Site icon Newsleak

Cricketer Shares My Person Photo

अर्शदीप सिंह ने मॉडल समरीन कौर के साथ इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।

पंजाब के रहने वाले तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने आखिरकार अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है। उन्होंने पंजाबी मॉडल समरीन कौर के साथ इंस्टाग्राम पर दो फोटो साझा करते हुए कैप्शन में ‘My Person’ लिखा।

.

इस एक पोस्ट के साथ पिछले 3 महीने से चल रही डेटिंग की चर्चाओं पर विराम लग गया। अर्शदीप की पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ कई मशहूर हस्तियों ने भी दोनों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

अर्शदीप और समरीन के रिश्ते की चर्चा अप्रैल 2026 में स्नैपचैट पर शेयर की गई एक तस्वीर से शुरू हुई थी। इसके बाद IPL 2026 के दौरान समरीन कई बार पंजाब किंग्स के मैचों में अर्शदीप को चीयर करती नजर आईं। जून में दोनों एक गुरुद्वारे में साथ मत्था टेकने पहुंचे, जिसके बाद ब्रेकअप की अफवाहें भी उड़ीं, लेकिन अब इंस्टाग्राम पर अर्शदीप की पोस्ट ने उनके रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया।

अर्शदीप ने इंस्टा पर पोस्ट की 2 PHOTOS…

जानिए अर्शदीप का रिश्ता कैसे आगे बढ़ा

स्नैपचैट की फोटो से शुरू हुई चर्चा

अप्रैल 2026 की शुरुआत में अर्शदीप सिंह ने अपने स्नैपचैट अकाउंट पर एक फोटो शेयर की। फोटो में वह एक लड़की का हाथ पकड़े नजर आए, लेकिन चेहरा नहीं दिखाया। इसके बाद फैंस ने लड़की के हाथ पर बने टैटू और नेल आर्ट को नोटिस किया और उसकी तुलना पंजाबी मॉडल व एक्ट्रेस समरीन कौर की तस्वीरों से की। टैटू मैच होने के बाद दोनों के रिश्ते की चर्चा सोशल मीडिया और मीडिया में शुरू हो गई।

अर्शदीप की शेयर की गई फोटो, जिसमें लड़की के हाथ में टैटू दिख रहा है। यह फोटो अप्रैल 2026 को स्नैपचैट अकाउंट पर पोस्ट की गई थी।

IPL में समरीन ने किया अर्शदीप को सपोर्ट

IPL 2026 के दौरान समरीन कौर कई बार पंजाब किंग्स (PBKS) के मैचों में नजर आईं। उन्हें न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम के वीआईपी स्टैंड में बैठकर अर्शदीप सिंह को चीयर करते देखा गया। मैचों के दौरान उनकी मौजूदगी ने दोनों के अफेयर की चर्चाओं को और तेज कर दिया। इसके बाद चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर दोनों हाथ पकड़ निकले।

धर्मशाला में साथ घूमते दिखे, एयरपोर्ट पर भी स्पॉट हुए

मई में दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। वीडियो में अर्शदीप और समरीन हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला की सड़कों और स्थानीय बाजार में हाथों में हाथ डालकर घूमते नजर आए। इसी दौरान दोनों को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर भी साथ देखा गया, जहां वे एक साथ यात्रा के लिए पहुंचे थे और मीडिया के कैमरों में मुस्कुराते हुए कैद हुए। हालांकि दोनों के परिवारिक मेंबर इस चीज को छिपाते रहे ।

मई में अर्शदीप और समरीन हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला की सड़क पर हाथों में हाथ डालकर घूमते नजर आए थे।

गुरुद्वारे में साथ पहुंचे, ब्रेकअप की अफवाह उड़ी

जून में अर्शदीप और समरीन पंजाब के एक प्रसिद्ध गुरुद्वारे में एक साथ मत्था टेकने पहुंचे। इसके कुछ दिन बाद सोशल मीडिया पर खबर फैल गई कि दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है और उनका ब्रेकअप हो गया है। हालांकि बाद में यह सिर्फ अफवाह या तकनीकी गड़बड़ी निकली और दोनों की तरफ से रिश्ते को लेकर कोई बयान नहीं आया।

****************

ये खबर भी पढ़ें:

क्रिकेटर अर्शदीप ने लड़की का हाथ थामे फोटो डाली: फैंस ने वैसे ही टैटू वाली मॉडल ढूंढी; बोले- मिस्ट्री सॉल्व, ये PBKS के बॉलर की गर्लफ्रेंड

इंडियन क्रिकेटर अर्शदीप सिंह की स्नेपचैट स्टोरी से गर्लफ्रेंड की चर्चा शुरू हो गई है। अर्शदीप ने स्नैपचैट पर एक लड़की का हाथ थामे फोटो शेयर की। इसमें कोई कैप्शन नहीं लिखा और न ही लड़की का चेहरा दिखाया। हालांकि अर्शदीप के फोटो शेयर करते ही फैंस ने लड़की के हाथ में टैटू को नोटिस कर लिया। (पढ़ें पूरी खबर)

Source link

Exit mobile version