Newsleak

Deepti and Healy to feature in marquee set of WPL auction kranti lanning amelia | दीप्ति और हीली WPL ऑक्शन के मार्की सेट में रहेंगी: क्रांति, अमीलिया और लैनिंग की बेस प्राइस ₹50 लाख; 277 प्लेयर्स पर बोली लगेगी

स्पोर्ट्स डेस्क5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
मुंबई इंडियंस WPL की डिफेंडिंग चैंपियन है, टीम ने 2025 में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर टाइटल जीता था। - Dainik Bhaskar

मुंबई इंडियंस WPL की डिफेंडिंग चैंपियन है, टीम ने 2025 में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर टाइटल जीता था।

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के मेगा ऑक्शन से पहले BCCI ने 277 प्लेयर्स को शॉर्टलिस्ट कर लिया है। 5 टीमों में 73 प्लेयर्स की जगह खाली है। ऑक्शन 27 नवंबर को नई दिल्ली में होना है। यूपी वॉरियर्ज की टीम सबसे ज्यादा 14.50 करोड़ रुपए का पर्स लेकर नीलामी में उतरने वाली है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस का पर्स सबसे छोटा रहेगा।

दीप्ति, हीली मार्की सेट में शामिल WPL ऑक्शन में सबसे पहले मार्की प्लेयर्स का नाम आएगा। इस सेट में 8 प्लेयर्स को रखा गया। जिनमें भारत की दीप्ति शर्मा और रेणुका सिंह के अलावा विदेश की 6 प्लेयर्स हैं। जिनमें न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन, अमीलिया केर, इंग्लैंड की सोफी एकलस्टन, ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग, एलिसा हीली और साउथ अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ट भी शामिल हैं।

वोल्वार्ट की बेस प्राइस 30 लाख और रेणुका की 40 लाख रुपए है। इनके अलावा मार्की सेट की 6 प्लेयर्स की बेस प्राइस 50 लाख रुपए है। इस सेट के अलावा भी 13 खिलाड़ियों की बेस प्राइस 50 लाख रुपए रहेगी। जिनमें फीबी लिचफील्ड, पूजा वस्त्राकर, क्रांति गौड़, प्रतिका रावल और जॉर्जिया वेयरहम जैसी प्लेयर्स शामिल हैं।

5 टीमों में 23 विदेशी प्लेयर्स की जगह खाली WPL के 3 सीजन खत्म होने के बाद अब मेगा ऑक्शन होने जा रहा है। 5 टीमों में 73 प्लेयर्स की जगह खाली है, जिनमें से 23 विदेशी प्लेयर्स हो सकती हैं। ऑक्शन में 83 विदेशी, 155 अनकैप्ड और 4 एसोसिएट देशों की प्लेयर्स हैं। इनके अलावा भारत की 35 इंटरनेशनल प्लेयर्स भी नीलामी में आएंगी।

बांग्लादेश की शोरना सबसे युवा ऑक्शन में बांग्लादेश की ऑलराउंडर शोरना अख्तर और वेस्टइंडीज की जजरा क्लैक्सटन सबसे युवा प्लेयर्स रहेंगी। शोरना 18 और जजरा 19 साल की हैं। भारत से 22 साल की क्रांति गौड़ भी ऑक्शन में उतरने वाली हैं।

5 टीमों के पास 41.10 करोड़ रुपए का पर्स WPL की 5 टीमों के पास 41.10 करोड़ रुपए का पर्स है। इनमें यूपी वॉरियर्ज के पास सबसे ज्यादा 14.50 करोड़ रुपए रहेंगे, क्योंकि उन्होंने अनकैप्ड श्वेता सहरावत के अलावा किसी भी प्लेयर को रिटेन नहीं किया। चैंपियन मुंबई इंडियंस 5.75 करोड़ रुपए और रनर-अप दिल्ली कैपिटल्स 5.70 करोड़ रुपए का पर्स लेकर ऑक्शन में आएंगी।

गुजरात जायंट्स 9 करोड़ और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6.72 करोड़ रुपए का पर्स लेकर नीलामी में आएंगी। ऑक्शन में टीमों के पास 8 राइट टु मैच (RTM) कार्ड भी रहेंगे, जिनमें सबसे ज्यादा 4 यूपी वॉरियर्ज इस्तेमाल कर सकती है। गुजरात के पास 3 और बेंगलुरु के पास 1 RTM कार्ड है।

2023 में शुरू हुआ था WPL विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) की शुरुआत 2023 में हुई थी। तब मुंबई इंडियंस ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में खिताब जीता था। स्मृति मंधाना की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दूसरे सीजन का टाइटल उठाया। वहीं हरमन की कप्तानी में ही मुंबई ने 2025 में दूसरी बार भी खिताब जीता। तीनों बार मेग लैनिंग की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ही रनर-अप रही।

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version