक्ट:60% की पहले ही सरकारी-निजी जॉब; जयपुर-RU से सर्वाधिक इंटरव्यू में चयनित

RAS भर्ती-2023 के परिणामों में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। प्रशासनिक सेवाओं में जाने वाले आधे से ज्यादा 1210 कैंडिडेट्स ग्रामीण पृष्ठभूमि के हैं। राजस्थान लोक सेवा आयोग के विस्तृत एनालिसिस में खुलासा हुआ है कि कुल चयनित 2166 अभ्यर्थियों में से 55.86 प्रतिशत कैंडिडेट्स ग्रामीण क्षेत्रों से हैं। पूरी खबर पढें

Source link

Exit mobile version