बेंगलुरु35 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

तिलक वर्मा ने पहली पारी में नाबाद 116 रन और दूसरी पारी में नाबाद 51 रन बनाए। वे प्लेयर ऑफ मैच बने।
साउथ जोन ने दलीप ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में नॉर्थ जोन को 7 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही टीम ने 6 सितंबर से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले फाइनल में जगह बना ली। उसका मुकाबला वैभव सूर्यवंशी के ईस्ट जोन से होगा।
साउथ जोन को चौथी पारी में 181 रन का टारगेट मिला था। टीम ने 43.1 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पहली पारी में नाबाद 116 रन बनाने वाले साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा ने दूसरी पारी में भी नाबाद 51 रन की पारी खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
जीत के बाद साउथ जोन के तिलक वर्मा और समरण रविचंद्रन। दोनों के बीच नाबाद 80 रन की साझेदारी हुई।
निधीश ने दूसरी पारी में 5 विकेट लिए
नॉर्थ जोन ने चौथे दिन की शुरुआत 7 विकेट पर 256 रन से की। अंशुल कंबोज और निशांत सिंधु ने पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन एमडी निधीश की शानदार गेंदबाजी के सामने नॉर्थ जोन का लोअर-ऑर्डर नहीं टिक सका। निधीश ने कंबोज, बरार और अर्शदीप सिंह को बोल्ड कर पारी 297 रन पर समेट दी।
निधीश ने 56 रन देकर 5 विकेट झटके। कावुरी साईंतेजा और श्रेयस गोपाल ने 2-2 विकेट लिए। विधवत केवरप्पा को 1 विकेट मिला।
5 विकेट लेने के बाद भगवान का शुक्रिया अदा करते निधीश।
भटोली और जगदीसन ने दी तेज शुरुआत
181 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ जोन को रिकी भुई (42 रन, 53 गेंद) और नारायण जगदीसन (43 रन) ने मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी हुई। भुई के आउट होने के बाद शेख रशीद (1) जल्द ही आबिद मुश्ताक का शिकार बन गए।
लंच के बाद तिलक और स्मरण ने
टीम को 102 रन के स्कोर पर जगदीसन के रूप में तीसरा झटका लगा। इसके बाद तिलक वर्मा (नाबाद 51) और आर स्मरण (नाबाद 32) ने चौथे विकेट के लिए नाबाद 80 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी। तिलक ने चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई और साथ ही अपना अर्धशतक भी पूरा किया।
—————————————–
पहले सेमीफाइनल मैच की खबर भी पढ़ें…
ईस्ट जोन दलीप ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा:डिफेंडिंग चैंपियन सेंट्रल जोन को 4 विकेट से हराया; सूर्यवंशी ने 92 और 40 रन बनाए
ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। उसने मंगलवार को समाप्त हुए सेमीफाइनल मैच में डिफेंडिंग चैंपियन सेंट्रल जोन को 4 विकेट से हराया। पूरी खबर पढ़ें…