Donald Trump Jr. arrives in India for the second time | डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर दूसरी बार भारत पहुंचे: यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सिल्वेनिया से पढ़ाई, प्रेसिडेंट बाइडेन को पेडोफाइल कहा, पिता के लिए इलेक्शन कैंपेन किए

38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर शुक्रवार, 21 नवंबर को राजस्थान के उदयपुर पहुंचे। वो अमेरिकी अरबपति बिजनेसमैन रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना (एलिजाबेथ) और वामसी गडिराजू की शादी में शामिल होंगे। पिछोला झील के बीच बने जगमंदिर आइलैंड पैलेस में 23 नवंबर को रॉयल वेडिंग होगी।

डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर की यह दूसरी भारत यात्रा है। उन्होंने आखिरी बार फरवरी 2018 में भारत का दौरा किया था। उस दौरान उन्होंने दिल्ली, मुंबई, पुणे और कोलकाता का टूर किया था।

ट्रम्प के सबसे बड़े बेटे हैं

जूनियर ट्रम्प का जन्म न्यूयॉर्क सिटी के मैनहैटन में हुआ। वो अमेरिका के 45वें और 47वें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पहली पत्नी इवाना ट्रम्प के सबसे बड़े बेटे हैं। उनके दो छोटे भाई-बहन हैं- इवांका और एरिक।

इकोनॉमिक्स ग्रेजुएट हैं

ट्रम्प की शुरुआती शिक्षा बर्कली स्कूल में हुई। फिर उन्हें पेन्सिल्वेनिया के बोर्डिंग स्कूल में भेज दिया गया। स्कूलिंग के बाद उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सिल्वेनिया से इकोनॉमिक्स में बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री हासिल की।

जब ट्रम्प 12 साल के थे, तब उनके माता-पिता का तलाक हो गया। तलाक के बाद ट्रम्प जूनियर एक साल तक अपने पिता से दूर रहे। वो इस बात से बेहद नाराज थे कि उनके पिता ने फैमिली तोड़ दी।

डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर, डोनाल्ड ट्रम्प और इवांका ट्रम्प (बाएं से दांए)

डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर, डोनाल्ड ट्रम्प और इवांका ट्रम्प (बाएं से दांए)

ग्रेजुएशन के बाद पिता की कंपनी से जुड़े

2000 में ग्रेजुएशन के बाद, ट्रम्प अमेरिकी स्टेट कोलोराडो के ऐस्पेन चले गए। यहां उन्होंने एक साल तक बारटेंडर के रूप में काम किया। इसके बाद वे न्यूयॉर्क लौट आए और अपने पिता की कंपनी ट्रम्प ऑर्गनाइजेशन (Trump Organization) से जुड़ गए।

ट्रम्प ने शुरुआत में कई बिल्डिंग प्रोजेक्ट्स की मॉनिटरिंग की। इनमें 40 वॉल स्ट्रीट, ट्रम्प इंटरनेशनल होटल एंड टॉवर और ट्रम्प पार्क एवेन्यू शामिल थे। साल 2006 में उन्होंने ट्रम्प मॉर्टगेज लॉन्च करने में मदद की, लेकिन ये कंपनी एक साल से भी कम समय में बंद हो गई। इसके बाद वो साल 2009 में ट्रम्प इंटरनेशनल होटल एंड टॉवर शिकागो और 2010 में ट्रम्प सोहो में शामिल हुए।

पहली शादी टूट गई

इसी दौरान ट्रम्प जूनियर की मुलाकात वेनेसा हेडन से हुई। फिर दोनों ने साल 2005 में शादी कर ली। उनके पांच बच्चे हुए, लेकिन 2018 में दोनों का तलाक हो गया। फिलहाल अभी वो फॉक्स न्यूज की होस्ट रहीं किम्बर्ली गिलफॉयल (Kimberly Guilfoyle) के साथ रिश्ते में हैं।

साल 2010 में वो कैम्ब्रिज हूज हू (Cambridge Who”s Who) के स्पोक्सपर्सन और ग्लोबल ब्रैंडिंग के एग्जीक्यूटिव डायरेक्ट बने। यह एक ऐसी पब्लिशिंग कंपनी है, जिसके खिलाफ उस समय तक सैकड़ों शिकायतें बेटर बिजनेस ब्यूरो (Better Business Bureau) में दर्ज थीं।

रियलिटी टीवी शो में भी काम किया

ट्रम्प जूनियर 2005 से 2015 तक अपने पिता द्वारा होस्ट रियलिटी टीवी शो The Apprentice में भी नियमित रूप से दिखाई देते रहे। वो इस शो में गेस्ट एडवाइजर और जज के रूप में नजर आते रहे। ये शो साल 2006 में स्ट्रीम होना शुरू हुआ था और 2015 तक चलता रहा।

