Site icon Newsleak

Cricketer Virat Kohli Lookalike boy Garvit Uttam | Panchkula boy Meets king Kohli | Haryana news | क्रिकेटर कोहली के बचपन का हमशक्ल पंचकूला में मिला: देखकर खुद चौंक गए विराट; बैट पर ऑटोग्राफ दिया, मुलाकात का VIDEO सामने आया – Panchkula News

वड़ोदरा में विरोट कोहली के आगे चलता 8 साल का लड़का गर्वित उत्तम।

देश की एक विज्ञापन कंपनी ने एड बनाने के लिए स्टार क्रिकेटर विराट कोहली के बचपन का हमशक्ल ढूंढने का अभियान चलाया। इसमें हरियाणा में पंचकूला के रहने वाले गर्वित उत्तम परफेक्ट मैच निकले। गर्वित को परिवार सहित गुजरात के वड़ोदरा बुलाया गया और विराट कोहली स

.

विराट कोहली खुद अपने नन्हे हमशक्ल को देखकर हैरान रह गए। हालांकि, बार में उन्होंने बच्चे के बैट पर ऑटो ग्राफ भी दिया। विराट के साथ गर्वित उत्तम की इस मुलाकात का वीडियो सामने आया है।

सोशल मीडिया यूजर वीडियो देखकर गर्वित को जूनियर चीकू बुला रहे हैं। विराट कोहली और गर्वित की फोटो को साथ में रखकर तुलना भी सोशल मीडिया पर चल रही है। गर्वित काफी हद तक बचपन के विराट कोहली से मिलते-जुलते दिखाई दे रहे हैं।

हालांकि, कंपनी ने किस प्रोडक्ट के लिए गर्वित का चयन किया है, यह पूरी तरह से सीक्रेट रखा गया है। बताया जा रहा है कि एड जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में रिलीज होगा। इस एड की शूटिंग से पहले बच्चे की मुलाकात विराट कोहली से करवाई गई।

पिता सुरेंद्र सिंह (दाएं) और कोच संजय शर्मा (बाएं) के साथ गर्वित उत्तम (बीच में)।

4 पॉइंट्स में जानिए गर्वित की कहानी…

  • फार्मा कंपनी में पिता एग्जीक्यूटिव: हरियाणा के पंचकूला सेक्टर-11 में रहने वाले गर्वित उत्तम का परिवार मूल रूप से कुरूक्षेत्र का रहने वाला है। करीब 10 साल पहले परिवार पंचकूला में शिफ्ट हो गया था। गर्वित के पिता सुरेंद्र सिंह हिमाचल के बद्दी की फार्मा कंपनी में बतौर सीनियर एग्जीक्यूटिव जॉब करते हैं।
  • पंचकूला में बैटिंग प्रैक्टिस करते हैं गर्वित: 8 साल के गर्वित उत्तम पंचकूला शहर के सेक्टर-11 की CL चैंप क्रिकेट अकादमी में नियमित रूप से क्रिकेट की प्रैक्टिस करने आते हैं। कोच संजय शर्मा गर्वित को 2 साल से और उनके बड़े भाई मयंक उत्तम को 5 साल से क्रिकेट की बारीकियां सिखा रहे हैं। गर्वित वर्तमान में तीसरी कक्षा के छात्र हैं।
  • कोच के पास आया फोन: कोच संजय शर्मा के पास कॉल आया था कि विराट कोहली जैसा दिखने वाला बच्चा एड के लिए चाहिए। कोच संजय शर्मा अक्सर कहते थे कि गर्वित तो बिल्कुल विराट कोहली जैसा दिखता है। उन्होंने गर्वित का फोटो भेजा ताे तुरंत कंपनी की ओर से ओके आ गया।
  • वड़ोदरा में कोहली से गर्वित की मुलाकात: इसके बाद विराट कोहली से मुलाकात के लिए गर्वित को वड़ोदरा बुलाया गया था। गर्वित अपने पिता के साथ वहां पहुंचे। गर्वित की मुलाकात हुई तो कोहली उन्हें देखकर बड़े खुश नजर आए। कोहली ने बच्चे के बैट पर उसे ऑटोग्राफ भी दिया।

गर्वित के बैट पर ऑटोग्राफ देते विराट कोहली।

गर्वित के साथ प्रैक्टिस ग्राउंड का वीडियो वायरल

गुजरात के वड़ोदरा में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज का पहला वनडे खेलने भारतीय क्रिकेट टीम पहुंची। टीम के अभ्यास सत्रों और अन्य कार्यक्रमों के बीच विराट कोहली और उनके नन्हे प्रशंसकों का एक वीडियो सामने आया, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा।

इसमें विराट कोहली हैं और गर्वित समेत कई छोटे बच्चे उनसे ऑटोग्राफ लेने के लिए आगे बढ़ते दिख रहे हैं। आमतौर पर सार्वजनिक बातचीत से दूरी बनाए रखने वाले विराट कोहली इस बार बच्चों को देखकर मुस्कुराते नजर आए और उन्होंने न सिर्फ बच्चों का अभिवादन किया, बल्कि उन्हें ऑटोग्राफ भी दिए।

वड़ोदरा में विराट कोहली से मुलाकात के दौरान गर्वित उत्तम।

सोशल मीडिया पर मिनी विराट का ट्रेंड वीडियो के दौरान गर्वित सबका ध्यान खींच ले गए, जो टीम इंडिया की जर्सी पहनकर हाथ में छोटा सा बैट लिए विराट कोहली के पास पहुंचे और उनसे उस पर ऑटोग्राफ मांगा। खास बात यह रही कि गर्वित की शक्ल काफी हद तक बचपन के विराट कोहली से मिलती-जुलती नजर आई। सोशल मीडिया यूजर्स ने भी बच्चे को “मिनी विराट” कहना शुरू कर दिया।

Source link

Exit mobile version