- Hindi News
- Career
- ‘Developed India Young Leaders Dialogue 2026’ Begins; Environmentalist Madhav Gadgil Passes Away; Registrations Of 35 NBFCs Cancelled
47 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2026 आज शुरू होगा। RBI ने 35 नॉन बैंकिंग कंपनियों के रजिस्ट्रेशन रद्द किए। चैम्पियंस ऑफ द अर्थ माधव गाडगिल का निधन हुआ।
ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…
नेशनल (NATIONAL)
1. विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2026 आज होगा
9 जनवरी को नई दिल्ली के भारत मंडपम में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2026 आयोजित किया जाएगा।

केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2026 के आयोजन की जानकारी दी।
- ये कार्यक्रम चार दिन का होगा और 12 जनवरी तक चलेगा।
- इसमें देश के अलग-अलग हिस्सों से चुने गए युवा शामिल होंगे और अपने विचार रखेंगे।
- स्वामी विवेकानंद की जयंती पर 1995 से राष्ट्रीय युवा उत्सव आयोजित किया जाता है।
- यंग लीडर्स डायलॉग को जनवरी 2025 में लॉन्च किया गया था।
2. RBI ने 35 NBFCs के रजिस्ट्रेशन कैंसिल किए
भारतीय रिजर्व बैंक ने 7 जनवरी 35 नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों (NBFC) के रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिए हैं।

RBI ने को रेगुलेटरी रिक्वायरमेंट पूरी नहीं करने के चलते 35 NBFCs पर कार्रवाई की है।
- इन कंपनियों को नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल बिजनेस करने की अनुमति नहीं होगी।
- इन 35 कंपनियों में लिबर्टी सेल्स प्राइवेट लिमिटेड, नई दिल्ली और सनलाइफ सिक्योरिटी प्राइवेट लमिटेड शामिल हैं।
3. संचार मंत्रालय ने कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के साथ MoU साइन किया
संचार मंत्रालय ने 7 जनवरी को नई दिल्ली में कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय और ग्रामीण विकास मंत्रालय के साथ दो समझौता ज्ञापन (MoUs) साइन किए।

इस MoU के बाद नकली कीटनाशकों की समस्या पर भी काम किया जाएगा।
- ये MoU ग्रामीण हिस्सों के किसानों और आम लोगों को बैंकिंग सर्विस देना और गलत खबरों से बचाना है।
- साथ ही, बैंकिंग सेवाएं प्रदान करके ग्रामीण नागरिकों और किसानों को फायदा पहुंचाना है।
- इसके तहत सभी कीटनाशक के सैंपल में एक QR कोड इनबिल्ट किया जाएगा, जो डिजिटल ट्रैकिंग और टेम्प्रेचर कंट्रोल की क्वालिटी बताएगा।
4. ISRO अगले हफ्ते PSLV-C62 सैटेलाइट लॉन्च करेगा
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी ISRO 2026 में PSLV-C62 सैटेलाइट लांच करेगा।

PSLV-C62 सैटेलाइट को 12 जनवरी की सुबह श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDSC) से लॉन्च किया जाएगा।
- इस मिशन का मुख्य पेलोड EOS-N1 है, जिसे ‘अन्वेषा’ नाम दिया गया है।
- PSLV-C62 सैटेलाइट को DRDO ने बनाया है।
- ये एक हाइपरस्पेक्ट्रल इमेजिंग सैटेलाइट है, जो पृथ्वी की सतह को सैकड़ों अलग-अलग वेवलेंथ में देख सकती है।
- इससे डिफेंस, एग्रीकल्चर, सिटी मैपिंग, इन्वायर्नमेंटल मॉनिटरिंग और मैटेरियल आइडेंटिफिकेशन में मदद मिलेगी।
- इसके साथ कुल 17 इंटरनेशनल और भारतीय सैटेलाइट मिशन भेजे जाएंगे।
निधन (DEATH)
5. पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कवीन्द्र पुरकायस्थ का निधन
पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कवीन्द्र पुरकायस्थ का 8 जनवरी को निधन हो गया। वे 94 साल के थे।