प्रेसिडेंट ट्रम्प का चुनावी कैंपेन मैनेज किया

साल 2015 में डोनाल्ड ट्रम्प सीनियर ने राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की घोषणा की। ट्रम्प जूनियर ने इस चुनाव कैंपेन में बहुत सक्रिय भूमिका निभाई। इसके अलावा, सोशल मीडिया मैनेजमेंट की भी पूरी जिम्मेदारी ट्रम्प जूनियर पर ही थी।

इंस्टाग्राम पोस्ट से विवादों में रहे

इसके चलते वो कभी-कभी विवादों में भी घिरे। एक बार उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक मीम पोस्ट किया जिसमें उनके पिता समर्थकों के साथ दिखाई दे रहे थे और उसमें Pepe the Frog भी था, जिसे श्वेत राष्ट्रवाद (white nationalism) से जोड़ा जाता है। बाद में ट्रंप जूनियर ने कहा कि उन्हें इस सिंबल के बारे में पता नहीं था।

पेपे द फ्रॉग को आर्टिस्ट मैट फ्यूरी ने बनाया था और तब से यह एक बहुत पॉपुलर मीम बन गया है।

COVID-19 की दवा को लेकर भ्रामक दावे किए

साल 2020 में, COVID-19 महामारी के दौरान ट्रंप जूनियर का ट्विटर अकाउंट अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया गया था। क्योंकि उन्होंने भ्रामक दावा करने वाले एक डॉक्टर का वीडियो पोस्ट किया था। इसमें झूठा दावा किया गया था कि हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन COVID-19 को ठीक कर देता है।

2 किताबें भी लिख चुके हैं

ट्रम्प जूनियर अपनी राजनीतिक सोच और जीवन के अनुभवों के आधार पर किताबें भी लिख चुके हैं। उन्होंने अब तक 2 किताबें पब्लिश कीं- 2019 में Triggered: How the Left Thrives on Hate and Wants to Silence Us और 2020 में Liberal Privilege: Joe Biden and the Democrats’ Defense of the Indefensible।

जो बाइडेन को पेडोफाइल कहा

2020 में अपने पिता के री-इलेक्शन कैंपेन में ट्रंप जूनियर ने बड़ी भूमिका निभाई। वो अक्सर प्रचार अभियानों में मौजूद रहते थे और बिना सबूत वाले दावों के कारण लगातार सुर्खियों में बने रहे।

एक बार तो उन्होंने अपने पिता के प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन पर पेडोफाइल होने तक का आरोप लगा दिया। आखिरकार बाइडेन ने राष्ट्रपति चुनाव जीत। लेकिन ट्रंप सीनियर ने हार स्वीकार करने से इनकार कर दिया और बिना किसी प्रमाण के बड़े पैमाने पर चुनाव धांधली का दावा किया। ट्रंप जूनियर ने भी इस आरोप का समर्थन किया।

यूएस कैपिटल हमले में भूमिका रही

6 जनवरी 2021 को, जब कांग्रेस आधिकारिक तौर पर बाइडेन की जीत की पुष्टि करने के लिए एकत्र हुई थी, ट्रंप जूनियर ने वाशिंगटन डी.सी. में एक रैली में भड़काऊ भाषण दिया। इसके कुछ ही समय बाद ट्रंप समर्थकों ने यूएस कैपिटल पर हमला कर दिया। कार्यक्रम को रोकना पड़ा और इस हिंसक हमले को नियंत्रित करने में कई घंटे लगे।

प्रियंका चोपड़ा, ईशा अंबानी की भी शादी उदयपुर से हुई

‘झीलों के शहर’ के नाम से मशहूर उदयपुर के महल, हेरिटेज होटल और शाही वास्तुकला लंबे समय से रॉयल डेस्टिनेशन वेडिंग्स के लिए सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला शहर बन चुका है। इस शहर में पहले प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, हार्दिक पांड्या, ईशा अंबानी, रवीना टंडन और नील नितिन मुकेश की शादियां हो चुकी हैं।

———————

ये खबर भी पढ़ें…

भारत की मनिका विश्वकर्मा मिस यूनिवर्स ताज से चूकीं: DU से फाइनल ईयर स्टूडेंट हैं, सर्टिफाइड क्लासिकल डांसर और पेंटर हैं, जानें प्रोफाइल

भारत की मनिका विश्वकर्मा 74वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में टॉप 30 में जगह बनाने में कामयाब रहीं लेकिन टॉप 12 में नहीं पहुंच सकीं। इससे पहले मनिका ने 18 अगस्त, 2025 को मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब अपने नाम किया था। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment