Site icon Newsleak

Congo Holds Portugal, Cristiano Ronaldo Scoreless

  • Hindi News
  • Sports
  • Cristiano Ronaldo Scoreless| World Cup: Congo Holds Portugal, Cristiano Ronaldo Scoreless

ह्यूस्टन1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फुटबॉल वर्ल्ड कप में छोटी टीमों का कमाल जारी है। बुधवार को 43वीं रैंकिंग वाली कांगो ने स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल को 1-1 के ड्रॉ पर रोक लिया। 52 साल बाद वर्ल्ड कप में वापसी कर रही कांगो गणराज्य ने टूर्नामेंट में अपना पहला गोल भी दागा। हालांकि, रोनाल्डो एक भी गोल नहीं कर सके।

ह्यूस्टन के एनआरजी स्टेडियम में ग्रुप-K के मैच में पुर्तगाल ने छठे मिनट में जोआओ नेवेस के गोल से शानदार शुरुआत की। लेकिन यही उसका आखिरी गोल रहा। हाफ टाइम से ठीक पहले 45+5वें मिनट में योआन वीसा ने कांगो को बराबरी दिलाई।

इस ड्रॉ के बाद पुर्तगाल को ग्रुप स्टेज से अगले मैच जीतने होंगे। उसे 23 जून को उज्बेकिस्तान और 28 जून को कोलंबिया से मैच खेलने हैं। फिलहाल, टीम ग्रुप-के की पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है।

मैच के गोल

  • छठे मिनट में पुर्तगाल के मिडफील्डर जोआओ नेवेस ने पेड्रो नेटो के क्रॉस पर हेडर लगाकर टीम को 1-0 से आगे कर दिया।
  • पहले हाफ के अतिरिक्त समय में कांगो के आर्थर मासुआकु के क्रॉस पर योआने विसा ने हेडर लगाकर गोल किया। स्कोर 1-1 कर दिया।

मैच में खास

  • 41 साल और 132 दिन की उम्र में क्रिस्टियानो रोनाल्डो वर्ल्ड कप मैच की शुरुआत करने वाले सबसे उम्रदराज आउटफील्ड खिलाड़ी बने।
  • रोनाल्डो टूर्नामेंट में खेलने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने हैं। उनसे आगे कैमरून के रोजर मिल्ला हैं, जो 1994 में 42 साल और 39 दिन की उम्र में रूस के खिलाफ उतरे थे।

कांगो ने दागा पहला वर्ल्ड कप गोल

यह कांगो के इतिहास का पहला वर्ल्ड कप गोल था। इससे पहले टीम ने 1974 में जायर नाम से वर्ल्ड कप खेला था, लेकिन तब कोई गोल नहीं कर सकी थी।

गोल के बाद विसा ने कहा, ’52 साल बाद हम फिर वर्ल्ड कप में लौटे हैं। यह गोल मेरे, मेरे परिवार और पूरे कांगो के लिए बेहद खास है।’

गोल सेलिब्रेट करते हुए कांगो के योआने विसा।

रोनाल्डो ने गोल के मौके गंवाए

पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो पूरे मैच में गोल की तलाश में रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। उन्होंने 68वें और 73वें मिनट में दो अच्छे मौके गंवा दिए। दोनों बार उनका शॉट गोलपोस्ट के दाईं ओर निकल गया। 90वें मिनट में ब्रूनो फर्नांडिस के पास भी विजयी गोल करने का मौका था, लेकिन उनका प्रयास भी लक्ष्य से चूक गया।

शॉट मिस होने पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का रिएक्शन।

ऑफसाइड से अमान्य हुआ पुर्तगाल का गोल

पुर्तगाल ने दूसरे हाफ में एक बार और गेंद जाल में पहुंचाई थी। 55वें मिनट में जोआओ कैंसेलो ने शानदार बाइसिकल किक से गोल किया, लेकिन VAR जांच में उन्हें ऑफसाइड करार दिया गया। दूसरी ओर कांगो भी जीत के करीब पहुंचा था, लेकिन सेड्रिक बाकाम्बू का शॉट पोस्ट से टकराकर बाहर चला गया।

मैच 22: इंग्लैंड Vs क्रोएशिया; स्कोरलाइन 4-2

हैरी केन के डबल गोल से जीता इंग्लैंड

इंग्लैंड की ओर से हैरी केन ने डबल गोल किए।

ग्रुप-एल मुकाबले में इंग्लैंड ने क्रोएशिया को 4-2 से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की। आर्लिंग्टन के एटीएंडटी स्टेडियम में खेले गए मैच में हैरी केन ने दो गोल किए, जबकि जूड बेलिंगहैम और मार्कस रैशफोर्ड ने एक-एक गोल दागे। क्रोएशिया की ओर से केमार्टिन बातुरीना (36वें मिनट) और पेटार मूसा (45+5 मिनट) ने गोल किए।

यह मुकाबला 2018 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की याद दिलाने वाला रहा, जिसमें क्रोएशिया ने इंग्लैंड को हराया था। हालांकि इस बार इंग्लिश टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाते हुए जीत अपने नाम कर ली।

—————————–

फुटबॉल वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

मैक्सिको से कभी नहीं जीती साउथ कोरिया, टूर्नामेंट में तीसरी बार भिंड़ंत होगी

FIFA वर्ल्ड कप 2026 में आज रात चेकिया और साउथ अफ्रीका के बीच मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला अटलांटा स्टेडियम में रात 9:30 बजे से शुरु होगा। सबसे बड़ा मुकाबला मैक्सिको और साउथ कोरिया के बीच होगा। साउथ कोरिया वर्ल्ड कप में कभी भी मैक्सिको को नहीं हरा पाई है। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार 19 जून को सुबह 6:30 बजे से ग्वाडलाहारा स्टेडियम में खेला जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version