कवीन्द्र पहली बार 1991 में सिलचर लोकसभा क्षेत्र से चुने गए थे।
- कवीन्द्र का जन्म तत्कालीन सिलहट जिले के कमरखाल में हुआ था, जो वर्तमान में बांग्लादेश का हिस्सा है।
- 1998 से 1999 तक पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वो दूरसंचार राज्य मंत्री रहे।
6. पर्यावरणविद माधव गाडगिल का निधन
पर्यावरणविद माधव गाडगिल का 7 जनवरी को निधन हो गया। वे 82 साल के थे। वो भारत के एक बड़े इकोलॉजिस्ट थे।

गाडगिल को साल 2024 में ‘चैम्पियंस ऑफ द अर्थ’ सम्मान मिला था।
- वे साल 2010 में पश्चिमी घाट पारिस्थितिकी विशेषज्ञ पैनल के अध्यक्ष थे, जिसे गाडगिल आयोग के नाम से जाना जाता था।
- इस पैनल की रिपोर्ट में पश्चिमी घाट के अत्यंत संवेदनशील इलाकों में कड़े पर्यावरणीय प्रतिबंधों की सिफारिश की गई थी।
- इन सिफारिशों को लेकर महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, गोवा, तमिलनाडु और गुजरात सहित छह राज्यों में तीखी राजनीतिक बहस भी छिड़ी थी।
7. वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश का निधन
वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल का 7 जनवरी को निधन हो गया। वे 49 साल के थे और अमेरिका में स्कीइंग के दौरान घायल हो गए थे।

अग्निवेश 2019 तक हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के चेयरमैन रहे।
- अग्निवेश वेदांता की कंपनी तलवंडी साबो पावर लिमिटेड (TSPL) के बोर्ड में थे।
- ‘हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड’ की माइनिंग की तकनीक को मॉडर्न बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी, जो आज इंटरनेशनल बेंचमार्क है।
- उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में स्थित फुजैराह गोल्ड की स्थापना में भी अहम भूमिका निभाई थी।
- ‘फुजैराह गोल्ड’ सोने और चांदी की एक बड़ी रिफाइनरी है, जो वेदांता ग्रुप का ही हिस्सा है।
आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)
9 जनवरी का इतिहास:
- 2020 में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने केवाईसी (KYC) नियमों में संशोधन किया था।
- 2012 में लियोनल मेसी ने लगातार दूसरे साल फीफा का बैलन डी’ओर (सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर) पुरस्कार जीता था।
- 2007 में एपल के सीईओ स्टीव जॉब्स ने पहला आईफोन (iPhone) लॉन्च किया था।
- 2003 में प्रवासी भारतीय दिवस मनाने की शुरुआत हुई।
- 2002 में माइकल जैक्सन को अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड में आर्टिस्ट ऑफ द सेंचुरी का अवॉर्ड दिया गया था।
- 1970 में सिंगापुर में संविधान को अपनाया गया था।
- 1915 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अपनी पत्नी कस्तूरबा गांधी के साथ भारत वापस लौटे थे। इसे प्रवासी भारतीय दिवस के रूप में मनाया जाता है।
- 1811 में विश्व में पहली बार महिलाओं का पहला गोल्फ टूर्नामेंट आयोजित किया गया था।
- 1793 में दुनिया के पहले गर्म हवा के गुब्बारे ने अमेरिका के फिलाडेल्फिया में उड़ान भरी थी।
- 1768 में फिलिप एस्टले ने पहले ‘मॉडर्न सर्कस’ का प्रदर्शन किया था।
ये खबर भी पढ़ें ……
करेंट अफेयर्स 8 जनवरी: मराठी फिल्म ‘दशावतार’ ऑस्कर कंटेन्शन लिस्ट में शामिल, इंडियन रेलवे दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिफाइड रेल सिस्टम बना

इंडियन रेलवे दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिफाइड रेल सिस्टम बना। हंगेरियन फिल्म मेकर बेला टेरा का निधन हुआ। INS चिल्का की 25वीं पासिंग आउट परेड आज। पूरी खबर पढ़ें…