Site icon Newsleak

Cricketer-Renuka-Singh-Thakur-Railway-OSD-offer-dsp-job-demand-himachal-Shimla-Rohru | क्रिकेटर रेणुका ठाकुर को रेलवे में OSD की जॉब: हिमाचल में DSP बनने की चाहत; सीएम से नौकरी की मांग कर चुकी, सरकारी जवाब का इंतजार – Shimla News

हिमाचल के शिमला जिला के रोहड़ू की रहने वालीं क्रिकेटर रेणुका ठाकुर को रेलवे ने OSD की जॉब ऑफर की।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर को रेलवे ने ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) के पद पर नियुक्ति की पेशकश की है। यह ऑफर उनकी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों और देश के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए दिया गया है। हालांकि, रेणुका इस समय

.

रेणुका ठाकुर हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू की रहने वाली हैं। उनकी गिनती देश की टॉप महिला तेज गेंदबाजों में होती हैं। उन्होंने 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को रजत पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और ICC द्वारा ‘इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर’ का सम्मान भी जीता था। रेणुका हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) से घरेलू क्रिकेट खेलती हैं और आज इंटरनेशनल स्तर पर भारत की तेज गेंदबाजी की महत्वपूर्ण कड़ी मानी जाती हैं।

रेणुका के रेलवे में OSD पद के लिए चयन को लेकर खेल जगत में खुशी की लहर है। OSD का पद रेलवे में प्रतिष्ठित माना जाता है और आमतौर पर यह भूमिका खिलाड़ियों या विशिष्ट उपलब्धियों वाले व्यक्तियों को दी जाती है। इस पद पर उन्हें एक सम्मानजनक वेतनमान और खेल गतिविधियों में आसानी के साथ योगदान देने की सुविधा मिलती है। खेल मंत्रालय और भारतीय रेलवे ने कई क्रिकेटरों को पहले भी इस तरह की पदस्थापनाएं दी हैं।

भारत की तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर, (फाइल फोटो)

हिमाचल में डीएसपी रैंक चाहतीं है रेणुका

इसी बीच रेणुका की इच्छा हिमाचल प्रदेश पुलिस में डीएसपी रैंक की नौकरी पाने की है। यह मांग वह पहले भी राज्य सरकार के सामने रख चुकी हैं। उनका कहना है कि वह अपने राज्य की सेवा पुलिस विभाग के माध्यम से करना चाहती हैं।

राज्य में खेल कोटे के तहत कई खिलाड़ियों को पहले भी डीएसपी स्तर पर नियुक्त किया जाता रहा है, इसलिए उनका आग्रह नया नहीं माना जा रहा। रेणुका चाहती हैं कि राज्य सरकार भी उनके योगदान और उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें इसी रैंक पर नियुक्त करे।

हिमाचल सरकार पर नजरें

उधर, रेलवे द्वारा OSD पद की पेशकश के बाद अब हिमाचल सरकार पर भी रेणुका और परिवार की नजरें टिकी हुई हैं। खेल प्रेमी और स्थानीय लोग चाहते हैं कि सरकार जल्द कदम उठाएं और रेणुका को DSP रैंक की नौकरी देकर सम्मानित करें। कई राज्यों ने अपने खिलाड़ियों को उच्च पदों पर नियुक्त किया है, ऐसे में हिमाचल में भी इस पर चर्चा बढ़ गई है।

हालांकि, रेणुका ठाकुर को एक करोड़ रुपए के नकद इनाम की सीएम सुक्खू ने पहले ही घोषणा कर चुके हैं। वर्ल्ड कप जीतने के बाद सीएम ने खुद रेणुका ठाकुर को फोन करके एक करोड़ इनाम देने की घोषणा की थी।

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, (फाइल फोटो)

रेणुका ने 2021 में T-20 में डेब्यू किया

अक्टूबर 2021 में रेणुका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T-20 और फरवरी 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया। साल 2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स में रेणुका सिंह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज रहीं। उन्हें साल 2022 में ICC द्वारा ‘इमर्जिंग वुमन क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ सम्मानित किया जा चुका है।

टूर्नामेंट में किफायती गेंदबाजी की

वर्ल्ड कप में टूर्नामेंट में रेणुका सिंह ठाकुर ने 7 मैचों में से 5 में हिस्सा लिया। रेणुका ने कुल 3 विकेट हासिल किए। रेणुका ठाकुर को ज्यादा विकेट भले नहीं मिले, लेकिन रेणुका ने सभी मैचों में किफायती गेंदबाजी की। हालांकि, फाइनल मुकाबले में रेणुका की गेंद पर दो कैच भी ड्रॉप हुए।

Source link

Exit mobile version